Posts

निर्धारित मूल्य से अधिक आक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयों बिक्री करने वाले के विरूद्ध होगा मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून –जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गाईडलाईन का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही कोविड किट वितरित करने, आवश्यकतानुसार कोविड किट की मांग करने, तथा क्षेत्र में अवस्थित चिकित्सालयों एवं आक्सीजन डीलर्स का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में आक्सीजन सिलेण्डर, दवाईयों का किसी भी दशा में निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री ना हो यदि कोई ऐसा करता पाया जाए तो सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करवाने हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएं   जिलाधिकारी डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज ऋषिकेश स्थित नटराज के समीप अवस्थित रेनबसेरा में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेनबसेरा, नटराज में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में 150 बैड स्थापित किए गए हैं तथा भारत भूमि चिकित्सालय में 80 बैड स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रेनबसेरा में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर में लक्षण वाले व्यक्तियों कों रखने तथा आईसीयू में केवल गम्भीर अवस्था वाले व्यक्तियों को ही रखा जाए, जिनक...

देहरादून व ऋषिकेश में एक सप्ताह के लिए कफ्र्यू लागू

Image
देहरादून – जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि कोविड-19 संक्रमण में हो रही निरन्तर वृद्धि के फलस्वरूप जन सुरक्षा हित में पूर्व पारित आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए नगर निगम देहरादून ऋषिकेश एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और क्लेमेंन्टाउन क्षेत्र के लिए आदेश पारित किए गए हैं। 26 अप्रैल 2021 (सोमवार) की सांय 07 बजे से 03 मई 2021(सोमवार) प्रातः 05 बजे तक जनपद देहरादून के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैन्ट और कलेमनटाउन क्षेत्रान्तर्गत पूर्णतः कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।  उक्त कफ्र्यू के दौरान फल सब्जी की दुकानें, डेरी, बैकरी, अंडा, मीट- मछली वैध (लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें तथा पशुचारा की दुकाने अपरान्ह 04 बजे तक ही खुली रहेंगी। पैट्रोल पम्प व गैस आूपर्ति तथा दवा की दुकाने पूरे समय खुली रह सकेंगी। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट होगी। हवाई जहाज, रेल तथा बस यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। शादी और सम्बन्धित...

कुम्भ में देवडोलियों का सांकेतिक शाही स्नान

Image
हरिद्वार –देवभूमि, जिसका नाम ही अपने दिव्यता को प्रदर्षित करता है, जिसके पर्वतों की चोटियों पर बने पोराणिक मन्दिर ओर नदी संगमों में चमकते शिवालय बरबस ही सभी को अपनी और  आकर्षित करते है।  इसी देवभूमि की विभिन्न डोलियाँ आज गंगा स्नान को हरिद्वार पहुँची। प्रत्येक 12 वर्ष में यह सौभाग्य आम जन को प्राप्त होता है  जब उत्तराखंड के साथ ही नेपाल ओर हिमाचल से भी  दिव्य डोलियां  ओर पवित्र निशान कुम्भ में पहुँचते है।        कोविड प्रसार की आक्रमता को देखते हुए  देव् स्नान को सांकेतिक रखा गया था जिस कारण  मात्र चार देव स्थान से ही डोलियां हरिद्वार पहुंची ,जिसमे  मां धारी देवी, माँ सुरकंडा देवी, देव् घण्टाकर्ण  ओर माँ दक्षिण कालिंका  की डोलियाँ सम्मलित थी। सभी देव् अथितियों द्वारा कुम्भ स्नान किया गया, जिसके पश्चात सभी देव् डोलियां एवमं निशान को श्रद्धालुओं  को सी सी आर हरिद्वार के करीब प्रांगण में लाया गया, कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी ने देव् आशीर्वाद प्राप्त किया ,  इस दौरान कुम्भ मेला पुलिस द्वारा सभी भक्तों को...

