Posts

म्यूकर माइकोसिस से दिमाग,आंख और नाक पर बुरा असर पड़ता हैं

Image
 ऋषिकेश – प्रदेश में  म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर ग्रसित मरीजों के लिए एम्स, ऋषिकेश में 100 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें आईसीयू सुविधा वाले 10 बेड शामिल हैं। म्यूकर माइकोसिस के मरीजों के समुचित उपचार के लिए एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की 2 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में ईएनटी, न्यूरो, नेत्र, डेंटल और माइक्रोबायोलॉजी के चिकित्सक शामिल हैं। इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा  ने बताया कि वर्तमान में एम्स में म्यूकर माइकोसिस के 70 पेशेंट भर्ती हैं। कोविड पाॅजिटिव और कोविड नेगेटिव रोगियों को अलग-अलग वार्डों में रखा गया है। म्यूकोर माइकोसिस के मरीजों की सर्जरी के लिए अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर आरक्षित किए गए हैं।                                                 उन्होंने बताया कि संस्थान में म्यूकर माइकोसिस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल में 10 आईसीयू बेडों समेत कुल 100...

एस डी आर एफ पहुंचे गोद लिए गाँवों में किया सैनिटाइज और स्वास्थ्य परीक्षण

Image
 देहरादून – एस डी आर एफ पुलिस कोविड संकट काल में जनमानस की वेदना को समझती है। और इसे न्यूनतम ओर समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयासरत है। ज्ञातव्य हो कि एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 20 गावो को कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत गोद लिया है। जिसमे से 14 गढ़वाल मंडल ओर 6 गाँव कुमाऊँ मंडल में स्थित है       वर्तमान में एस डी आर एफ पुलिस द्वारा सभी गोद लिए गाँवों में अनेक स्तर पर कोविड सुरक्षा कवच अभियान चलाया जा रहा है जो मिशन हौशला के अंतर्गत ही एक कड़ी है। एस डी आर एफ  बल के द्वारा प्रथम दिवस सभी गोद लिए गावों को भली भांति सेनेटाइज किया, तद्पश्चात अन्य दिवसों में प्राथमिकता के आधार पर थर्मल स्केंनिग ओर एंटीजन टेस्ट किया, द्वितीय क्रम में जवानों के द्वारा सम्पूर्ण गाँव में जरूरतमन्द को आवश्यक मेडिसिन, सेनेटाइज और मास्क का वितरण किया, वर्तमान में सम्पूर्ण गाँवों में ग्रामीणों को  मास्क पहनने और सेनेटाइज का उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है,साथ ही घरों में रहने और सामाजिक दूरी के नियम और आवश्यकता की जानकारी भी जवानों के द्वारा दी जा रही है। इस अभ...

द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट खुले

Image
  रूद्रप्रयाग: -  पंचकेदार में प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्ववर जी के कपाट आज  बैशाख शुक्ल त्रयोदशी कर्क लग्न स्वाति नक्षत्र में  सोमवार ‍ 24 मई को 11 बजे मंत्रोचार एवं विधि विधानपूर्वक खोल दिये गये हैं।श्री मदमहेश्वर भगवान के कपाट खुलने के साथ ही सभी पंचकेदार मंदिरों के कपाट अब खुल चुके है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम, श्री तुंगनाथ जी, श्री रूद्रनाथ जी के कपाट पहले ही खुल चुके है तथा पंचम केदार  श्री कल्पेश्वर जी ( उर्गम) के कपाट वर्षभर खुले रहते है। श्री मदमहेश्वर भगवान की उत्सव डोली आज प्रात: गोंडार गांव से  12किमी पैदल चलकर श्री मदमहेश्वर के बुग्यालों में पहुंची जहां यदकदा अभी बर्फ विद्यमान है। भगवान मदमहेश्वर जी जब मंदिर प्रांगण में पहुंचे  तो उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की तथा अपने साज सामग्री पूजा पात्रों आदि का भी अवलोकन किया। सभी उपस्थित जनमानस को आशीर्वाद दिया। साढ़े दस बजे पुजारी शिवलिंग चपटा ने कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू की तथा पंचोपचार पूजा अर्चना कर भगवान गणेश, एवं  क्षेत्रपाल भैरवनाथ  का आवह्वान कर कपाट खुलने की र...

