Posts

एसडीआरएफ ने मनेरी व श्रीनगर झील में डूबे युवक व एक अज्ञात शव निकाला

Image
 उत्तरकाशी –आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि मनेरी झील के पास एक युवक प्रियांशु पुत्र राकेश उम्र 16 वर्ष निवासी कमार गांव मनेरी नहाते समय डूब गया है।सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह के हमराह घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त युवक की खोजबीन की गई परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।   आज शुक्रवार को प्रातः पुनः युवक की खोजबीन के लिए उजेली से एवं ढालवाला से पहुँची डीप डाइविंग की टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।एस डी आर एफ टीम के डीप डाइवर्स द्वारा काफी देर सर्चिंग करने के बाद उस युवक का शव बरामद कर लिया गया जिसे सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।तो वहीं कोतवाली श्रीनगर ने एस डी आर एफ  को सूूूचना दी कि श्रीनगर डैम में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है। जिसे बरामद किए जाने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा उक्त अज्ञात ...

मुख्यमंत्री आवास घेराव,सरकार के 4 साल के विफलता पर कहा जवाब दो,हिसाब दो, - आप

Image
देहरादून – उत्तराखंड  सरकार के विफलताओं भरे 4 साल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता अलग अलग विधानसभाओं से यहां पहुंचे जहां उन्हें मुख्यमंत्री आवास कूच करने के दौरान हाथीबडकला में पुलिस ने बैरिगेटिंग लगातार रोक दिया।इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की का माहौल बन गया ।कई कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती बेरिकेटिंग पर चढ़ने की कोशिश की जिनको पुलिस ने बलपूर्वक पीछे धकेला। आप कार्यकर्ताओं ने काफी देर नारेबाजी करने के बाद वहीं धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस ने जबरन आप प्रभारी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। बीजेपी सरकार के चार साल की विफलता पर आप का हिसाब दो जवाब दो के तहत मुख्यमंत्री आवास कूच में  हजारों  की संख्या में पहुंचे आप कार्यकर्ता आज काफी जोश में नजर आए ,जिनमें प्रदेश प्रभारी और आप अध्यक्ष की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जोश पैदा कर दिया जिसकी वजह ये रही काफी देर तक कार्यकर्ता जुलूस के तौ...

आप कार्यकर्ता ने सरकार के 4 साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया

देहरादून –आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने आज भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया व मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया।  

आयुक्त ने किया कुंभ क्षेत्र का निरीक्षण खराब सड़कों पर नाराजगी जताई

Image
हरिद्वार – आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अतिथि गृह हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, नगर आयुक्त जयभारत सिंह और अन्य विभागीय अधिकारियों से कुंभ के कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले।आयुक्त गढ़वाल ने अपने निरीक्षण की शुरूआत पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर पहुंचकर अखाड़े के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष  महंत रविन्द्र पुरी महाराज से मुलाकात करके की। वहां उनसे कुंभ मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इसके बाद मंडलायुक्त ने जस्साराम रोड, बन्नू बिरादरी भवन ट्रस्ट और श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट धर्मशाला भवन वाली सड़क तथा आसपास की आंतरिक सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को एक सप्ताह के भीतर इस क्षेत्र की टूटी सभी सड़कों के निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त जयभारत सिंह को सभी प्रमुख धर्मशाला और होटलों के आसपास डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए।  इसके बाद गढ़वाल आ...

रणवीर सिंह चौहान बने महानिदेशक सूचना

Image
देहरादून –  प्रदेश में नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सूचना महानिदेशक पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट को हटाकर मंगलवार को शासन द्वारा नए महानिदेशक सूचना आईएएस रणवीर सिंह चौहान  अपर सचिव, परिवहन, भाषा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए को अपर सचिव सूचना तथा महानिदेशक सूचना का भी दायित्व सौंपा गया है।

मेलाधिकारी ने बैरागी अखाड़ों के संतों से मुलाकात की

Image
हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास, श्री पंच दिगम्बर अणि अखाड़े के  महंत रामजी दास, श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के  महंत कृष्णदास, महंत धर्मदास, महंत मोहनदास व अन्य बैरागी साधु संतों से बैरागी कैंप, कनखल में मुलाकात की।  बैरागी अखाड़ों के संतों ने मेलाधिकारी से 2010 के कुंभ की तरह जमीन का आवंटन कर उसमें बिजली, पानी, शौचालय और आने जाने के रास्ते का प्रबंध कराने के साथ ही जहां-जहां अतिक्रमण है उसे हटाने, तीनों अखाड़ों के अनुसार तंबू की व्यवस्था कराने, मुख्य द्वार पर पेंटिंग कराने, धोबी घाट के दोनों ओर की जमीन को खाली कराने को कहा। संतों ने कहा कि आप कार्य प्रारंभ कराईये, हमारा आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मुलाकात के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि हम दिन-रात काम करके बिजली, पानी, शौचालय, सड़क आदि से सम्बंधित जो भी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का हमें हमेशा सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप क्षेत्र में जल निगम के अधिकारियों को पानी का छिड़काव करने ...

एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश दराल ने कि मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मुलाकात

Image
देहरादून – भारत सरकार द्वारा  उत्तराखंड राज्य में  बढ़ती आपदाओं को देखते हुए एनडीआरएफ की एक बटालियन  को तैनात किया है, जिसका अभी प्रशिक्षण चल रहा है। हाल ही में 15वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल द्वारा कार्यभार संभालने के उपरांत प्रदेश का दौरा किया तथा देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की  कमांडेंट ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के  संभावित आपदाओं के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील  इलाकों के बारे में अवगत किया। एनडीआरएफ बटालियन की तैनाती बटालियन मुख्यालय के स्थान तथा आरआरसी (रीजनल रिस्पांस सेंटर) उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून में जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध कििया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि एनडीआरएफ की नई बटालियन के लिए तथा आरआरसी के लिए हर संभव तत्काल जमीन उपलब्ध कराई जाएगी एवं जो भी प्रशासनिक मदद की आवश्यकता होगी वह तुरंत  की जाएगी। इस अवसर पर कमांडेंट दराल ने बताया कि जैसे ही जमीन की उपलब्धता हो जाएगी तो प्रदेश के सभी आपदाओं के दृष्टिकोण से संवेदनशील तथा अति संवेदनश...