Posts

जन धन खाता खोलकर लोगों से ऑनलाइन जालसाजी करके पैसा को जनधन के माध्यम से खोले गए खातों में ट्रांसफर करता

Image
 देहरादून – प्रीति नवानी निवासी 13/2 स्ट्रीट नंबर 11 राजेंद्र नगर कौलागढ़ रोड देहरादून थाना कैंट पर 7 जनवरी 21 में लिखित सूचना दी कि अज्ञात अभियुक्तत ने  वादिनी व वादनी के जीजा  विरेंद्र प्रसाद कोटनाला से षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी से एसबीआई इंश्योरेंस पॉलिसी म्यूच्चोर होने के नाम पर 18,56,569 रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवाना व पॉलिसी पूर्ण होने पर जमा धनराशि वापस ना कर करने के संबंध में सूचना दी।  जिसकी जांच प्रभारी उप निरीक्षक बिंदाल प्रवीण कुमार सैनी द्वारा की जा रही थी। जिसमें वादिनी द्वारा उपलब्ध कराएं गये मोबाइल नंबर व बैंक खाता की जांच एवं तस्दीक करते हुए  अभियुक्त की तालाश करते हुए 6 जून है।  को अभियुक्त रंजन कुमार यादव पुत्र महेश प्रसाद यादव निवासी वीर क्वारी पोस्ट बॉक्सन्डा थाना सरसा जनपद सारन () बि हार हाल निवास d 85 तृतीय तल तैमूर नगर एक्सटेंशन थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साउथ दिल्ली को जामिया नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रंजन कुमार यादव बैंक में खाता खुलवाने का काम करता है तथा बैंक ऑफ बड़ौदा का एजेंट के रूप में बैंक में जनध...

कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतों पर पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेंगे

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में 11 जून को देशभर के पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर पेट्रोल-डीजल की बढी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की जायेगी।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे दौर से लड रहा है। व्यापारियों के व्यापार चैपट हो चुके हैं। मजदूरों का रोजगार छिन चुका है परन्तु भाजपा सरकार द्वारा पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगभग 25-25 रूपये की वृद्धि कर तेल की कीमतों को 100 रूपये के पार कर दिया है। आम जरूरत की चीजों के दाम दुगने हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन हो चुकी है तथा भाजपा के राज में गरीब आदमी का जीना दूभर हो चुका है आज उसे इस महामारी काल में दोहरे मोर्चे पर लडना पड़ रहा है।सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि  उत्तराखण्ड प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढती कीमतों एवं बढती मंहगाई के विरोध में आनेे वाले शुुुक्रवार 11 जून प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिह के आह्रवान पर उत्तराख...

एस डी आर एफ ने गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया

Image
  उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध, एस डी आर एफ टीम द्वारा गर्भवती महिला को भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया। सोमवार 07 जून को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।  यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी।  एस डी आर एफ टीम द्वारा उस महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-भानियावाला राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का अनुरोध

Image
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नितिन गडकरी से भेंट की। दोनों के मध्य राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  गडकरी से केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि(सी.आर.आई.एफ.) के अन्तर्गत भारत सरकार में लम्बित 615.48 करोड़ रुपए के 42 प्रस्तावों पर स्वीकृति का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने की सैद्वान्तिक स्वीकृति  प्रदान की गई है। भारत सरकार की अपेक्षानुसार राज्य सरकार द्वारा ससमय वांछित प्रस्ताव भारत सरकार को उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने इन 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में जल्द अधिसूचित करने का अनुरोध किया।  इनमें खैरना-रानीखेत, 34 किमी.,बुआखाल-देवप्रयाग, 49 किमी.,देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, 70 किमी.पाण्डुखाल-नागचुलाखाल-उफरीखाल-बैजरों, 64 किमी. बिहारीगढ़-रोशनाबाद, 33 किमी. लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा-मोहन-रानीखेत, 274 किमी. शामिल हैं।मख्य...

लॉकडाउन कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर आप कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत भारत सरकार व उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण देश में लॉकडाउन का पालन कराने को निर्देशित किया गया है। शनिवार को आम आदमी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के एकत्र होकर केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानूनों के विरोध में नारेबाजी तथा थाली व घंटी बजाते हुए बीजेपी कार्यालय बलबीर रोड पर भीड़ इकट्ठी की गई जिनको पुलिस द्वारा सड़क पर बैरियर लगाकर रोका गया तथा उनके इस प्रकार जुलूस निकालने के कारण सड़क पर वाहनों के सुगम संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मौके पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया किंतु नहीं मानें। अधिकांश कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कोविड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कृत्य से कोविड संक्रमण फैलने की पूर्ण आशंका थी, जिस कारण  छ:आप नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुुुऐ रविन्द्र आनंद ,रविंद्र जुगरान,अशोक सेमवाल,  हिमांशु पुंडीर, गुरमेल सिंह, उमा सिसोदिया व अन्य अज्ञात 15-20 महिला व पुरुष के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 129/2021 धारा- 188/269/270 ...

मुख्यमंत्री तीरथ रावत मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से

Image
  नई दिल्ली – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक -एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी।

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून –धर्म परिवर्तन कर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने  एवं स्वयं  द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर  एवं शारीरिक शोषण का प्रयास करने पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना पटेल नगर पर 04 जून को वादी ने तहरीर दी की अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान निवासी मेहमदपुर थाना गागाललेहडी जनपद सहारनपुर हाल निवासी हामिद कॉलोनी माजरा अजीम उम्र 20 वर्ष व्यवसाय आईएसबीटी पर अंडे की ठेली लगाता है। अजीम मेरी नाबालिग पुत्री को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ कर व शारिक शोषण का प्रयास किया जा रहा है व धर्म परिवर्तन न करने पर उसे गाली गलौज जान से मारने की धमकी व मुंह पर तेजाब फेंकने की व मेरी पुत्री के साथ  खींचे गए फोटो  को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल करने की धमकी दी जा रही हैै। जिसके संबंध में थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 265 /21 धारा 354 (क)/504/ 506 /376/ 511 /387 आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा...