Posts

सुरंग में 19वें दिन में 180 मीटर पर पहुंचे

Image
चमोली – तपोवन आपदा के 19 दिन के बाद एनटीपीसी की टनल में आए मलबे की सफाई करते हुए आज ऋत्विक के कर्मचारियों के द्वारा मलबा हटाते हुऐ अब 180 मीटर पर पहुंच गए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम नीचे की सुरंग में भरे पानी को निकालने और उसमें उतरने की तैयारी करेगा तथा वहां फंसे लोगों को निकलने का काम करेगी और वहां पर फंसे हुए जीवित या मृतक को बाहर निकालने का कार्य करेगी। अब जबकि इतने दिन गुजर गए हैं तो जीवित होने की संभावनाएं बहुत कम हैं। मगर चमत्कार को ही नमस्कार कहते हैं। अगर कोई एक व्यक्ति भी जीवित अवस्था में इस टनल से बाहर निकलेगा तो किसी चमत्कार से कम नहीं होगा ।  

मोबाईल शोरूम में चोरी करने वाले गैंग का गैंग लीडर गिरफ्तार

Image
देहरादून – रजनीश गोयल द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी की अज्ञात चोरो द्वारा उनके घंटाघर के निकट चकराता रोड स्थित सैमसंग शोरूम का शटर उठाकर लगभग 30-32 मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये हैं। इस सूचना पर कोतवाली नगर मुकदमा अपराध संख्या: 51/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।घटना के शीघ्र खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेेे टीम गठित की टीम ने  घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो प्रकाश में आया कि चोरी की घटना को अंजाम देने में लगभग 06-07 लोग शामिल हैं, जिनके द्वारा दुकान के आगे चादर लगाते हुए शटर उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिस पर पुलिस टीम ने ऐसे गैंग के सम्बन्ध में जानकारी करने को अलग-अलग जनपदों व राज्यों में पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, तो टीम को ज्ञात हुआ कि  बिहार के घोड़ासन गैंग द्वारा इस प्रकार की मोडस ओपरेन्डी से पूर्व में हरिद्वार तथा बिजनौर आदि स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिस पर निरीक्षक  नदीम अतहर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को तत्काल घोड़ासन बिहार रवाना किया...

उत्तराखण्ड महिला कमाण्डो देश का चौथा राज्य बन

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादनू में उत्तराखण्ड की महिला कमाण्डो फोर्स एवं स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारम्भ किया। पीटीसी नरेन्द्र नगर के प्रशिक्षक हितेश कुमार, कमाण्डो निरीक्षक नीरज कुमार एवं प्रशिक्षित महिला पुलिस कमाण्डो को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस के दस्ते में आज उत्तराखण्ड महिला कमाण्डो का दस्ता जुड़ गया है। उत्तराखण्ड देश का चौथा राज्य बन गया है, जहां पुलिस विभाग में महिला कमाण्डो का दस्ता तैयार किया है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कमाण्डो को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया। कमाण्डो को प्रशिक्षण देने वाले  का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मात्र एक आग्रह पर यह प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण उनके द्वारा निःशुल्क दिया गया। किसी भी विद्या में पारंगत होने का सबसे बड़ा उद्देश्य आत्म सुरक्षा होना चाहिए। विद्या का सदुपयोग होना जरूरी है। विद्या के ज्ञान के साथ ही चपतलता का होना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्कूलों एवं काॅलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को भी प्रारम्भिक आत्म स...

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट चैखुटिया में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव

Image
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से भेंट कर रक्षा मंत्री को देहरादून में प्रस्तावित कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट सेंटर की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि कुंआवाला में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर के लिए रक्षा मंत्रालय को सशुल्क भूमि प्रस्तावित की गई है।    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के निकट चैखुटिया में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सामरिक दृष्टि से भी इसका बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री ने धारचूला से लिपुलेख तक सड़क सम्पर्क स्थापित कर मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड शुरू किए जाने पर रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। दोनों के मध्य रूद्रप्रयाग जिले में सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड के जवानों का हमेशा बड़ा योगदान रहा है। केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को हर सम्भव सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में आपदा के बाद संचा...

जल्द होगी जोगीवाला में जाम की समस्या दूर

Image
  नई दिल्ली – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने मंगलवार को केंद्रीय  सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय,मंत्री नितिन गडकरी से भेट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टीवीटी के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने आईएसबीटी, देहरादून बस अड्डा की सडक परियोजना के लिए 48 करोड रूपए की स्वीकृति पर सहमति दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूद्रप्रयाग टनल निर्माण के लिए लगभग 225 करोड़ रूपए स्वीकृत हो गए हैं। इस पर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास की गई पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी 69 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार-देहरादून एनएच पर जोगीवाला में जाम की समस्या को दूर करने पर सहमति व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से इसका प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-भानियावाला मोटर मार्ग चारधाम यात्रा में शोर्ट लिक मार्ग है। जौलीग्राट एयरपोर्ट भी ऋषिकेश भानियावाला के मध्य स्थित है । वर्त...

सम्मान के बदले नौकरी छीनी, धरने पर बैठे कोरोना वाॅरियर्स

Image
 देहरादून– राज्य सरकार ने संविदा पर कोरोना काल में कुछ लोगों की नियुक्यिां की थी। जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर कोराना काल में दून अस्पताल में कई मरीजों को अपनी सेवाएं दी। लेकिन अब राज्य सरकार ने इन सभी को हटाने का निर्णय लेते हुए इन्हें 28 फरवरी का अल्टीमेटम दे दिया हैं। पूरे देश में कोराना वाॅरियर्स का सम्मान हर सरकार ने किया लेकिन उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वाॅरियर्स का बलिदान भुलाते हुए उन्होंने नौकरी से हटाने का काम कर रही है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना में जब लोग अपने परिवार तक के सदस्यों को छूने में कतरा रहे थे तो इन्हीं कोरोना वाॅरियर्स ने उन सभी लोगों की देखभाल की और कई जिंदगियां बचाने का कार्य किया। सरकार आज इन लोगों को हटा देना चाहती है जो बडे ही शर्म की बात है।आप प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी लोग नौकरी से हटाने जाने के विरोध में दून अस्पताल में धरने पर बैठ गए और आप पार्टी ने उनकी मांग का समर्थन करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जब जब सरकार अपना फैसला वापस नहीं ले लेती तब तक ये लोग ना तो धरना स्थ्ज्ञल से हटेेंगे और ना ही आप पार्टी पीछे हट...

उत्तराखंड के 12 हजार गांव इन्टरनेट से जुडेंगे

Image
 नई दिल्ली – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की। वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मज़बूत बनाने पर सहमति बनी।  साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में 'इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर' परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग से उत्तराखण्ड में बङे पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं।  उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक, महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति और आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतनेट परियोजना की स्टेट-लेड माॅडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्विति बहुत जरूरी है। परियोजना में अनावश्यक विलम...