Posts

गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों को पुनर्जीवन किया जायेगा

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने जीएमएस रोड स्थित भागीरथीपुरम आवास पर वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुन का पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में स्थित समस्त गांवों एवं गांवों के आस-पास के क्षेत्र में स्थित तालाबों/जल निकायों, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। उन सब का अगले 01 वर्ष में पुनर्जीवन किया जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलवायु परिवर्ततन सम्बन्धी कार्यों को मुख्यधारा में लाने को राज्य में क्लाईमेंट बजटिंग प्रारम्भ किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक -एक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली है।इकोसिस्टम रेस्टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर एवं पर्यावरण की रक्षा कर हमें प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने...

मुख्यमंत्री आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित मरीजों से मिले

Image
 रूद्रपुर -  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डाॅक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।  निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ला मेडिकल काॅलेज रूद्रपुर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सांसद अजय भट्ट व विधायक के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत जिला प्रशासन, स्वंय सेवी ...

अट्ठारह दिवंगत पत्रकार के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार हित मे बड़ा निर्णय लेते हुए 18 दिवंगत पत्रकारगणों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इनमे से कुछ पत्रकारों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। मुख्यमंत्री रावत ने यह निर्णय पत्रकार कल्याण कोष के अन्तर्गत आपदाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु गठित समिति की संस्तुति पर लिया है। मुख्यमंत्री इस  समिति के अध्यक्ष हैं। पत्रकार कल्याण कोष के गठन के उपरांत यह एक मुश्त सबसे बड़ी सहायता राशि 90 लाख रुपए है।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार हितों के प्रति सदैव सजग रही है। राज्य सरकार कोविड काल मे दिवंगत हुए पत्रकारगणों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से 18 दिवंगत पत्रकारगणों के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। महानिदेशक सूचना को निर्देश दिए गए है कि जिन मामलों में  आवेदन  प्राप्त नहीं है या अभिलेख पूर्ण  नही है, उनको भी आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु  सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी कर ...

अपने खर्चों की टेंशन से कि आत्महत्या

Image
 देहरादून –  प्रेमनगर थाने को सूचना मिली की गुरुनानक एनक्लेव में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल थाना प्रेमनगर पुलिस को मौके घटनास्थल पर गई और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया पुलिस ने  देखा कि एक लड़का हेमंत सिंह पुत्र  रमेश चंद निवासी हाल निवासी A-1/34 गुरुनानक एनक्लेव थाना प्रेमनगर उम्र 26 वर्ष ने अपने दीदी-जीजा के घर में सीलिंग फैन पर चुन्नी के माध्यम से फांसी लगा दी है। मृतक के माता-पिता भी बिजनौर से गुरुनानक एनक्लेव पहुंच गए हैं। हेमंत चुग के माता-पिता व परिजनों के समक्ष उपरोक्त का पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतक के शव को वास्ते पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मृतक के जीजा से पूछताछ करने पर जानकारी हुई की मृतक डेढ सालों से उनके पास रहता था तथा वर्तमान में नरेश डेरी बल्लूपुर चौक में काम करता था और वह पैसों को कमाता कम खर्चा ज्यादा करता था पूर्व में भी उसके द्वारा अपने मूल जनपद बिजनौर में लोगों से उधार लिया और उसके द्वारा लिया उधार को मृतक के पिता  ने चुकाया। मृतक इन्हीं बातों को लेकर टेंशन में रहता था। जिस कारण उसके द्वारा कल रात में ...

कोविड-19 के कारण प्रदेश में इण्टरमीडिएट की परीक्षा की गई निरस्त

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के पश्चात् शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में भी इण्टरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है। इस सम्बन्ध में बुधवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री  अरविन्द पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव  ओम प्रकाश, सचिव शिक्षा  आर0मीनाक्षी सुन्दरम, महानिदेशक शिक्षा विनय शंकर पाण्डे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भारत सरकार एवं सीबीएसई बोर्ड द्वारा राष्ट्रहित में लिये गये निर्णय एवं दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में इण्टरमीडिएट परीक्षा को निरस्त किया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इण्टरमीडिएट में किसी भी छात्र को अनुतीर्ण नही किया जायेगा। इस सम्बन्ध में सीबीएसई बोर्ड के मानको एवं निर्णय के अनुसार प्रदेश में भी तदनुसार कार्ययोजना तैयार करने के भी उन्होंने निर्देश दिये तथा सीबीएसई द्वारा अपनायी गई प्रक्रिया का अनुपालन किये जाने की बात कही। बैठक के पश्चात् मीडिया से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने बताया कि...

मामा खत्री ने अस्पताल मे आए मरीजों व तीमारदारो को सेनेटाइज व मास्क बांटे

Image
देहरादून – भारतीय रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य मोहन खत्री ने अपने सहयोगियो के साथ मिलकर गांधी शताब्दी अस्पताल मे आए मरीजों व तीमारदारो को सेनेटाइज व मास्क बांटते हुए दर्शनलाल चौक व बुद्धा चौक पहुंच कर राहगीरो ,दोपहिया वाहन व चौपहिया वाहनों के चालको और सवारियो को होम्योपेथिक दवाई बांटी जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढती है। अपने साथियों को लेकर घंटाघर चौक पहुंचे।यहां पर ट्रैफिक का संचालन करने वाले पुलिस कर्मियो के साथ मीडिया के लोगों को भी होम्योपैथिक दवाई वितरित की। मोहन खत्री ने घंटाघर पर आने जाने वाले राहगीरो को कोविड के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि आप आते जाते समय मास्क जरुर पहने, हाथों को सेनेटाइज करे और बातचीत करते हुए और सामान खरीदते हुए दो गज की दूरी जरुर बनाएं।इनके सहयोगियो के रुप मे पंकज क्षेत्री,सौरभ दीक्षित,राहुल सोनकर,रेनू सेमवाल,ममता खत्री,विशाल कुमार,रविन्द्र,प्रणव सिह खत्री,बंटी शाही,और राहुल भंडारी शामिल थे ।

मंदिरों व बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा

Image
 देहरादून – प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष सुभाष मशीन के द्वारा थाना प्रेम नगर पर आकर लिखित तहरीर दी की 29/30.5.21 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सनातन धर्म मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से मूर्तियों के  श्रृंगार व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। जिस के आधार थाना प्रेमनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 133/21 धारा 380/457 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मंदिरों में व बंद घरों में हो रही चोरियों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक दिन आदेश निर्देश दिए जा रहे हैं।कि थाना क्षेत्रों में निवासरत चोर जो कारागार से छूटे हैं उन्हें थाने पर बुलाकर परेड कराएं तथा उनके घरों में जाकर तस्दीक करें कि वह अपने घर पर मौजूद है कि नहीं। एस एस पी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मंसूरी के पर्यवेक्षण में थाना हाजा पर हुई चोरियों का खुलासा करने को कहा।थानाध्यक्ष प्रेमनगर को चोरी का जल्दी से जल्दी खुलासा करने को कहा जिसके फलस्वरूप थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा तीन टीमें बनाई। जिसमें एक टीम सीसीटीवी फुटेज देखने और दूसरी टीम पुराने चोरों को तस्दीक करने व तीसरी टीम संदिग...