Posts

केजरीवाल कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

Image
 देहरादून – आप प्रभारी दिनेश मोहनिया  ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि आगामी 18 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के केंद्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेंगे । उत्तराखंड में  आप पार्टी की होने वाली सबसे बडी वर्चुअल रैली को दिल्ली से अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। जिसमें वो उत्तराखंड में बदलाव की नई शुरुवात भी करेंगे। इसके साथ उत्तराखंड के विकास और बेहतरी के  लिए नई घोषणाएं भी हो सकती है। आप प्रभारी  ने बताया कि इस रैली की तैयारियां पार्टी ने पूरी कर ली है। प्रदेश की सभी विधानसभाओं में मुख्य चैराहों पर उत्तराखंड बदलने वाला है नाम के पोस्टर पहले से ही लगा दिए हैं। और हर उत्तराखंड वासी 18 अप्रैल का इंतजार कर रहा है आखिर 18 अप्रैल को क्या बदलाव होने वाला है । इस रैली का वर्चुअल प्रसारण सभी 70 विधानसभाओं में किया जाएगा। इसके लिए पार्टी द्वारा जगह भी चयनित की जा चुकी है। आप प्रभारी ने बताया कि पार्टी इस कार्यक्रम की तैयारियां काफी दिनों से कर रही थी और प्रदेश का हर कार्यकर्ता समेत उत्तराखंडवासी इस दिन...

खेलों के विकास के लिए उत्तराखण्ड को हरसंभव मदद दी जाएगी - किरेन रिजिजू

Image
 टिहरी –मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत तथा केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री  किरेन रिजिजू ने कोटी कालोनी, टिहरी में वाॅटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पिछले छह दशकों से आईटीबीपी के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे हैं। चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थितियां हो, आईटीबीपी के जवानों ने हमेशा अपनी जान की परवाह न करते हुए उच्च स्तर पर बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दिया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपदाओं के समय देखने को मिलता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके मद्देनजर ही टिहरी झील क्षेत्र में वाॅटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों के लंबे गौरवशाली इतिहास और अनुभव को देखते हुए इस संस्थान के संचालन और प्रबंधन का कार्य आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। यहां पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर, पैरासेलिंग बोट, स्कूबा ड्राइविंग, हाॅट एयर बैलून, क्याकिंग, केन...

24 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर के कपाट

Image
उखीमठ – द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर जी के कपाट इस यात्रा वर्ष  24  मई को प्रात: बजे खुलेंगे। मीडिया प्रभारी  डा.हरीश गौड़ ने जारी प्रेस बयान में बताया कि  मदमहेश्वर जी की डोली 22 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से  मदमहेश्वर जी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 को रांसी पहुंचेगी,23 को गोंडार, 24 मई को  सिंह लग्न में पूर्वाह्न 11 बजे लगभग कपाट खुलेंगे।बैशाखी के अवसर पर पंचगाई आचार्य, देवस्थानम बोर्ड, आचार्यों वेदपाठियों की उपस्थिति में भगवान मदमहेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इस अवसर पर कार्याधिकारी केदारनाथ एनपी जमलोकी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, एलपी भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, लेखाकार आरसी तिवारी, केदारनाथ मंदिर सुपरवाईजर /प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान सहित  वेदपाठी यशोधर मैठाणी,  विश्व मोहन जमलोकी,  पुजारी शिवशंकर, बागेश लिंग, मनोज शुक्ला, प्रेमसिंह रावत,पुष्कर रावत, विदेश शैव आदि मौजूद रहे।  

बैसाखी का शाही स्नान हुआ संपन्न

Image
 हरिद्वार – हरिद्वार कुम्भ मेला का दूसरा शाही स्नान आज बुध्वार की प्रातः शुरू हुआ। निर्धरित क्रमानुसार निरंजनी अखाड़ा,आनंद अखाड़े के सथ तय समय से पहले ही छावनी से हर की पैड़ी के लिए कूच कर गयी। निरंजनी अखाड़े के बाद जूना अखाड़ा के सथ आवाहन,अग्नि,दण्डी बाड़ा,माईबाड़ा तथा किन्नर अखाड़ा भी निर्धारित समय से पूर्व लगभग 8बजे शाही स्नान के लिए छावनी से निकल पड़ा। इस दूसरे शाही स्नान की विशेष बात यह रही कि श्रीनिरंजनी तथा श्री आनंद अखाड़े के सथ साथ जूना आवाहन, अग्नि,दण्डी बाड़ा तथा किन्नर अखाड़े ने तय समय से पहले ही स्नान कर हर की पैड़ी ब्रहमकुण्ड के घाट खाली कर दिए। जूना अखाड़े का नहाने का समय 11बजकर 15मिनट से 11बजकर 45मिनट का था,लेकिन मेला प्रशासन तथा जूना अखाड़े के पदाधिकारियों की चतुर रणनीति के चलते जूना अखाड़े ने 10बजकर45मिनट पर ही स्नान कर घाट खाली कर दिया। दरअसल 12अप्रैल के शाही स्नान मे स्नान के समय को लेकर अव्यवस्था हो गयी थी, जिसके चलते उदासीन अखाड़ा स्नान करने के समय से करीब डेढ़ घण्टा लेट हो गया,जिस कारण अखाड़े के संतो ने धरना दिया और स्नान के बहिष्कार की धमकी दे डाली थी। इस घटना से सबक लेते हुए ...

