Posts

सल्ट में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

Image
अल्मोड़ा –  सल्ट उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने नामांकन किया।नामांकन के अवसर पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस मौके पर नामांकन स्थल भिकियासैंण में प्रातः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंन्त्री संग़ठन अजेय , प्रदेश महामंन्त्री सल्ट चुनाव के प्रभारी  सुरेश भट्ट, यशपाल आर्य डॉ धन सिंह रावत, विशन सिंह चुफाल,सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा मौजूद रहें। नामांकन के पश्चात  11 बजे प्रातः स्याल्दे छ्यानी बगड़ में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को सम्बोधित किया।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि अन्य कई  वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने किया नामांकन

Image
अल्मोड़ा –प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भिकियासैंण तहसील में सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के नामांकन में साथ रहे। इस दौरान सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल व हरीश धामी, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, ललित फर्स्वाण, सरिता आर्य, महामंत्री डॉ0 संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पीतांबर पांडे, जिलाध्यक्ष रानीखेत महेश आर्य, पूर्व जिप अध्यक्ष हरीश ऐठानी,  गिरीश पुनेड़ा व ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत, चौखुटिया, भिकियासैंणअन्य वरिष्ठजन रहे मौजूद।

भाजपा और कांग्रेस ने उपचुनाव में अपने उम्मीदवार घोषित किए

Image
 देहरादून – सल्ट विधानसभा उप चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद दोनों ही पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी होली के त्यौहार पर घोषित कर दिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री बदलने के बाद तीरथ सिंह रावत और नये बने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की होली के बाद यह पहली परीक्षा होगी जिसमें उन्हें कितनी सफलता प्राप्त होती है यह तो वक्त ही बताएगा।  भारतीय जनता पार्टी ने महेश जीना को सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व सी एम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महेश जीना को शुभकामनाएं दी।और कहाकि मुझे विश्वास है कि आप न सिर्फ प्रचंड जीत दर्ज करेंगे, बल्कि सल्ट के लिए स्व. सुरेंद्र सिंह जीना के जो सपने अधूरे रह गए थे, उन्हें भी पूरा करेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैै।सल्ट विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने गंगा पंचोली को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

समरस और समभाव का पर्व है होली: कौशिक

Image
देहरादून – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में जमकर फूलो के रंग बरसे। लोगों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की और एक दूसरे पर तिलक लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।होली मिलन के इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत को पर्वो का देश कहा जाता है। होली सामाजिक समरसता और समभाव का प्रतीक है। होली जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देती है और यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है।मदन कौशिक  ने कहा कि होली का यह त्यौहार खुशियों का पर्व है जो जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और रंगों से भरने को प्रेरित करता है। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने होली के गीतों पर जमकर डान्स भी किया। इस मौके पर डॉ धन सिंह रावत,  प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधायक खजान दास , डॉ देवेंद्र भसीन, कुसुम कंडवाल , पुनीत मित्तल, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, उत्तरकाशी विधायक केदार सिंह रावत आदि अन्य पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े पत्रकार लोग शामिल हुए। दूसरी ओर प्रदेश मुख्यालय में  आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प...

कुम्भ मेला पुलिस, पैरामिलिट्री के जवानों ने गंगा मां की शपथ ली

Image
हरिद्वार – अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक ने कुम्भ मेला आयोजन में सम्मलित सभी पुलिस एवम पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण करवाई की मैं मां गंगा जी को साक्षी मानते हुए सत्यनिष्ठा पूर्वक प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं कुंभ मेले के दौरान अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करूंगा। मैं अपने संगठन का गौरव बनाए  रखूँगा तथा कुंभ मेले की सर्वोत्तम सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं स्वयं कोरोना महामारी के संक्रमण बढ़ाने का कारण नहीं बनूंगा तथा कोबिड संबंधी नियमों का पालन करूंगा मैं मां गंगा जी से प्रार्थना करता हूं कि मुझे अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने की शक्ति प्रदान करें।उपरोक्त प्रतिज्ञा को सभी जवानों ने पूर्ण लवरेज जोश के साथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण तद्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ संजय गुंज्याल  के द्वारा कुम्भ में  पुलिस गीत के बोल कहे जिसे समस्त पुलिस बल ने दुहराया , एवम कुम्भ ड्यटी के दौरान कर्तव्य निर्वहन के लिए  आत्मसात किया।हरकीपेडी भ्रमण के पश्चात  डी...

रिफंड नाटक से कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था पर किया तीखा प्रहार

Image
देहरादूनः– विश्व रंग मंच दिवस के उपलक्ष्य में धाद नाट्य मंडल ने इंटिमेट थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया।इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सशक्त नाट्य प्रस्तुति दी गई।शनिवार को रिफंड नाटक के जरिए कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। ये कहानी एक विद्यार्थी की है, जो 18 साल बाद अपने स्कूल आता है, और यह कहकर अपनी जमा की गई फीस वापस मांगता है कि उसे इस स्कूल में कोई ज्ञान प्राप्त नहीं हुआ, इसलिए उसकी नौकरी लग पाई और न वह व्यापार ही कर पा रहा है।क्योंकि सारा पैसा तो फीस में दे दिया। रिफंड से बचने के लिए प्रिंसिपल छात्र की परीक्षा इस शर्त पर लेता है कि अगर वह पास हो गया तो फीस वापस नहीं होगी। छात्र कुछ गलत जवाब लिखता है, लेकिन फीस रिफंड न करनी पड़े, इसके लिए उसे पास कर देते हैं। इससे पहले 'प्रस्ताव और हास्य नाटक 'राममिलाई जोड़ी' का भी मंचन किया गया।इस मौके पर धाद के केंद्रीय अध्यक्ष लोकेश नवानी ने कहा ये एक अनुभव था और बहुत मज़ेदार रहा। उन्होंने कहा सबसे बड़ी बात है। कि रंगकर्म ज़िंदा रहना चाहिए। ये हमारी साहित्यिक बौद्धिकता बढ़ाता है और हमे इन्हें बढ़ावा देने के लिए इ...

शादी के नाम पर पर धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

Image
देहरादून – बैशाखू राम रतूड़ी मकान नंबर 14 लेन नंबर 4 प्रीत विहार भानियावाला डोईवाला जनपद देहरादून ने 27 जनवरी 21में थाने जाकर एक तहरीर दी की मेरी पुत्री से शादी के नाम पर पर रोहित भार्गव नाम से वेबसाइट पर पूजा अर्चना के संबंध में अलग-अलग प्रकार से कुल 7,85,700/ व तांत्रिक मौलाना हैदर अली को फोन के माध्यम से 5,86,330/ की धोखाधड़ी करने के संबंध में दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 18/21 धारा 420/504/506 ipc बनाम रोहित भार्गव आदि पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक दिनेश चमोली के सुपुर्द की गई । तत्पश्चात उक्त अभियोग की विवेचना  04 मार्च 21 को उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड़ के सुपुर्द की गई।तथा इस केस के सफल खुलासे के लिए अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में एक टीम अभियुक्त  की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान भेजी गई।गठित टीम द्वारा  26 मार्च 21 को अभियुक्त जयकुमार पुत्र लखपत कुमार निवासी अनमोल कॉलोनी वार्ड नंबर 39 थाना शहर कोतवाली फतेहपुर जिला सीकर राजस्थान ...