Posts

सर्जिकल स्टोर मालिक दस हजार ₹ में ऑक्सी फ्लोमीटर को बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार वर्तमान में कोविड महामारी में हो रही उपकरणों की कालाबाजारी की रोकथाम को जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा आज शनिवार को नारायण बिहार से रामा सर्जिकल के मालिक को आक्सी-फ्लोमीटर को अधिक मूल्य 10000 रूपये में बेचकर कालाबाजारी करते हुए आकाश सरना पुत्र स्व0 राम सरना नि0 10 गुरू रोड़ पटेलनगर, हाल मालिक रामा सर्जिकल स्टोर, ग्रोवर काम्पलैक्स, सहारनपुर रोड़ देहरादून। उम्र- 40 वर्ष को आक्सी फ्लोमीटर के साथ नारायण बिहार  पटेलनगर से समय 15:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर में धारा 420, 269, 270 भादवि व 53 एन0डी0एम0 एक्ट व 3 महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। 

उत्तराखंड में 18+ की आयु के लोगों के लिये वैक्सीन आते ही वैक्सीनैशन हो

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  निर्देश दिये हैं कि कोविड वैक्सीनैशन को और तेजी से करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तराखंड में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिये कोविड वैक्सीन आते ही इनके वैक्सीनैशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके लिये पहली खेप आज उत्तराखंड पहुँच जाएगी। सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनैशन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमें कोविड डेथ को रोकने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। कोविड संक्रमित तुरंत जरूरी दवाइयां लें, इसके लिये हमें मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था की ओर जाना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न समारोहों और आयोजनों में निर्धारित सीमा से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने पर सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन पर विशेष फ़ोकस किया जाए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सेना के रिटायर्ड कर्मियों की भी मदद कोरोना...

विश्व रैडक्रास दिवस पर लोगों को दी होम्योपैथिक दवाई

Image
 देहरादून – भारतीय रैडक्रास सोसायटी शाखा उत्तराखंड की जनपद देहरादून की तरफ से आप सभी को विश्व रैडक्रास दिवस की  बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। जिस प्रकार से हर आपदा के लिए  रैडक्रास अपने कर्तव्यों का निर्वहन वर्षों से निस्वार्थ भाव से करते हुए अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं। वहीं कोरोनावायरस महामारी के चलते हुए विगत वर्ष से मानवता के लिए उक्त महामारी के संघर्ष में अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्षरत है उसके लिए भारतीय रैडक्रास सोसायटी देहरादून आपका आभार व्यक्त करते हुए आपको विश्व रैडक्रास दिवस पर बधाई अर्पित करता है।आप सभी से अनुरोध है कि कोरोनावायरस महामारी के विकराल रूप से स्वमं को सुरक्षित रखने के साथ ही विश्व रैडक्रास दिवस मानवता को समर्पित के रूप में सेवा भाव से मनाकर  राज्यपाल उत्तराखंड  व जिलाधिकारी,अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून के कोरोनावायरस महामारी के विरुद्ध इस महाअभियान को आगे बड़ते हुए आज मसूरी के कई गांव में लोगो को दवाइयां दी गई जैसे की मसूरी रोड , गज्जी गांव, मसूरी झील, कुल्लू खेत,कुठाल गेट आदि जगह पर इस महामारी के बचाव हेतु होम्योप...

कालाबाजारी करते हुए सर्जिकल स्टोर का मालिक ऑक्सी फ्लोमीटर के गिरफ्तार

Image
 देहरादून –एस एस पी के आदेशानुसार वर्तमान में कोविड महामारी में हो रही उपकरणों की कालाबाजारी की रोकथाम को जनपद स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में  प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा आज शुक्रवार को सुभाष रोड़़ पर स्थित 3 S सर्जिकल स्टोर के मालिक  द्विग प्रताप सिंह पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह नि0 शिवालिक अर्पाटमेन्ट कैनाल रोड़, डालनवाला हाल मालिक- 3S सर्जिकल स्टोर नियर दीन दयाल पार्क गाधी रोड़ देहरादून उम्र- 37 वर्ष।  को आक्सीजन फ्लोमीटर को अधिक मूल्य पर बेचकर कालाबाजारी में ऑक्सी फ्लोमीटर के सर्जिकल स्टोर से समय 6 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध कोतवाली नगर में धारा 420, 269, 270 भादवि व 53 एन0डी0एम0 एक्ट व 3  महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिसे बाद आवश्यक कार्यवाही कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।   

रायपुर स्टेडियम में तीस बेड के आईसीयू का निरीक्षण करते सी एम

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री  को रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने यहां की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।मुख्यमंत्री तीरथ रावत को सेन्टर हेड डॉ बीपी सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ को बढ़ाने का आग्रह किया।  जिस पर मुख्यमंत्री तीरथ रावत की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया साथ ही मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर , नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन , पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के  दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पुलिस द्वारा किये जा रहें प्रयासों को मिशन हौसला का नाम दिया गया

Image
 देहरादून – पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 पुलिस के द्वारा विभिन्न कार्यों को संचालित किया जा रहा है इसी में कोरोना की जंग में मानव सेवा को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहें प्रयासों को मिशन हौसला का नाम दिया गया है। यह नाम एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट द्वारा दिया गया है। आम जनता एवं पुलिस कर्मियों के लिए यह एक कठिन समय है  हर तरफ कोविड के मरीज बढ़ रहें हैं, बैड, ऑक्सीजन और वेन्टीलेटर्स की कमी है। ऐसे में जो लोग कालाबजारी और जमाखोरी कर रहे हैं उन पर रोक लगे जनता को दवाईयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन इत्यादि वस्तुएं दिलाने में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जो प्रयास किये जा रहे हैं। यह सब मिशन हौंसला का हिस्सा होंगें। समाज में बहुत से लोग एवं संस्थाएं हैं जो बढ-चढ कर व आगें आकर उपरोक्त कार्य में पुलिस मदद की करना चाहती है। उत्तराखण्ड पुलिस  मदद करने वाले व मदद चाहने वाले के मध्य समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाऐगी। मिशन हौसला के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जा रहें हैं-आकस...

आपातकाल स्थिति में मरीजों को सीधे चिकित्सालय में भर्ती कर लिया जाए अन्य औपचारिकताएं बाद में – मंत्री जोशी

Image
देहरादून –  कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को प्रभारी मंत्री देहरादून गणेश जोशी द्वारा वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनूप कुमार डिमरी, नगर निगम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को नामित नोडल अधिकारियों से कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने की तैयारियों एवं बनाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।   मंत्री ने कहा कि कोविड कफ्र्यू लगाए जाने के बाद भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अधिक बढ रही है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में चिकित्सालयों में आईसीयू, वेन्टिलेटर, आक्सीजन, सामान्य बैड की संख्या और अधिक बढाई जाए ताकि किसी संक्रमित व्यक्ति को हाॅस्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़े तो आसानी से बैड मिल जाए। साथ ही चिकित्सालयों में बैड, आक्सीजन, आईसीयू, वैंटिलेटर आदि की नियमित स्थिति का अद्यतन करते रहे ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अनावश्यक ...