कोविड कर्फ़्यू 1 जून तक बढ़ा खुलेगी दुकान 8 से11बजे तक

Image
  देहरादून – उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को आगामी 1 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है। शासकीय प्रवक्ता  सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री  के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को 7:00 से 10:00 के बजाए सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भाँति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आवाजाही में छूट रहेगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। श्री उनि...

मुख्यमंत्री पीपीई किट पहन पंहुचे कोविड वार्ड में मिले कोरोना मरीजों से

Image
पिथौरागढ़ – कोरोना महामारी की व्यवस्थाओं को देखने के लिए  दो दिवसीय दौरे पर पंहुचे पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम को किए गए प्रबंधन एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री रावत जनपद मुख्यालय पंहुचते ही सीधे  जिला बेस चिकित्सालय गए जहाँ उन्होंने कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भवन एवं एवं आर टी पीसीआर लैब के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस चिकित्सालय में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। बेस चिकित्सालय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 26 लाख 92 हजार रुपये की बेस चिकित्सालय में बनने वाले ऑक्सीजन जसनरेस हॉल का भी शिलान्यास किया गया गया।बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री वहॉ से जिला चिकित्सालय पंहुचे जहाँ उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सालय में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्साधीक्षक से जानकारी ली गई। इस दौरान मुख्य...

एजिथ्रोमाइसिन के कुछ साइड इफेक्ट्स

Image
 देहरादून – कोविड-19 महामारी में कोरोना संक्रमित रोगियों  को डॉक्टर एलोपैथिक की दवाई लिखते हैं इसमें यह दवा एजिथ्रोमाइसिन भी हैं।एजिथ्रोमाइसिन के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे मतली या उलटी, दस्त, सिरदर्द आदि। इनके अलावा एजिथ्रोमाइसिन के कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं,सामान्य तौर पर एजिथ्रोमाइसिन के साइड इफेक्ट लंबे समय तक बने नहीं रहते हैं और एक बार जब इलाज खत्म हो जाता है तो ये भी ठीक हो जाते हैं। अपने डॉक्टर से संपर्क करें अगर ये साइड इफेक्ट और ज्यादा बदतर हो जाते हैं या फिर लंबे समय तक रहते हैं।एजिथ्रोमाइसिन डॉक्टर के लिखे गए पर्चे पर मिलने वाली दवा है। यह दवाई टैबलेट में मिलती है। यह दवाई खासतौर से कान में संक्रमण, टॉन्सिल, निमोनिया के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाती है। एजिथ्रोमाइसिन का उपयोग कुछ अन्य स्थितियों के लिए भी किया जा सकता है,  एजिथ्रोमाइसिन को कितनी मात्रा में लेना है, यह पूर्ण रूप से रोगी के वजन, लिंग, आयु और पिछले चिकित्सकीय इतिहास पर निर्भर करता है। यह खुराक मरीज की परेशानी और दवा देने के तरीके पर निर्भर करती है। गर्भवती महिलाओं पर एजिथ्रोमाइसि...

श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी के सदस्य कोरोना रोगी को ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Image
 देहरादून – कोरोना वायरस विश्व भर में फैला हुआ है और रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है।  तो कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के हुकुम अनुसार मानस  की जात सबै एकै  पहचानबो का पालन करते हुए सिख समुदाय के श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकेडमी के सदस्य गुरु साहिब का आसरा लेते हुए। तन, मन, धन से कोरोना ग्रसित रोगियों के लिए फ्री ऑक्सीजन बैंक की सेवा निभा रहे हैं। श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी 1 मई 2021से देहरादून के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जाकर यह सेवा निभा रही है संस्था के कन्वीनर सरदार देवेंद्र पाल सिंह ने बताया की संस्था के पास एक अपना ऑक्सीजन बैंक कोरोना रोगियों के लिए बनाया गया है। जिसमें लगभग 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 45 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है जिसके द्वारा जिस भी रोगी को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी के सदस्य वहां पहुंच कर उनको ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराते हैं और  गुरु की कृपा से उनके जीवन को बचाया जाता है संस्था के मुख्य सेवादार सरदार सु...