Posts

मुख्यमंत्री पीपीई किट पहन पंहुचे कोविड वार्ड में मिले कोरोना मरीजों से

Image
पिथौरागढ़ – कोरोना महामारी की व्यवस्थाओं को देखने के लिए  दो दिवसीय दौरे पर पंहुचे पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम को किए गए प्रबंधन एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री रावत जनपद मुख्यालय पंहुचते ही सीधे  जिला बेस चिकित्सालय गए जहाँ उन्होंने कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भवन एवं एवं आर टी पीसीआर लैब के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस चिकित्सालय में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। बेस चिकित्सालय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 26 लाख 92 हजार रुपये की बेस चिकित्सालय में बनने वाले ऑक्सीजन जसनरेस हॉल का भी शिलान्यास किया गया गया।बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री वहॉ से जिला चिकित्सालय पंहुचे जहाँ उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सालय में भर्ती कोविड पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्साधीक्षक से जानकारी ली गई। इस दौरान मुख्य...

एजिथ्रोमाइसिन के कुछ साइड इफेक्ट्स

Image
 देहरादून – कोविड-19 महामारी में कोरोना संक्रमित रोगियों  को डॉक्टर एलोपैथिक की दवाई लिखते हैं इसमें यह दवा एजिथ्रोमाइसिन भी हैं।एजिथ्रोमाइसिन के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे मतली या उलटी, दस्त, सिरदर्द आदि। इनके अलावा एजिथ्रोमाइसिन के कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं,सामान्य तौर पर एजिथ्रोमाइसिन के साइड इफेक्ट लंबे समय तक बने नहीं रहते हैं और एक बार जब इलाज खत्म हो जाता है तो ये भी ठीक हो जाते हैं। अपने डॉक्टर से संपर्क करें अगर ये साइड इफेक्ट और ज्यादा बदतर हो जाते हैं या फिर लंबे समय तक रहते हैं।एजिथ्रोमाइसिन डॉक्टर के लिखे गए पर्चे पर मिलने वाली दवा है। यह दवाई टैबलेट में मिलती है। यह दवाई खासतौर से कान में संक्रमण, टॉन्सिल, निमोनिया के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाती है। एजिथ्रोमाइसिन का उपयोग कुछ अन्य स्थितियों के लिए भी किया जा सकता है,  एजिथ्रोमाइसिन को कितनी मात्रा में लेना है, यह पूर्ण रूप से रोगी के वजन, लिंग, आयु और पिछले चिकित्सकीय इतिहास पर निर्भर करता है। यह खुराक मरीज की परेशानी और दवा देने के तरीके पर निर्भर करती है। गर्भवती महिलाओं पर एजिथ्रोमाइसि...

श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी के सदस्य कोरोना रोगी को ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Image
 देहरादून – कोरोना वायरस विश्व भर में फैला हुआ है और रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है।  तो कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे हैं।  वहीं दूसरी ओर श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के हुकुम अनुसार मानस  की जात सबै एकै  पहचानबो का पालन करते हुए सिख समुदाय के श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकेडमी के सदस्य गुरु साहिब का आसरा लेते हुए। तन, मन, धन से कोरोना ग्रसित रोगियों के लिए फ्री ऑक्सीजन बैंक की सेवा निभा रहे हैं। श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी 1 मई 2021से देहरादून के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जाकर यह सेवा निभा रही है संस्था के कन्वीनर सरदार देवेंद्र पाल सिंह ने बताया की संस्था के पास एक अपना ऑक्सीजन बैंक कोरोना रोगियों के लिए बनाया गया है। जिसमें लगभग 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 45 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है जिसके द्वारा जिस भी रोगी को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकैडमी के सदस्य वहां पहुंच कर उनको ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराते हैं और  गुरु की कृपा से उनके जीवन को बचाया जाता है संस्था के मुख्य सेवादार सरदार सु...

कोविड की तीसरी लहर से पहले सारी तैयारियां पुख्ता कर ली जाएं-मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड की रोकथाम और बचाव कार्यों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने ऐसे बच्चों के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिये जिनके माता-पिता या परिवार के मुखिया की मृत्यु कोविड के कारण हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों की सहायता की जा सके, इसके लिये जल्द से जल्द इनका चिन्हीकरण सुनिश्चित किया जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के लिये तैयारियों को शीघ्रता से धरातल पर लागू किया जाए। वर्तमान में कोविड के मामलों में कमी देखने को मिल रही है, फिर भी हमें पूरी तरह से सावधान रहना है। किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। तीसरी लहर में बच्चों पर फोकस करना है। जिला व ब्लॉक स्तर तक इसकी मैपिंग हो। फील्ड में काम करने वालों को मालूम होना चाहिए कि किसी तरह की परिस्थिति में उन्हें क्या करना है। कोविड की तीसरी लहर से पहले सारी तैयारियां पुख्ता कर ली जाएं। इसमें किसी तरह की कोई कमी न हो। जिलाधिकारी ग्रामवार इसकी पूरी प्लानिंग रखें।  मुख्यमंत्री ...

अगर मांग ना मानी तो दो जून को एच एमएन संविदा कर्मचारी रहेंगे सामूहिक होम इसोलेशन पर

Image
देहरादून –राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी कोविड-19 मारी में जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं लोगों की सेवा लेकिन सरकार को नहीं आए इनकी चिंता इसीलिए उन्होंने अपनी मांगों को सामने रखते हुए होम आइसोलेशन में जाने की चेतावनी दी है।                ( फाइल फोटो प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की मांग कि हम जान पर खेल कर कोविड में कार्य कर रहे हैं, समस्त कर्मचारियों गोल्डन कार्ड/सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले। दो सेवाकाल में मृत्यु होने पर उचित आर्थिक सहायता परिवार को मिले। एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी।तीन 2018 से भारत सरकार द्वारा दिया गया लॉयल्टी लंबित है, बोनस राज्य स्तर से निर्गत करने के मांग। चार पूर्व में कई गयी वेतन विसंगति दूर की जाए। पांच 15 वर्ष से सेवा कर रहे कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में समान पद पर समायोजन/पद सृजन किया जाय। छ: कर्मियों की सेवा नियमावली बनाई जाय। सात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति तत्काल रोकी जाए। आठ स्वास्थ्य विभाग के ढांचागत पदों क...

एस डी आर एफ ने नदी में फसे लोगो का किया रेस्क्यू

Image
 हरिद्वार – शुक्रवार की सुबह एस डी आर एफ को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि अतिवृष्टि होने से बल्ला वाला, लक्सर हरिद्वार में बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिस पर बने टापू पर लगभग 70 से 75 लोग फंस गए है। सूचना मिलते ही ढालवाला से  एस डी आर एफ की डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम फ्लड इक्विपमेंट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। ये लोग गुर्जर है जो नदी किनारे खेतीबाड़ी का काम करते हैं, भारी बारिश से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वही फस गए। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू करते हुए 40 से 50 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया है, टीम वही मोके पर मौजूद है व रेस्क्यू कार्य चल रहा है।  वही टनकपुर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि शारदा बैराज, टनकपुर में कुछ लोग नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फस गए है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट हल्द्वानी से एस डी आर एफ  डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के SI राजेश जोशी के हमराह तत्काल घटनास्...

नही रहे पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा

Image
ऋषिकेश–कोविड उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। सुन्दरलाल बहुगुणा पिछले कुछ दिनों  से लाइफ सपोर्ट पर थे। एम्स के चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुई थी। उनकी स्थिति कई दिनों से स्थिर बनी हुई थी।  पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान देहांत हो गया। वह डायबिटीज व हाईपरटेंशन के पेशेंट थे और उन्हें कोविड निमोनिया की शिकायत थी।                                गौरतलब है कि 94 वर्षीय बहुगुणा को कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीती 8 मई को एम्स, ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि  सुन्दरलाल  बहुगुणा को उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। वह मधुमेह व उच्चरक्तचाप के मरीज थे व पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट पर थे।