Posts

सम्मान के बदले नौकरी छीनी, धरने पर बैठे कोरोना वाॅरियर्स

Image
 देहरादून– राज्य सरकार ने संविदा पर कोरोना काल में कुछ लोगों की नियुक्यिां की थी। जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर कोराना काल में दून अस्पताल में कई मरीजों को अपनी सेवाएं दी। लेकिन अब राज्य सरकार ने इन सभी को हटाने का निर्णय लेते हुए इन्हें 28 फरवरी का अल्टीमेटम दे दिया हैं। पूरे देश में कोराना वाॅरियर्स का सम्मान हर सरकार ने किया लेकिन उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वाॅरियर्स का बलिदान भुलाते हुए उन्होंने नौकरी से हटाने का काम कर रही है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना में जब लोग अपने परिवार तक के सदस्यों को छूने में कतरा रहे थे तो इन्हीं कोरोना वाॅरियर्स ने उन सभी लोगों की देखभाल की और कई जिंदगियां बचाने का कार्य किया। सरकार आज इन लोगों को हटा देना चाहती है जो बडे ही शर्म की बात है।आप प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी लोग नौकरी से हटाने जाने के विरोध में दून अस्पताल में धरने पर बैठ गए और आप पार्टी ने उनकी मांग का समर्थन करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जब जब सरकार अपना फैसला वापस नहीं ले लेती तब तक ये लोग ना तो धरना स्थ्ज्ञल से हटेेंगे और ना ही आप पार्टी पीछे हट...

उत्तराखंड के 12 हजार गांव इन्टरनेट से जुडेंगे

Image
 नई दिल्ली – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की। वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मज़बूत बनाने पर सहमति बनी।  साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में 'इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर' परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग से उत्तराखण्ड में बङे पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं।  उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक, महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति और आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतनेट परियोजना की स्टेट-लेड माॅडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्विति बहुत जरूरी है। परियोजना में अनावश्यक विलम...

झील क्षेत्र में क्यू डी ए सिस्टम से सवेंदनशील इलाके में रखी जा सकेगी नजर

Image
चमोली – एस डी आर एफ ने क्यू डी ए ( quick deployable antenna)  सिस्टम को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू .एस. डी. एम.ए. उत्तराखंड के निर्देशानुसार रेणी गाँव से ऊपर हिमालयी क्षेत्र में स्थित जलभराव क्षेत्र में हवाई मार्ग से सुरक्षित भेजा गया।झील क्षेत्र में 10 वैज्ञानिक और एस डी आर एफ  के 7 कर्मियों का एक दल झील में कार्य कर रहा हैैं। जिनका मूल उद्देश्य झील से उत्पन्न खतरे का आकलन करना तथा आकलन के पश्चात इसका निराकरण को तकनीकी परामर्श दिया जाना हैं।   ( quick deployable antenna) क्यू डी एएक प्रकार से  नो सिंगल  एरिया  से  संचार स्थापित  करने की  महत्तम  ओर नवीनतम टेक्नोलॉजी है इस प्रणाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा को भेजने के लिए 1.2mtr QDA (V SAT )एंटीना टर्मिनलों और 1.2mtr स्टेटिक ( V-SAT very small aperture terminal) एंटीना टर्मिनल  का उपयोग होता हैं। यह विभिन्न वीसैट टर्मिनल के साथ उपग्रह आधारित संचार स्थापित करने में मदद करता हैं।वॉयस और वीडियो संचार को दूरस्थ से दूरस्थ वीसैट टर्मिनलों तक संप्रेषित किया जाता है।1.2 मीटर...

रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

Image
देहरादून –अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में शनिवार को सभी जिला व शहर मुख्यालयों में मोदी सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ बनाये गए तीन काले कानूनों व रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ पार्टी  कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से पदयात्रा शुरू करते हुए गांधी पार्क होते हुए घंटाघर और घंटाघर से दर्शन लाल चौक होते हुए वापस राजीव भवन में अपनी पदयात्रा को समाप्त किया।     

प्रदेश के 34 केन्द्रों में दो पालियों में होगी यू के एस एस एस सी की परीक्षा

Image
देहरादून – पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड नीलेश आन्दन भरणे ने बताया कि 21 फरवरी 21 को होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस विभागीय पदोन्नति लिखित परीक्षा, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, श्रीनगर तथा टिहरी के 34 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें रैंकर उपनिरीक्षक ना0पु0 के 36,अभिसूचना के 25 व प्लाटून कमाण्डर पीएसी के 77 पदों एवं मुख्य आरक्षी ना0पु0/ अभिसूचना के 394, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 215 एवं मुख्य आरक्षी पी0ए0सी0/आईआरबी के 249 पदों, कुल-996 पद सम्मल्लित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी क्रमश प्रथम पाली - प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (उपनिरीक्षक)द्वितीय पाली - अपरान्ह 14.00 बजे से 16.00 बजे तक (मुख्य आरक्षी) प्रथम पाली में 10918 तथा द्वितीय पाली में 10529 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र में दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ या क...

झील के निरीक्षण को एस डी आर एफ वैज्ञानिक दस्ते के साथ रवाना

Image
 चमोली –  उत्तराखंड  शासन के  दिशानिर्देशों पर रिद्धिम अग्रवाल  पुलिस उपमहानिरीक्षक एस डी आर एफ एवम अपर मुख्य कार्य कारी अधिकारी  यू .एस.डी.एम.ए.  उत्तराखंड  ने एस डी आर एफ एवमं  वैज्ञानिको के  14 सदस्यीय दल को आज हिमालयी क्षेत्र अन्तर्गत  जलभराव क्षेत्र (झील ) को आवश्यक निर्देशों के साथ रवाना किया  , यह सम्पूर्ण दल विगत कुछ दिनों तक सम्बंधित क्षेत्र में ही कैम्पिंग करेगा जिसका मूल उद्देश्य   झील  से उत्पन्न खतरे का आकलन करना तथा इसके आकलन के पश्चात निराकरण  को तकनीकी परामश दिया जाना है। इस दल के साथ आवश्यक साजो सामान ले जाने हेतु 10 पोर्टल को भी भेजा गया है। एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस के 7 सदस्यीय दल में दो इंस्पेक्ट गजेंद्र परवाल ओर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी  सम्मलित है।  एस डी आर एफ दल का वैज्ञानिक दस्ते के साथ जाने का उद्देश्य गेल्शियर क्षेत्र में वेज्ञानिको को सुरक्षा प्रदान करना, निर्धारित स्थान तक सभी को सुरक्षित पहुंचाना एवम लाना साथ ही सर्वेक्षण हेतु आवश्यक संसाधनों को जुटाना भी है।17 फर...

अब तक टनल से तेेरह शव बरामद

Image
चमोली – तपोवन त्रासदी में ऋषि गंगा और एन टी पी सी से अभी तक कुल 60 शव एवं 27 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये हैं जिसमें से 31 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी हैं। टनल के अंदर सर्चिंग कार्य जारी हैं। आज 1230 बजे तक एन डी आर एफ ने टनल से दो शव बरामद किये हैं। अब तक टनल से तेेरह शव को बरामद कर चूंकि है वहीं एस डी आर एफ की 12 टीमें रेणी गाँव से श्रीनगर तक सर्चिंग  कार्य में लगी हुई हैं। बेहतर कम्युनिकेशन के लिए एस डी आर एफ संचार की टीम भी प्रभावित इलाके में बनी हुई है। सर्चिंग  के लिए डॉस्क्वाड, राफ्ट, ड्रोन बायनाकुलर की मदद ली जा रही है।आपातकालीन स्थिति के लिए रेणी गाँव से ऊपर  वाटर सेंसर युक्त वार्निंग सिस्टम लगा लिया गया है।