Posts

गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहितों ने आतिशबाजी

उत्तरकाशी–त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और पुरोहितों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी। पुरोहितों ने कहा कि आज चारधामों के के लिए विजय दिवस। टी एस रावत पर लगाया धर्मविरोधी होने का आरोप।  

शाही स्नान में एसओपी का पालन कराने में कोई भी कोताही न बरतें

Image
हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी0 रविशंकर एवं पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने सोमवार को देर रात्रि में मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) के सभागार में महाशिव रात्रि पर्व एवं शाही स्नान के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि वर्तमान में देश को कोविड-19 की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसके मददेनजर  भारत सरकार /राज्य सरकार द्वारा जो एस0ओ0पी0 जारी की गयी है। का पूर्णरूपेण अनुपालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि एसओपी का पालन कराने में कोई भी कोताही न बरतें तथा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।दीपक रावत ने कहा कि महाशिवरात्रि शाही स्नान को गंभीरता से लें, जो श्रद्धालु शहर में आ चुके हैं और होटल, धर्मशालाओं, लाॅज आदि में ठहरे हैं, उनकी कोविड जांच की जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 टीमों का गठन किया गया है। टीम के साथ दो पुलिसकर्मी भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेंगे। मेलाधिकारी ने कहा कि सीसीआर में वाॅर रूम स्थापित किया जाये, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान...

टाटा शक्ति ने कुम्भ क्षेत्र के घाटों को 50 चेंजिंग रूम दिये

Image
हरिद्वार – मेलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर टाटा शक्ति द्वारा हर की पौड़ी पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम ( शक्तिशाली कवच) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टाटा शक्ति द्वारा कुम्भ क्षेत्र के विभिन्न घाटों के लिये 50 चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई है, जो एक अच्छी पहल है, इसका हम स्वागत करते हैं। हमारा प्रयास है कि हम एक वुमेन फ्रेंडली कुम्भ कराएं, इस ओर यह एक बहुत अच्छा कदम है तथा हम एक वुमेन फ्रेंडली कुम्भ का मैसेज देने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम लगने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने स्थापित किए गए चेंजिंग रूम की सुविधाओं को परखा और चेंजिंग रूमों की प्रशंसा की।उल्लेखनीय है कि टाटा शक्ति की और से महाकुम्भ में लगभग 50 लेडीज चेंजिंग रूम विभिन घाटों पर लगाए गए हैं। ये चेंजिंग रूम शीशा, स्टूल, डस्टबीन, हैंगर और बुजुर्गों के लिए हैंडल आदि की सुविधाओं से युक्त हैं। इनके निर्माण में टाटा शक्ति व वामा शीट का उपयोग किया गया है, जो कि सालों साल चलती है। इस अहैं। पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित ए...

कोविड काल में काम करने वाली आंगनबाड़ी एवं आशा को 10 हजार रू देगें

Image
 चमोली – अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गैरसैंण के किसान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम मे पं. दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के 156 स्वंय सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रूपये दिये जायेंगे। सभी महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपये दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी। उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे...

एनडीआरएफ की महिला टीम ने मनाया महिला दिवस

Image
गाजियाबाद – आठवीं बटालियन के पीआरओ वसंत पावडे ने बताया कि "हमारे देश हमारे जवान" ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा बटालियन में तैनात महिला टीम का महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं के साथ केक काटा गया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  बटालियन की महिला टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर पूजा वर्मा समेत सभी महिला रेस्क्यूअर्स ने हेलीकॉप्टर से नीचे उतरना (हेली स्लेदरिंग) बिल्डिंग क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, वाल कटिंग, मलबे में दबे हुए लोगों को किस तरह से बाहर सुरक्षित निकाला जाता है तथा उन्हें प्राथमिक उपचार सीपीआर देकर किस तरह से हॉस्पिटलाइज किया जाता है इसका डेमोंसट्रेशन दिया गयाा।  महिला टीम की कमांडर इंस्पेक्टर पूजा वर्मा ने बताया कि हम बेहद खुश हैं एनडीआरएफ में आकर क्योंकि यहां पर लोगों की जान बचाने का मौका मिलेगा इसके अलावा बटालियन के तरफ से जो भी कार्य दिया जाएगा वह जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण जोश एवं जज्बे के साथ निभाएंगे।इस अवसर पर कमांडेंट पीके तिवारी, असिस्टेंट कमांडेंट पंकज मिश्रा सूबेदार मेजर बृजेश सिंह उपस्थित रहे। ...

हरीश रावत ने कंधें पर गैस का सिलेण्ड़र रखकर प्रदर्शन किया

Image
 देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने आज ड़ीजल और पेट्रोल के दामों लगातार वृद्धि व कमर तोड़ महंगाई के विरुद्ध अनोखे अंदाज में आटो रिक्शा को रस्सी बांधकर खीचते हुए प्रर्दशन किया। कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड़ से एक आटो रिक्शा में रस्सी बांध गांधी पार्क तक उपरोक्त रिक्शे को खीचते हुए हरदा ले गये। वही गांधी पार्क के बाहर सम्पन्न हुई सभा को कंधें पर गैस का सिलेण्ड़र रखकर सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन माह में जहॉ गैस सिलेण्ड़र का दाम ढ़ाई सौ रुपये तक बड़ा है वहीं पेट्रोल, ड़ीजल के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है तथा खद्य पदार्थो के दाम भी आसमान को छू रहे है पिछले छ वर्ष में केन्द्र सरकार ने अकेले पेट्रोलियम पदार्थो से इक्कीस लाख करोड़ रुपया अर्जीत किया है वो धन कहा चला गया किसी को मालूम नही है बड़ती बेरोजगारी चौपट होते उद्योग धन्धे से हमारी आर्थिक स्थिति खराब हुई है। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवहान किया कि जबतक ड़ीजल, पेट्रोल व गैस के दाम कम नही हो जाते तब तक हमें चैन से नही बैठना है और गांव-गांव तक जनता को जागरुक करने का काम भी हम सबको करना होगा, जनता क...

आनंद अखाड़े के नागा ने दिखाएं अपने जौहर

 हरिद्वार में कुंभ 2021 की तैयारियां पूरे जोर-शोर पर है वही आज आनंद अखाड़े की पेशवाई भी धूमधाम से निकाली गई जिसमें नाग बाबा ने अपने अपने जौहर दिखाए किसी ने लाठी चलाकर तो किसी ने तलवार चला कर पेेेशवाई  लोगों का ध्यान आकर्षण  किया।