Posts

लॉकडाउन कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर आप कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –विश्वव्यापी कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत भारत सरकार व उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा संपूर्ण देश में लॉकडाउन का पालन कराने को निर्देशित किया गया है। शनिवार को आम आदमी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के एकत्र होकर केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानूनों के विरोध में नारेबाजी तथा थाली व घंटी बजाते हुए बीजेपी कार्यालय बलबीर रोड पर भीड़ इकट्ठी की गई जिनको पुलिस द्वारा सड़क पर बैरियर लगाकर रोका गया तथा उनके इस प्रकार जुलूस निकालने के कारण सड़क पर वाहनों के सुगम संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मौके पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया किंतु नहीं मानें। अधिकांश कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग कोविड कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कृत्य से कोविड संक्रमण फैलने की पूर्ण आशंका थी, जिस कारण  छ:आप नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुुुऐ रविन्द्र आनंद ,रविंद्र जुगरान,अशोक सेमवाल,  हिमांशु पुंडीर, गुरमेल सिंह, उमा सिसोदिया व अन्य अज्ञात 15-20 महिला व पुरुष के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 129/2021 धारा- 188/269/270 ...

मुख्यमंत्री तीरथ रावत मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से

Image
  नई दिल्ली – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक -एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद दी जाएगी।

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून –धर्म परिवर्तन कर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने  एवं स्वयं  द्वारा पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर  एवं शारीरिक शोषण का प्रयास करने पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना पटेल नगर पर 04 जून को वादी ने तहरीर दी की अभियुक्त अजीम पुत्र जीशान निवासी मेहमदपुर थाना गागाललेहडी जनपद सहारनपुर हाल निवासी हामिद कॉलोनी माजरा अजीम उम्र 20 वर्ष व्यवसाय आईएसबीटी पर अंडे की ठेली लगाता है। अजीम मेरी नाबालिग पुत्री को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ कर व शारिक शोषण का प्रयास किया जा रहा है व धर्म परिवर्तन न करने पर उसे गाली गलौज जान से मारने की धमकी व मुंह पर तेजाब फेंकने की व मेरी पुत्री के साथ  खींचे गए फोटो  को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल करने की धमकी दी जा रही हैै। जिसके संबंध में थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 265 /21 धारा 354 (क)/504/ 506 /376/ 511 /387 आईपीसी व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पटेल नगर द्वारा...

कृषि कानूनों के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया सांकेतिक प्रदर्शन बजाई थाली थाली

Image
 देहरादून  – बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने आप वरिष्ट नेता रविंद्र जुगरान के नेतृत्व में कृषि बिलों के विरोध में सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यालय के बाहर पहुंच कर हाथों में थाली लिए और कृषि बिलों को लेकर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने थाली और ताली बजाकर बीजेपी जनप्रतिनिधियों को भी जगाने का काम किया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रोका जिसके बाद आप कार्यकर्ता वहीं सड़कों पर बैठ कर प्रदर्शन करते रहे । आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र द्वारा किसानों पर थोपे काले कानून के बिलों की प्रतियां आप फाड़कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता लगातार थाली और ताली बजाकर जनप्रतिनिधियों को जगाने का काम करते रहे। आप के वरिष्ट नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह दमनकारी नीति पर आ गई है । केंद्र सरकार किसानों के ...

गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों को पुनर्जीवन किया जायेगा

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुन का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में स्थित समस्त गांवों एवं गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों/जल निकायों, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। उन सब का अगले 01 वर्ष में पुनर्जीवन किया जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलवायु परिवर्ततन सम्बन्धी कार्यों को मुख्यधारा में लाने को राज्य में क्लाईमेंट बजटिंग प्रारम्भ किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक -एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है।इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने...

मुख्यमंत्री आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित मरीजों से मिले

Image
 रूद्रपुर -  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डाॅक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।  निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ला मेडिकल काॅलेज रूद्रपुर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सांसद अजय भट्ट व विधायक के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत जिला प्रशासन, स्वंय सेवी ...

अट्ठारह दिवंगत पत्रकार के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार हित मे बड़ा निर्णय लेते हुए 18 दिवंगत पत्रकारगणों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इनमे से कुछ पत्रकारों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। मुख्यमंत्री रावत ने यह निर्णय पत्रकार कल्याण कोष के अन्तर्गत आपदाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु गठित समिति की संस्तुति पर लिया है। मुख्यमंत्री इस  समिति के अध्यक्ष हैं। पत्रकार कल्याण कोष के गठन के उपरांत यह एक मुश्त सबसे बड़ी सहायता राशि 90 लाख रुपए है।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार हितों के प्रति सदैव सजग रही है। राज्य सरकार कोविड काल मे दिवंगत हुए पत्रकारगणों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से 18 दिवंगत पत्रकारगणों के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। महानिदेशक सूचना को निर्देश दिए गए है कि जिन मामलों में  आवेदन  प्राप्त नहीं है या अभिलेख पूर्ण  नही है, उनको भी आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु  सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी कर ...