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज विश्व के सबसे बड़े दीये का लोकार्पण

Image
हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार की शाम आस्था पथ पर 2247 लीटर क्षमता आयतन वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज विश्व के सबसे बड़े दीये का लोकार्पण फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।  मेलाधिकारी दीपक रावत को एमआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह दीया एमआई इण्डिया की ओर से 19 अक्टूबर 2020 को कोलकाता में दुर्गा पूजा की अवसर पर स्थापित व प्रज्ज्वलित किया गया था, जहां 2247 लीटर क्षमता आयतन के हिसाब से विश्व के सबसे बड़े दीये का गिनीज बुक  ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना था तथा 08 अप्रैल को इसे कोलकत्ता से पवित्र नगरी हरिद्वार लाया गया, जिसे महाकुंभ के अवसर पर एम आई इंडिया ने स्थानीय प्रशासन को डोनेट किया है।  इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि यह उम्मीदों का दीया है और यह कोरोना वारियर्स को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कोरोना का निश्चित रूप से खात्मा होगा, यह हम सभी को उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह दीपक काफी अच्छी जगह स्थापित किया गया है तथा बाद में इसका रखरखाव एचआरडीए करेगा। मेलाधिकारी ने पूरे आस्था पथ का निरीक्षण भी किया।  आस्थापथ पहुंचने पर मेलाधिकारी एवं उप मेल...

गुजरात की जयअम्बानंद गिरि बनी महामण्डलेश्वर

Image
हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा नागा सन्यासियाें का सबसे बड़ा अखाड़ा है,लेकिन इसकी एक अन्य विशेषता यह भी है कि महिला नागा सन्यासियों तथा महिला महामण्डलेश्वरों की संख्या की दृष्टि से भी यह सभी अन्य अखाड़ो से बड़ा है। जूना अखाड़ा ही एक मात्र सन्यासी शैव अखाड़ा है जिसमें माईबाड़ा है,जहां नागा सन्यासिनियों की अलग छावनी लगती है, जिसकी समस्त व्यवस्था नागा अवधूतनियों के हाथ में रहती है। जूना अखाड़े में शिक्षित तथा विभिन्न सामाजिक धार्मिक व अन्य क्षेत्रों में सक्रिय महिला महामण्डलेश्वरों की बहुत बड़ी संख्या है,जिसमें प्रत्येक कुम्भ पर्व पर बढ़ोत्तरी होती रहती है। इसी श्रृंखला में हाल में ही अहमदाबाद गिर गुजरात की महामण्डलेश्वर जयअम्बानंद गिरि का नाम भी जुड़ गया है। महामण्डलेश्वर जयअम्बानंद गिरि ने जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से विधिवत सन्यास की दीक्षा प्रयागराज में ली और हरिद्वार कुम्भ पर्व पर उनका महामण्डलेश्वर पद पर अभिषेक जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा किया गया।   संस...

कुंभ में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में यज्ञ

Image
 हरिद्वार – कुंभ २०२१ में एक अनूठा यज्ञ किया जा रहा है। यह यज्ञ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। बैरागी कैंप में इस यज्ञ के आयोजन के लिए तकरीबन 5 बीघा भूमि पर अस्थाई शहीदनगर बनाया गया है। इस यज्ञ का आयोजन बालक योगेश्वर महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कारगिल युद्ध, आतंकवाद,  मुंबई में 26/11 हमले समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए लगभग 150 अफसरों व जवानों के परिजनों को यज्ञ में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। शहीदों के परिजन अति विष्णु यज्ञ में आहुति देकर देश की कुशलता, विकास और शांति की कामना करते हुए शहीदों के बलिदान को याद करेंगे। आहुति देने के लिए शत कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। यज्ञ 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा।