Posts

महाशिवरात्रि पर कुम्भ का पहला शाही स्नान

Image
हरिद्वार – महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हरिद्वार में हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शाही स्नान के लिए मां गंगा के तट पर आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का  मुख्यमंत्री ने  स्वागत किया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री रावत का गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत किया।  मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने सभी साधु-संतों का आभार माना। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मां गंगा में शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात से ही जुटने लगे थे। जनता की सुविधा के लिए हमारी सरकार ने सभी इंतजाम कर रखे हैं। कई श्रद्धालुओं ने अलसुबह स्नान किया और वे सुरक्षित अपने घरों को लौटे। इसके पश्चात अखाड़े के साधु-संतों का स्नान शुरू हुआ और सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से स्नान किया। सभी अखाड़े के साधु संतों का स्नान होने के पश्चात फिर जनता ने स्नान किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि कुंभ में जनता के लिए कोई भी रोक-टोक नहीं है, किसी से भी सख्ती नहीं की जाएगी। उन्ह...

कुंभ में महाशिवरात्रि का पहले शाही स्नान हुआ

Image
 हरिद्वार – महाकुंभ में महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान पर आज हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। जूना, अग्नि ,आव्हान अखाड़ों ने हर की पैड़ी पर कुंभ शाही स्नान किया तथा निरंजनी ,आनन्द अखाड़ा स्नान ने पूर्ण किया, अंतिम चरण में महानिर्वाणी और अटल स्नान के लिये तैयार है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी भीड़ को एकत्रित न होने दें। श्रद्धालुओं से कोविड से बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाए रखें और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने की अपील की। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने भी हरकी पैड़ी के घाटों व मीडिया प्लेटफार्म पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी कर अधिकारियों को पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिया।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई प्रात: 5 बजे खुलेंगे

Image
उखीमठ – इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट  17  मई   सोमवार को प्रात: 5 बजे खुलेंगे। जबकि 14 मई  को श्री केदार बाबा  की चल विग्रह पंचमुखी डोली  ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को  प्रस्थान करेगी। आज शिवरात्रि के अवसर   पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक   पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर  उखीमठ में कपाट खुलने की तय की गयी

सी एम तीरथ रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह समाज को प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।   मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है।

सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट छोड़ने की खबरों को खारिज किया

Image
देहरादून – चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया में चल रही आधारहीन खबरों जिनमें उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा सीट खाली करने और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई है को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। सतपाल महाराज ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विषय में सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मैं चौबट्टाखाल विधानसभा सीट छोड़ कर पौड़ी लोकसभा से चुनाव लडूंगा, जो कि सरासर गलत और आधारहीन हैं। मैं ऐसी सभी खबरों का खण्डन करता हूँ।सतपाल महाराज ने ऐसी सभी खबरों पर विराम लगाते हुए खबरों को मनगढ़न्त और औचित्यहीन बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौबट्टाखाल की जनता का अपार स्नेह और प्यार उन्हें निरन्तर मिलता रहा है और आगे भी यूं ही मिलता रहेगा। इसलिए चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को छोड़ने का प्रश्न ही पैदा नहीं होता यह सभी खबरें मनगढ़ंत और आधारहीन है।  

मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

Image
  देहरादून – बुधवार को राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 

गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहितों ने आतिशबाजी

उत्तरकाशी–त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहितों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी। पुरोहितों ने कहा कि आज चारधामों के के लिए विजय दिवस। टी एस रावत पर लगाया धर्मविरोधी होने का आरोप।