सुमना हादसे में लेबर सेना व आईटीबीपी कैंपो में सुरक्षित: मुख्यमंत्री

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चमोली सुमना में जहां पर ग्लेशियर टूटा वहां पर बीआरओ के लगभग 400 लेबर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से कुल 391 लोग सेना व आईटीबीपी के कैम्पों तक पहुँच गए हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि इस हादसे में छह मजदूरों के मारे जाने की जानकारी मिली है जबकि 4 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौके पर सेना, आईटीबीपी की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। एसडीआरएफ वहां पर आगे बढ़ी है और एनडीआरएफ की कुछ टीमें भी आगे बढ़ रही हैं। जिला प्रशासन भी शुक्रवार से ही पूरी मुस्तैदी से राहत-बचाव में जुट है। गाजियाबाद में भी एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

चमोली जिले के सुमना में ग्लेशियर टूटने की घटना - टीम घटनास्थल के लिए रवाना

Image
 चमोली- कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई की सुमना  पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है  जहां ग्रीफ द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बचाव इकाइयां ,शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया  रात्रि मौसम अत्यधिक खराब होने व अत्यधिक बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने के  बाद भी एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू  हेतु रवाना हुई। जोशीमठ से 31 किलोमीटर आगे रात्रि में ही सुराईथोटा  पहुंचे जहां ग्रीफ  का बेस कैंप है  ग्रीफ कमांडर से संपर्क किया गया  ग्रीफ बेस कैंप से  31 किलोमीटर आगे  मलारी है और वहां से 16 किलोमीटर आगे सुमना पोस्ट है जहां चमोली डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल ने घटना होना बताया  है। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा द्वारा सेटेलाइट फोन के माध्यम से  अवगत कराया गया है कि एस डी आर एफ की 9 सदस्यीय टीम बर्फबारी से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पैदल भाप कुंड  पहुंची  है और ग्रीफ के 20 जवानों के स...

जब तक कोविड का इन्फैक्शन लंग्स में ना फैले तब तक रेमिदिसिवर की आवश्यकता नहीं

Image
देहरादून – अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के समस्त जनपदों/वाहिनियों के प्रभारियो के साथ बैठक की गई ।बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विर्मश किया गया तथा निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय एवं निर्देश दिये गयेः-राज्य के जिन पुलिस कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज नहीं लगी है उन्हें जल्द-जल्द से डोज लगवाने के निर्देश दिये गये। पूर्व में निर्गत कोविड एसओपी के अनुसार समस्त पुलिस कार्यालयों/थानो/ चैकियों/पुलिस लाईनों में सख्ती से पालन किये जाने का निर्देश दिया गया।दिये गए निर्देशों के अनुरूप कोविड के उपचार के लिए जनपदों में  स्थापित पुलिस अस्पतालों में पूरे इन्तेजाम कर लिए जांए जिसमें बडे जिले आक्सीजन की आपूर्ति को10 सेलेण्डर एंव छोटे जिले 05 सेलेण्डर अपने पास रखें साथ ही  सभी कर्मियों को यह भी बताया जाए कि जब तक कोविड का इन्फैक्शन लंग्स में ना फैल जाए तब तक रेमिदिसिवर  की आवश्यकता नहीं होती, अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है।समस्त जनपद प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेंगें कि कोविड के चलते समस्त सरकारी अस्पत...

कोविड के दृष्टिगत अस्पताल में आवश्यक सुविधा युक्त 130 बेड करने के दिए निर्देश

Image
देहरादून –  कोरोनावायरस के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के कारण मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कैंट स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने छावनी परिषद की सी.ई.ओ. तनु जैन को अस्पताल में कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष श्रीवास्तव को भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा, मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई  व शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।छावनी परिषद की सी.ई.ओ तनु जैन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर इस अस्पताल परिसर में 130 बेड की व्यवस्था कोविड-19 के दृष्टिगत कर दी जाएगी। इससे यहां पर भी पीड़ितों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।