Posts

सह प्रभारी वर्मा पर विपक्ष ने लगाया सरकारी हेलीकॉप्टर दुरुपयोग करने का आरोप

Image
 देहरादून – अलग प्रदेश बने उत्तराखंड को 20 साल हुए हैं। और इन 20 सालों में यह पहली घटना है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष को सरकारी सुविधाएं और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तो वही भारतीय जनता पार्टी की सह प्रभारी को भी सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराते हुए उन्हें लखीमपुर खीरी पहुंचाया गया, जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बदलकर नए मुख्यमंत्री नियुक्त किया। उसी दिन से प्रदेश में तरह तरह की घटनाएं और विवादित बयान और अन्य कई प्रकार की कार्यकलाप होना शुरू हो गया हैं। जहां पर मंत्री को अपने विभाग की जानकारी नहीं तो वही पुलिस प्रशासन को भी प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बागेश्वर दौरे सरकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। हेलीपैड पर ही पुलिस के द्वारा दिया गया था गार्ड ऑफ ऑनर!   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सरकारी सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराकर नए  संस्कृति को भी जन्म दिया है। जो कि उत्तराखंड के परिपेक्ष में एक नया मील का पत्थर भी साबित होग...

होम आईसोलेट मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कामकाज निपटाया

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’। चूंकि मुख्यमंत्री में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।    

पुलिस का अभियान बच्चों को भिक्षा नहीं, शिक्षा दें

Image
देहरादून –बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति अथवा बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किये जाने को पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभियान “ऑपरेशन मुक्ति’’ 1 मार्च 21 से 30 अप्रैल 21 तक चलाये जाने को निर्देशित किया गया।अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ एकीकृत ड्राइव चलाकर प्रभावी प्रवर्तन के माध्यम से बच्चों द्वारा की जा रही। भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम करना, भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करना व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाना है।अभियान की थीम ’’भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ है।जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में चार टीम उपनिरीक्षक -1 , आरक्षी-4 का गठन किया गया, जिसमें से 01 टीम एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की है। शेष जनपदों में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा उक्त अभियान को चलाया जा रहा है। रेलवेज में भी एक टीम (उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4) का गठन किया गया।अभियान को तीन चरणों प्रथम चरण  01.मार्च 21...

मन्दिर में लगा विवादित बैनर पुलिस ने निकाल

Image
 देहरादून – पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की घंटाघर, चकराता रोड,हनुमान मंदिर एवं दर्शन लाल   चौक पर स्थित पंचायती  मंदिर  मैं बैनर लगाया गया है जिस पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने जैसे अंकित किया गया हैं। इस पर चौकी प्रभारी धारा द्वारा तत्काल मौके पर जाकर  जानकारी की गई तो उक्त  मंदिर मैं फ्लेक्स बैनर लगाया गया था जिस पर लिखा था  यह तीर्थ हिंदुओं का पवित्र स्थल है इसमें गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है  जिस पर मंदिर के सदस्यों से जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और नहीं हमने जो बैनर लगाए हैं जिस पर मंदिर में मौजूद लोंगो द्वारा तुरंत बैनर हटाए गए चकराता रोड मंदिर बंद होने पर बैनर हटाया गया और बैनर पर अंकित मोबाइल धारक के बारे में जानकारी की गई तो जो मोबाइल नंबर जीतू रंधावा का होना पाया गया जो हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश महासचिव  है जिसके खिलाफ धारा 153(क) भारतीय दंड संहिता खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जीएमएस रोड पर  स्थित एक फार्म हाउस में भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने होली की बधाई व शुभकानाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज द्वारा हर वर्ष होली-मिलन का यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी पर्वों को आपस में मिलजुलकर मनाये जाने की परम्परा रही है।इस अवसर पर फूलों की होली के साथ ही होली मिलन के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं भव्य नृत्य भी प्रस्तुत किए।होली-मिलन में विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, डीजीपी  अशोक कुमार, कार्यक्रम संयोजक  विनय गोयल, विधायक  विनोद चमोली,  खजान दास, हरबंस कपूर, मेयर  सुनील उनियाल गामा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्मैक के चक्कर में हुई होटल में महिला की हत्या

Image
 देहरादून – पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त विजय ने बताया गया कि, मैं दसवीं पास हूँ तथा नौकरी न लगने के कारण अपने खर्चों की पूर्ति के लिये चोरी व ठगी की घटनाओं को अजांम देता हूँ। पूर्व में मेरे द्वारा वर्ष: 2019 में कोटद्वार व ऋषिकेश में स्कूटी व मोबाइल चोरी की घटना की गयी थी, जिसमें मुझे ऋषिकेश पुलिस द्वारा जुलाई 2019 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा उसके पश्चात मैं लगभग 08 माह सुद्धोवाला जेल में रहा। जहां से सजा पूरी करने के पश्चात कोटद्वार में पंजीकृत अभियोग में मैं पौडी जेल चला गया था, वहां भी सजा पूरी होने के पश्चात लाॅकडाउन के दौरान पैदल-पैदल श्रीनगर पहुंचा वहां पर मैने एक वैडिंग प्वांइट में खाना बनाने का कार्य किया तथा अपने मालिक विश्वास जीत लिया था। जिस पर मालिक द्वारा मुझे अपने कमरे की चाबी सौंप दी थी, मैं मौका पाकर वहां से मालिक के रूपये चुराकर फरार हो गया, इसके पश्चात कुछ समय के लिये मैं ऋषिकेश में रहा तथा पैसा खत्म होने के बाद मैं वहां से किसी तरह अल्मोडा पहुंचा वहां भी किसी दुकान में 10 से 15 दिन काम करने बाद मैं अपने एक परिचित की बाइक व पैसे लेकर वहां से भाग...

दून पुलिस ने होटल में हुई यवती की हत्या के हत्यारे को गिरफ्तार किया

Image
 देहरादून - होटल एंबेसडर  के कमरा नंबर 321 में एक यवती की हत्या की घटना हुई कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा एफएसएल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।  एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।  टीम द्वारा मृतका की शिनाख्त को होटल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी तो मृतका उपरोक्त का एक ऑटो से उस होटल में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा  ऑटो चालक की तलाश कर उससे जानकारी की तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतका उपरोक्त का नाम मुस्कान है तथा वह जावेद की बीवी है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जावेद को पूछताछ को बुलाया गया  उसके द्वारा मृतका से गलत काम करवाना स्वीकार करते हुए बताया की मृतका  घटना के दिन सुनील नाम के व्यक्ति के साथ एम्बेसडर होटल में गई है। घटना के समबन्ध में मृतका की बहन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध हत्या का अभियोग मु0अ0सं0: 104/21 धारा: 302 भादवि पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त के हुलिये से अवगत कराया गया तथा अभियुक्त की फोटो...