Posts

पत्रकारों को सरकार की ओर से केवल कागज़ी सहायता

Image
देहरादून – प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण कई पत्रकार साथी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए और उस वायरस से पीड़ित वह व उनके परिवार हो रखे हैं। जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कदम उठाते हुए पत्रकारों की सहायता के लिए कोविड-19 की किट  जरूरतमंद पत्रकारों को दे रहे हैं जिन्हें अभी तक सरकार के द्वारा यह किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। कोविड-19 महामारी के बीच योद्धाओं की तरह मैदान में डटकर सामना करने वाले कलम वीरों की दुर्दशा आज वाकई कलम भी रो रही है,पत्रकारों को सरकार की ओर से केवल कागज़ी सहायता की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कड़ी निंदा करता है। जहां सरकार की ओर से पत्रकारों की समस्याओं के लिए नोडल अधिकारियों के नियुक्ति तो की गई है नोडल अधिकारी जिला सूचना अधिकारी हैं जो जिलों के हकीमो के साथ व्यस्त हैं। पत्रकार जो दूसरों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वह भी स्वयं पीड़ित है उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है अस्पताल में बेड के लिए भी उन्हें स्वयं प्रयास करना पड़ रहा है होम कवरन्टीन पत्रकार को कोविड-19 किट के लिए जगह-जगह फोन करना पड़ रहा है।...

चारधाम यात्रा स्थगित, केवल तीर्थ पुरोहित ही करेंगे नियमित पूजा पाठ: मुख्यमंत्री

Image
देहरादून– राज्य में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि धामों के कपाट निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और तीर्थ-पुरोहित मंदिरों में नियमित रूप से पूजा-पाठ करेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। गढ़ी कैंट स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार धामों में केवल तीर्थ पुरोहितों को ही नियमित पूजा पाठ की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की किसी को अनुमति नहीं होगी, केवल तीर्थ-पुरोहित ही पूजा करेंगे। स्थानीय जिले के निवासी भी मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित समय पर ही चारधाम के पट खुलेंगे और तीर्थ-पुरोहित ही पूजा करेंगे बाकी देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा अभी बंद है। मुख्यमंत्री तीरथ रावत  ने कहा कि पूरे देश में इस समय कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी लगातार कोविड के...

फिर हुआ शुरू कोविड-19 कन्ट्रोल रुम पुलिस लाईन में

Image
   देहरादून – वर्तमान में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जिला स्तर पर पुनः कोविड-19 कन्ट्रोल रुम पुलिस लाईन देहरादून में प्रतिष्ठापित किया गया है । उक्त कन्ट्रोल रुम के संचालन एवं प्रचालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी के रुप में  प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध,देहरादून को नियुक्त किया गया हैं। जिनके पर्यवेक्षण में पुलिस लाईन स्थित कन्ट्रोल रुम का संचालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है । इस विकट परिस्थिति में आमजन की सहायता एवं उचित परामर्श के लिए हेल्प लाईन के लिए 0135-2722100 की 10 हेल्प लाईन सुचारु की गयी है कन्ट्रोल रुम के सक्रिय  होने की तिथि से अब तक 517 सहायता कॉल प्राप्त हुई है जिनका त्वरित निस्तारण किया गया है । इसी क्रम में आमजन की सुविधा के लिए प्रकाश चन्द्र, नोडल अधिकारी कोविड-19 के द्वारा Online Portal https:// dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/covid19 विकसित किया गया है उक्त पोर्टल में जनपद के थानों में बनाए गए हेल्प डेस्क / मोबाइल नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है साथ ही निम्नलिखित पर क्लिक कर अन्य ...

