Posts

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज विश्व के सबसे बड़े दीये का लोकार्पण

Image
हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार की शाम आस्था पथ पर 2247 लीटर क्षमता आयतन वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज विश्व के सबसे बड़े दीये का लोकार्पण फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।  मेलाधिकारी दीपक रावत को एमआई इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह दीया एमआई इण्डिया की ओर से 19 अक्टूबर 2020 को कोलकाता में दुर्गा पूजा की अवसर पर स्थापित व प्रज्ज्वलित किया गया था, जहां 2247 लीटर क्षमता आयतन के हिसाब से विश्व के सबसे बड़े दीये का गिनीज बुक  ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना था तथा 08 अप्रैल को इसे कोलकत्ता से पवित्र नगरी हरिद्वार लाया गया, जिसे महाकुंभ के अवसर पर एम आई इंडिया ने स्थानीय प्रशासन को डोनेट किया है।  इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि यह उम्मीदों का दीया है और यह कोरोना वारियर्स को समर्पित है। उन्होंने कहा कि कोरोना का निश्चित रूप से खात्मा होगा, यह हम सभी को उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह दीपक काफी अच्छी जगह स्थापित किया गया है तथा बाद में इसका रखरखाव एचआरडीए करेगा। मेलाधिकारी ने पूरे आस्था पथ का निरीक्षण भी किया।  आस्थापथ पहुंचने पर मेलाधिकारी एवं उप मेल...

गुजरात की जयअम्बानंद गिरि बनी महामण्डलेश्वर

Image
हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा नागा सन्यासियाें का सबसे बड़ा अखाड़ा है,लेकिन इसकी एक अन्य विशेषता यह भी है कि महिला नागा सन्यासियों तथा महिला महामण्डलेश्वरों की संख्या की दृष्टि से भी यह सभी अन्य अखाड़ो से बड़ा है। जूना अखाड़ा ही एक मात्र सन्यासी शैव अखाड़ा है जिसमें माईबाड़ा है,जहां नागा सन्यासिनियों की अलग छावनी लगती है, जिसकी समस्त व्यवस्था नागा अवधूतनियों के हाथ में रहती है। जूना अखाड़े में शिक्षित तथा विभिन्न सामाजिक धार्मिक व अन्य क्षेत्रों में सक्रिय महिला महामण्डलेश्वरों की बहुत बड़ी संख्या है,जिसमें प्रत्येक कुम्भ पर्व पर बढ़ोत्तरी होती रहती है। इसी श्रृंखला में हाल में ही अहमदाबाद गिर गुजरात की महामण्डलेश्वर जयअम्बानंद गिरि का नाम भी जुड़ गया है। महामण्डलेश्वर जयअम्बानंद गिरि ने जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से विधिवत सन्यास की दीक्षा प्रयागराज में ली और हरिद्वार कुम्भ पर्व पर उनका महामण्डलेश्वर पद पर अभिषेक जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा किया गया।   संस...

कुंभ में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में यज्ञ

Image
 हरिद्वार – कुंभ २०२१ में एक अनूठा यज्ञ किया जा रहा है। यह यज्ञ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। बैरागी कैंप में इस यज्ञ के आयोजन के लिए तकरीबन 5 बीघा भूमि पर अस्थाई शहीदनगर बनाया गया है। इस यज्ञ का आयोजन बालक योगेश्वर महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कारगिल युद्ध, आतंकवाद,  मुंबई में 26/11 हमले समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए लगभग 150 अफसरों व जवानों के परिजनों को यज्ञ में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। शहीदों के परिजन अति विष्णु यज्ञ में आहुति देकर देश की कुशलता, विकास और शांति की कामना करते हुए शहीदों के बलिदान को याद करेंगे। आहुति देने के लिए शत कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। यज्ञ 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा।

