Posts

11मई से 18 मई तक प्रथम फेज में संपूर्ण राज्य में सख्त कोविड कर्फ्यू

Image
  देहरादून – राज्य में कोविड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रदेश वासियों के हित में सरकार ने आगामी 11 से 18 मई तक प्रथम फेज में संपूर्ण राज्य में सख्त कोविड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता  सुबोध उनियाल ने बताया कि 18 मई सुबह 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में केवल सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मीट आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी। पूर्व में यह दुकानें 12 बजे तक खुल रही थी। राशन (परचून) की दुकानें केवल 13 मई को खोले जाने की अनुमति होगी।उन्होंने बताया कि इस अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुले रहेंगे। इसमें भी 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाया जा सकेगा। प्रेस के कर्मचारियों के लिए उनकी आईडी ही पास होगा। इंटर स्टेट यात्रियों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा देहरादून स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही उन्हें राज्य में आने की अनुमति दी जाएगी। प्रवासियों को 7 दिन का आइसोलेशन अवधि ...

यूपीइएस ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स भेंट किये

Image
 देहरादून –  यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को भेंट किये हैं। इनका उपयोग उत्तराखण्ड के उन अस्पतालों में किया जाएगा जहां इसकी कमी है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूपीइएस और सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनमें से कुछ आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स गढ़वाल और कुमायूं के पहाङी जनपदों के अस्पतालों में भी भेजे जाएंगे। कोविड-19 से लङाई में हम अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हमें विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, उद्योगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। कोविड से एक प्रकार का युद्घ है जिसे सभी के सहयोग और समन्वित प्रयासों से ही जीता जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उनसे फोन पर उत्तराखंड में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने प्रदेश को हर सम्भव सहायता के लिए आश्वस्त किया है। इस अवसर पर डीजी हेल्थ डॉ तृप्ति बहुगुणा, यूपीइएस के वीसी डॉ सुनील राय, कुलसचिव डॉ वीणा दत्ता, लोकेन्द्र दत्त शर्मा, मनीष दुबे, मनीष ...

शव दाह संस्कार क्षेत्र में परिजनों को पानी पीलाते एस डी आर एफ के जवान

Image
देहरादून –  यह वह रायपुर का कोविड शमशन घाट हैं जहाँ कोरोना से हुई मौत पर इसी जगह पर मृतक का दाह संस्कार के लिए सरकार द्वारा चिन्हित किया गया है। यहां शव के साथ आये परिचित भी जाने से घबरा रहे है, कोविड का खोफ इतना कि परिजन दाह संस्कार  के दौरान अग्नि देने से भी कतरा रहे है सम्पूर्ण उत्तराखंड में मिशन हौसला के ही एक घटक कोविड संक्रमित शव का अंतिम  संस्कार  करना, जहाँ लोग शव के करीब आने से भी कतरा रहे है। वही सम्पूर्ण उत्तराखंड में एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के जवान कोविड संक्रमित शवों को घरों और हॉस्पिटल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं यहाँ तक कि  अधिकांश  वाकयों में शवों को अग्नि देने की प्रक्रिया भी जवान  के द्वारा ही पूरी की जा रही है।  शहरी ही नही दूरस्त इलाके से भी एस डी आर एफ कंट्रोल रूम ओर क्षेत्रीय एस डी आर एफ पोस्ट को इस सम्बंध में सूचना प्राप्त हो रही है  वर्तमान समय तक  एस डी आर एफ के द्वारा 50 से अधिक शवों का दाह संस्कार किया गया है। आज रायपुर में शव दाह क्षेत्र में अंतिम संस्कार हेतु आये परिजनों और कर्मचारियों को जब पानी...

सर्जिकल स्टोर मालिक दस हजार ₹ में ऑक्सी फ्लोमीटर को बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार वर्तमान में कोविड महामारी में हो रही उपकरणों की कालाबाजारी की रोकथाम को जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा आज शनिवार को नारायण बिहार से रामा सर्जिकल के मालिक को आक्सी-फ्लोमीटर को अधिक मूल्य 10000 रूपये में बेचकर कालाबाजारी करते हुए आकाश सरना पुत्र स्व0 राम सरना नि0 10 गुरू रोड़ पटेलनगर, हाल मालिक रामा सर्जिकल स्टोर, ग्रोवर काम्पलैक्स, सहारनपुर रोड़ देहरादून। उम्र- 40 वर्ष को आक्सी फ्लोमीटर के साथ नारायण बिहार  पटेलनगर से समय 15:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर में धारा 420, 269, 270 भादवि व 53 एन0डी0एम0 एक्ट व 3 महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। 

उत्तराखंड में 18+ की आयु के लोगों के लिये वैक्सीन आते ही वैक्सीनैशन हो

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  निर्देश दिये हैं कि कोविड वैक्सीनैशन को और तेजी से करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तराखंड में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिये कोविड वैक्सीन आते ही इनके वैक्सीनैशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके लिये पहली खेप आज उत्तराखंड पहुँच जाएगी। सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनैशन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमें कोविड डेथ को रोकने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। कोविड संक्रमित तुरंत जरूरी दवाइयां लें, इसके लिये हमें मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था की ओर जाना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न समारोहों और आयोजनों में निर्धारित सीमा से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने पर सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन पर विशेष फ़ोकस किया जाए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सेना के रिटायर्ड कर्मियों की भी मदद कोरोना...

विश्व रैडक्रास दिवस पर लोगों को दी होम्योपैथिक दवाई

Image
 देहरादून – भारतीय रैडक्रास सोसायटी शाखा उत्तराखंड की जनपद देहरादून की तरफ से आप सभी को विश्व रैडक्रास दिवस की  बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। जिस प्रकार से हर आपदा के लिए  रैडक्रास अपने कर्तव्यों का निर्वहन वर्षों से निस्वार्थ भाव से करते हुए अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं। वहीं कोरोनावायरस महामारी के चलते हुए विगत वर्ष से मानवता के लिए उक्त महामारी के संघर्ष में अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्षरत है उसके लिए भारतीय रैडक्रास सोसायटी देहरादून आपका आभार व्यक्त करते हुए आपको विश्व रैडक्रास दिवस पर बधाई अर्पित करता है।आप सभी से अनुरोध है कि कोरोनावायरस महामारी के विकराल रूप से स्वमं को सुरक्षित रखने के साथ ही विश्व रैडक्रास दिवस मानवता को समर्पित के रूप में सेवा भाव से मनाकर  राज्यपाल उत्तराखंड  व जिलाधिकारी,अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून के कोरोनावायरस महामारी के विरुद्ध इस महाअभियान को आगे बड़ते हुए आज मसूरी के कई गांव में लोगो को दवाइयां दी गई जैसे की मसूरी रोड , गज्जी गांव, मसूरी झील, कुल्लू खेत,कुठाल गेट आदि जगह पर इस महामारी के बचाव हेतु होम्योप...

कालाबाजारी करते हुए सर्जिकल स्टोर का मालिक ऑक्सी फ्लोमीटर के गिरफ्तार

Image
 देहरादून –एस एस पी के आदेशानुसार वर्तमान में कोविड महामारी में हो रही उपकरणों की कालाबाजारी की रोकथाम को जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में  प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा आज शुक्रवार को सुभाष रोड़़ पर स्थित 3 S सर्जिकल स्टोर के मालिक  द्विग प्रताप सिंह पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह नि0 शिवालिक अर्पाटमेन्ट कैनाल रोड़, डालनवाला हाल मालिक- 3S सर्जिकल स्टोर नियर दीन दयाल पार्क गाधी रोड़ देहरादून उम्र- 37 वर्ष।  को आक्सीजन फ्लोमीटर को अधिक मूल्य पर बेचकर कालाबाजारी में ऑक्सी फ्लोमीटर के सर्जिकल स्टोर से समय 6 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध कोतवाली नगर में धारा 420, 269, 270 भादवि व 53 एन0डी0एम0 एक्ट व 3  महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिसे बाद आवश्यक कार्यवाही कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।