Posts

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 30 नए आई.सी.यू बेड का वर्चुअल लोकार्पण

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित 30 नए आई.सी.यू बेड का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि  कोविड के समय में इन आईसीयू बेड की उपलब्धता से विशेषकर पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं टिहरी जिले के लोगो को ईलाज में मदद मिलेगी। इन जनपदों से अधिकांश मरीज ईलाज के लिए श्रीनगर आते हैं। कोविड के बाद अन्य बीमारियों के ईलाज के लिए भी इन आईसीयू बेड का उपयोग होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में आईसीयू, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनका विस्तार सीएचसी एवं पीएचसी लेवल तक किया जा रहा है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही नैनीडांडा, थलीसैंण एवं प्रदेश के अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के लिए अभी से सतर्कता बरतनी होगी। सभी अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था हो। इसकी ...

चिकित्सक के बताए उपायों से कोरोना होगा खत्म

Image
 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के गठित कोविड -19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से आयोजित  कम्युनिटी संवाद कार्यक्रम में राज्य ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों को कोविड संक्रमण, बचाव एवं उपचार को लेकर जागरुक किया गया। बताया गया कि इसके तहत उन्नत भारत अभियान-क्षेत्रीय समन्वय संस्थान, आईआईटी रुड़की द्वारा कोविड से बचाव व उपचार संबंधी प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से "कम्युनिटी संवाद फॉर कोविड-19 पैनडेमिक" कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया। जिसमें आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. एम. परीदा ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड19 बीमारी गांवों में भी तेजी से अपने पैर पसार रही है, ऐसे में ग्रामीणों को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने की नितांत आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि सही जानकारी होने से इस रोग से प्रभावित व्यक्ति चिकित्सक द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर बीमारी से आसानी से निजात पा सकते हैं। उन्नत भारत अभियान निरंतर इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है,जिससे ग्रामीणों व किसानों को इस भयावह दौर में कोविड के संक्रम...

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का 135 वां जन्मदिवस मनाया

Image
 देहरादून – वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का 135 वां जन्मदिवस मनाया गया। ऑनलाइन मोड में आयोजित कार्यक्रम में  ए.एस. रावत, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून एवं निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर  ए.एस. रावत ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रास बिहारी बोस का भारतीय क्रांतिकारियों में प्रमुख स्थान है। जिन्होंने अंग्रेजी दासता से मुक्ति हेतु भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जन्म 25 मई, 1886 को हुआ था। उनकी प्रारभिक शिक्षा अपने दादाजी की देखरेख में हुई। 1789 की फ्रांस क्रांति का रास बिहारी पर गहरा प्रभाव पड़ा।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहारी का देहरादून, उत्तराखंड में आगमन प्रमंथा नाथ टैगोर के आवास में गृहशिक्षक के रूप में हुआ। उन्होंने अपना कुछ समय वन अनुसंधान संस्थान में बिताया तथा वे घोसी गली, पल्टन बाजार, देहरादून में भी रहे। देहरादून की गलियां, यहां का राजा पी.एन. टैगोर गार्डन त...

म्यूकर माइकोसिस से दिमाग,आंख और नाक पर बुरा असर पड़ता हैं

Image
 ऋषिकेश – प्रदेश में  म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर ग्रसित मरीजों के लिए एम्स, ऋषिकेश में 100 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें आईसीयू सुविधा वाले 10 बेड शामिल हैं। म्यूकर माइकोसिस के मरीजों के समुचित उपचार के लिए एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की 2 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में ईएनटी, न्यूरो, नेत्र, डेंटल और माइक्रोबायोलॉजी के चिकित्सक शामिल हैं। इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा  ने बताया कि वर्तमान में एम्स में म्यूकर माइकोसिस के 70 पेशेंट भर्ती हैं। कोविड पाॅजिटिव और कोविड नेगेटिव रोगियों को अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। म्यूकोर माइकोसिस के मरीजों की सर्जरी के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर आरक्षित किए गए हैं।                                                 उन्होंने बताया कि संस्थान में म्यूकर माइकोसिस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल में 10 आईसीयू बेडों समेत कुल 100...

एस डी आर एफ पहुंचे गोद लिए गाँवों में किया सैनिटाइज और स्वास्थ्य परीक्षण

Image
 देहरादून – एस डी आर एफ पुलिस कोविड संकट काल में जनमानस की वेदना को समझती है। और इसे न्यूनतम ओर समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है। ज्ञातव्य हो कि एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 20 गावो को कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत गोद लिया है। जिसमे से 14 गढ़वाल मंडल ओर 6 गाँव कुमाऊँ मंडल में स्थित है       वर्तमान में एस डी आर एफ पुलिस द्वारा सभी गोद लिए गाँवों में अनेक स्तर पर कोविड सुरक्षा कवच अभियान चलाया जा रहा है जो मिशन हौशला के अंतर्गत ही एक कड़ी है। एस डी आर एफ  बल के द्वारा प्रथम दिवस सभी गोद लिए गावों को भली भांति सेनेटाइज किया, तद्पश्चात अन्य दिवसों में प्राथमिकता के आधार पर थर्मल स्केंनिग ओर एंटीजन टेस्ट किया, द्वितीय क्रम में जवानों के द्वारा सम्पूर्ण गाँव में जरूरतमन्द को आवश्यक मेडिसिन, सेनेटाइज और मास्क का वितरण किया, वर्तमान में सम्पूर्ण गाँवों में ग्रामीणों को  मास्क पहनने और सेनेटाइज का उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है,साथ ही घरों में रहने और सामाजिक दूरी के नियम और आवश्यकता की जानकारी भी जवानों के द्वारा दी जा रही है। इस अभ...

द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुले

Image
  रूद्रप्रयाग: -  पंचकेदार में प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्ववर जी के कपाट आज  बैशाख शुक्ल त्रयोदशी कर्क लग्न स्वाति नक्षत्र में  सोमवार ‍ 24 मई को 11 बजे मंत्रोचार एवं विधि विधानपूर्वक खोल दिये गये हैं।श्री मदमहेश्वर भगवान के कपाट खुलने के साथ ही सभी पंचकेदार मंदिरों के कपाट अब खुल चुके है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम, श्री तुंगनाथ जी, श्री रूद्रनाथ जी के कपाट पहले ही खुल चुके है तथा पंचम केदार  श्री कल्पेश्वर जी ( उर्गम) के कपाट वर्षभर खुले रहते है। श्री मदमहेश्वर भगवान की उत्सव डोली आज प्रात: गोंडार गांव से  12किमी पैदल चलकर श्री मदमहेश्वर के बुग्यालों में पहुंची जहां यदकदा अभी बर्फ विद्यमान है। भगवान मदमहेश्वर जी जब मंदिर प्रांगण में पहुंचे  तो उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की तथा अपने साज सामग्री पूजा पात्रों आदि का भी अवलोकन किया। सभी उपस्थित जनमानस को आशीर्वाद दिया। साढ़े दस बजे पुजारी शिवलिंग चपटा ने कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की तथा पंचोपचार पूजा अर्चना कर भगवान गणेश, एवं  क्षेत्रपाल भैरवनाथ  का आवह्वान कर कपाट खुलने की र...

कोविड कर्फ़्यू 1 जून तक बढ़ा खुलेगी दुकान 8 से11बजे तक

Image
  देहरादून – उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को आगामी 1 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है। शासकीय प्रवक्ता  सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री  के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को 7:00 से 10:00 के बजाए सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भाँति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आवाजाही में छूट रहेगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। श्री उनि...