कुंभ के पहला शाही स्नान में सबसे पहले निरंजनी अखाड़े ने किया स्नान

Image
हरिद्वार- कुंभ 2021 के पहले शाही स्नान सोमवती अमावस पर सबसे पहले स्नान निरंजनी अखाड़े ने किया।  शाही स्नान में अनेक अखाड़ों के लाखों साधू संत व श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में बारी बारी से स्नान कराया जाता है।किसी अखाड़े के हजारों श्रद्धालुओं को नियत समय पर स्नान करा कर सकुशल वापस  भेजना सुरक्षाबलों के जिम्मे है। जैसे ही किसी अखाड़े के स्नान का समय पूरा होने की घोषणा होती है, सुरक्षा बलों के तैराक और पुलिसकर्मी पानी में उतरकर श्रद्धालुओं से स्नान कर बाहर निकलने के अनुरोध में जुट जाते हैं। सुरक्षाबलों पर उन्हें बाहर निकालने व बुजुर्ग व महिलाओं को गंगा में डुबकी लगाने में मदद करने की दोहरी जिम्मेदारी होती है। जब किसी कारण पुरूष सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धालुओं को नदी से बाहर निकालने में थोड़ी समस्या आने लगती है तो महिला पुलिसकर्मी पूरे घाट पर श्रृंखला बनाकर लोगों को बाहर निकालने में मदद करती है ताकि रास्ते में इंतजार में खड़े आखाड़े तय समय पर स्नान कर सकें। यह प्रक्रिया हर अखाड़े के शाही स्नान के बाद घाट को साफ कर दूसरे अखाड़े के स्नान के लिए घंटेभर में तैयार करना ...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गंगा पंचोली के समर्थन में प्रचार करते

Image
अल्मोड़ा– भौनखाल में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने सोमवार को सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली  के समर्थन में भौनखाल में जनसम्पर्क करते हुए। चुनाव प्रचार में पूर्व सांसद  महेंद्र सिंह पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष  आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक  प्रेमानन्द महाजन, प्रदेश महामंत्री  हरिकृष्ण भट्ट व  ममता हलदर, एआईसीसी सदस्य  सुमित हृदयेश, ब्लॉक अध्यक्ष  संजय बिष्ट,  पुष्कर महरा, पुष्कर जैन  मुन्नी आर्य,  मोहनी देवी आदि उपस्थित रहे।जनसम्पर्क के इंचार्ज संजय किरौला रहे।

सोमवार को सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा करेगा शाही स्नान

हरिद्वार:- कल महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर सभी तेरा अखाड़े  करेंगे मां गंगा में स्नान जिसमें सात सन्यासी अखाड़े और तीन बैरागी अखाड़े व तीन वैष्णव अखाड़े कल करेगे हर की पेडी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान। प्रशासन द्वारा इस क्रम में की गई है अखाड़ों को शाही स्नान कराने की व्यवस्था। सोमवार को सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा अपने  साथी आनंद के साथ अपनी छावनी से 8 :30 बजे चलेगा और  हर की पौड़ी पर पहुंचकर करेगा मां गंगा में स्नान। उसके बाद 9 बजे चल कर   जूना अखाड़ा व अग्नि ,आवाहन और किन्नर अखाड़ा को स्नान के लिए दिया गया है  जूना अखाड़े से निकलकर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करेगा। उसके बाद 9:30बजे  महानिर्वाणी अपने साथी अटल के साथ कनखल से हर की पौड़ी की ओर रूख करेगा । उसके बाद  तीनों बैरागी अखाड़े श्री निर्मोही अणी, दिगंबर अणी, निर्वाणी अणी 10:30 बजे हर की पौड़ी पहुंचेंगे उसके बाद श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा 12:00 बजे अपने अखाड़े से हर की पौड़ी की ओर रुख करेगा जिसके बाद  बाद श्री पंचायती नया उदासीन लगभग 2:30 बजे अपने अखाड़े की हर की पौड़ी पौड़ी की रुख...

मुख्यमंत्री ने पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को पलटन बाजार एवं परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। पलटन मार्केट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निर्माण से संबधित सभी कार्य रात्रि में किये जाय। धूल की समस्या के समाधान के लिए कार्य स्थल पर पानी का छिङकाव किया जाय।   मुख्यमंत्री तीरथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पल्टन मार्केट में सड़क निर्माण के साथ ही सीवरेज और तारों के अन्डरग्राउंड से संबधित जो भी कार्य हैं, उन्हें साथ-साथ पूर्ण किया जाय। कार्यों को एक छोर से पूर्ण किया जाय, ताकि लोगों को अधिक व्यवधान न हो। पल्टन मार्केट के कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्युत, सीवरेज, सड़क निर्माण और अन्य सभी कार्य एक साथ किय...