चैत्र पूर्णमा पर अखाड़ों ने किया प्रतीकात्मक शाही स्नान

Image
हरिद्वार: –  हर की पैड़ी ब्रहमकुण्ड पर शाही स्नान के लिये सर्वप्रथम निरंजनी अखाड़े के सचिव और मनसादेवी ट्रस्ट के सचिव श्रीमहंन्त रवीन्द्र पुरी महाराज सहित अन्य सन्तों का आगमन शाही स्नान के लिये शुरू हो गया, जिनका स्वागत पुष्प वर्षा कर हुआ। शाही स्नान के समय साधु-सन्तों के हरहर महादेव की ध्वनि से पूरी हरकीपैड़ी गुंजायमान हो रही थी। इस तरह  पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान से चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान का शुभारम्भ हो गया।  शाही स्नान के समय कोविड उपयुक्त व्यवहार- सामाजिक दूरी, मास्क लगाना आदि का पूरा पालन किया गया। अपर मेलाधिाकरी हरवीर सिंह एवं रामजीशरण शर्मा के नेतृत्व में मेला प्रशासन की ओर से हरकीपैड़ी पर साधु-महात्माओं को मास्क का वितरण भी किया जा रहा था।  इतने में महन्त हरिगिरि महाराज सहित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री अग्नि और आह्वान आखाड़ा के सन्त-महात्मा शाही स्नान के लिये पहुंच गये, जिनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाण का प्रवेश हरकीपैड़ी पर हुआ, जहां पर मेलाधिकारी ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत किया।  श्री पंचायती अखाड़ा मह...

शादि समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियो के नाम सहित 50 कूपन .......

Image
देहरादून –कोरोना कर्फ्यू को लागू करने के लिए दून पुलिस ने कंसी कमर,  कर्फ्यू नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध पंजीकृत किये जायेगे। कोविड -19 संक्रमण की दूसरी लहर  के दौरान संक्रमण में हो रही निरंतर वृद्धि के दृष्टिगत जनहित में जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के नगर निगम क्षेत्र देहरादून, ऋषिकेश तथा छावनी परिसर गढ़ी कैन्ट व क्लेमनटाउन क्षेत्रो में सोमवार की सांय 07:00 बजे से  3 मई 21 की प्रातः 05:00 बजे तक पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के दौरान नियमो का कड़ाई का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इस दौरान आमजन मानस को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी से बचाने के दृष्टिगत आज सोमवार  को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।  गोष्ठी के दौरान  26 अप्रैल से 03 मई 2021 तक एक सप्ताह के कोरोना कर्फ्यू के सम्बन्ध में द्वारा निम्न निर्देश निर्गत किये गये। पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया कि कोविड कर्फ्यू को दौरान निजी एं...

निर्धारित मूल्य से अधिक आक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयों बिक्री करने वाले के विरूद्ध होगा मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही कोविड किट वितरित करने, आवश्यकतानुसार कोविड किट की मांग करने, तथा क्षेत्र में अवस्थित चिकित्सालयों एवं आक्सीजन डीलर्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में आक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयों का किसी भी दशा में निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री ना हो यदि कोई ऐसा करता पाया जाए तो सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाने हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएं   जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज ऋषिकेश स्थित नटराज के समीप अवस्थित रेनबसेरा में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेनबसेरा, नटराज में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में 150 बैड स्थापित किए गए हैं तथा भारत भूमि चिकित्सालय में 80 बैड स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रेनबसेरा में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में लक्षण वाले व्यक्तियों कों रखने तथा आईसीयू में केवल गम्भीर अवस्था वाले व्यक्तियों को ही रखा जाए, जिनक...

देहरादून व ऋषिकेश में एक सप्ताह के लिए कफ्र्यू लागू

Image
देहरादून – जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण में हो रही निरन्तर वृद्धि के फलस्वरूप जन सुरक्षा हित में पूर्व पारित आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए नगर निगम देहरादून ऋषिकेश एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमेंन्टाउन क्षेत्र के लिए आदेश पारित किए गए हैं। 26 अप्रैल 2021 (सोमवार) की सांय 07 बजे से 03 मई 2021(सोमवार) प्रातः 05 बजे तक जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और कलेमनटाउन क्षेत्रान्तर्गत पूर्णतः कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।  उक्त कफ्र्यू के दौरान फल सब्जी की दुकानें, डेरी, बैकरी, अंडा, मीट- मछली वैध (लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें तथा पशुचारा की दुकाने अपरान्ह 04 बजे तक ही खुली रहेंगी। पैट्रोल पम्प व गैस आूपर्ति तथा दवा की दुकाने पूरे समय खुली रह सकेंगी। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट होगी। हवाई जहाज, रेल तथा बस यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। शादी और सम्बन्धित...