Posts

मानव अंग कर्णप्रयाग से बरामद

Image
चमोली – एक मानव अंग गलनाउ कर्णप्रयाग से बरामद किया गया है। अब तक कुल 38 शवों एवं 19 अंगों में से 12 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गये हैं।तपोवन के पास रैणी गाँव के ऊपर झील बननेे की सूचना पर एस डी आर एफ  टीम द्वारा स्वयं जाकर देखा गया है  उक्त स्थान पर लगभग 350 मीटर की झील बनी है किंतु उसमें से पानी की पर्याप्त निकासी भी हो रही है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।राहत एवं बचाव कार्य लगाताार जारी हैं जिस पर  पुलिस  उप महानिदेशक नीलेश आनन्द भरणे प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस ने बताया कि चमोली में आयी प्राकृतिक आपदा में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू, खोज, बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है।प्राकृतिक आपदा में लापता कुल 204 लोगों में से 38 (चमोली- 30, रूद्रप्रयाग- 06, पौड़ी गढ़वाल- 01, टिहरी गढ़वाल- 01) के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं, जिनमें से 13 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 25 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लापता समस्त लोगों के ...

अभी तक 38 शव एवं 18 मानव अंग बरामद

Image
चमोली – रेणी/तपोवन क्षेत्र में आई आपदा में सभी तक कुल 38 शव एवं 18 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद किये गये हैं। जिसमें जनपद चमोली में 30 शव एवं 18 मानव अंग, जनपद रुद्रप्रयाग में 06 शव, जनपद पौड़ी में 01 शव एवं जनपद टिहरी गढ़वाल में 01 शव बरामद किये गये हैं। बरामद 38 शवों एवं 18 अंगों में से 12 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गये हैं।कोतवाली जोशीमठ पर अभी तक 14 व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है एवं 41 परिजनों के डीएनए संरक्षित किये जा चुके हैं।शवों को नियमानुसार डिस्पोजल करने हेतु गठित कमेटी द्वारा नियमानुसार 72 घण्टे के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, अभी तक कुल 15 शव एंव 10 मानव अंगों का नियमानुसार 72 घण्टे के बाद दाह संस्कार किया जा चुका है।राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

झील के पास पहुंची एस डी आर एफ

Image
चमोली – मुख्यालय पुलिस महानिदेशक  नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस ने बताया कि प्राथमिक सूचना हैं। कि तपोवन के पास रैनी गाँव के ऊपर बनी झील के पास एसडीआरएफ की टीम पहुंच गयी है। झील है, परन्तु उससे पानी डिस्चार्ज हो रहा है। झील की लंबाई लगभग 350 मीटर प्रतीत हो रही है। एसडीआरएफ की टीम के वापस आने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

सामाजिक संस्था धाद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस

Image
देहरादूनः सामाजिक संस्था धाद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 2021 के उपलक्ष्य में नौ दिन तक विभिन्न साहित्यिक और उत्तराखंड की लोकभाषा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कविता, कहानी, नाटक, लोकगीत और ग़ज़ल विधा पर चर्चा की जाएगी। कोरोना काल को लेकर सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए अधिकांश कार्यक्रम आनलाइन होंगे। छात्रों के लिए लेखन प्रतियोगिता भी होगी।         धाद मातृभाषा एकांश के प्रभारी शांति प्रकश जिज्ञासु  ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। रोजाना शाम 6.30 बजे से धाद के फेसबुक पेज और यू ट्यूब पर इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभाषा को बढ़ावा देना और बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि पैदा करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इस दौरान लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  20 फरवरी को मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर शाम साढे चार बजे आम सभा और पोस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 21 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम मालदेवता स्थित स्मृति वन में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि प्रसि...

लापता लोगों के परिजनों हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप

Image
चमोली –तपोवन में आयी प्राकृतिक आपदा के लिए  देहरादून में बने 07 फरवरी 21 से ही नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस की देखरेख में उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में एक कन्ट्रोल रूम गठन किया गया है। जिसका नम्बर 0135-2712685 एवं मोबाइल नम्बर 9411112985 है।  नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में अभी तक 204 लोग लापता हैं। लापता लोगों में से 33 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये जा चुके हैं, जिनमें से 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 23 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लापता लोगों की पहचान के लिए मुख्यालय स्तर पर  09 फरवरी 2021 को उनके परिजनों हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अभी तक 86 परिजनों द्वारा सम्पर्क किया गया है। आपदा में लापता हुए लोगों की सूची एवं बरामद हुए शवों की पहचान हेतु उनका विवरण व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परिजनों को भेजा जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभी तक 02 शवों की पहचान भी हो गयी है। आपदा में लापता एवं बरामद...

रेणी गाँव से श्रीनगर तक सर्चिग में लगी एस डी आर एफ

Image
चमोली – तपोवन में दैवीय आपदा का आज पांचवें दिन पर एस डी आर एफ की आठ टीमें रेस्कयू अभियान में सम्मलित हैं। रेस्कयू कार्य के साथ ही एस डी आर एफ द्वारा रेणी गावँ से लेकर श्रीनगर तक सर्चिंग कार्य किया जा रहा हैं। सर्चिंग कार्य  के लिए सेनानायक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा एस डी आर एफ की आठ टीमों का गठन किया गया है वर्तमान में एस डी आर एफ उत्तराखंड पुलिस की 8 टीमें सर्चिंग कार्य कर ही है, समय की महत्ता को देखते हुए  और  सर्चिंग को गति देने के लिए  ड्रोन ओर मोटरवोट से भी  सर्चिंग की जा रही है साथ ही एस डी आर एफ डॉग स्क्वार्ड टीम भी मौके पर पहुँची है। सभी संभावित स्थानों में सर्चिंग की जा रही है अलकनन्दा के तटों पर  बायनाकुलर से भी सर्च अभियान जारी है।एस डी आर एफ फ्लड टीम द्वारा श्रीनगर जलभराव क्षेत्र में सोनार सिस्टम द्वारा भी सर्चिंग की जा रही है वर्तमान समय तक रेस्कयू बलों के द्वारा 34 शवों को सर्च कर लिया है अभियान जारी हैं।

आपदा में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि अविलंब दी जाएः मुख्यमंत्री

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन से आपदा राहत कार्यों और सर्च व रेस्क्यू आपरेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सर्च व रेस्क्यू के काम को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की कमी न हो। जिन मृतकों की पहचान हो जाए, उनके आश्रितों को राहत राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। जिन शवों की शिनाख्त न हो पा रही हो, उनके डीएनए रिकार्ड सुरक्षित रखे जाएं।  मुख्यमंत्री ने तपोवन में भीषण आपदा में मृत हैड कान्स्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बुधवार को कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया और मंगलवार को हैड कान्स्टेबल मनोज चौधरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपदा में मृत्यु का होना बहुत दुखद है। रैणी व तपोवन क्षेत्र में भीषण त्रासदी में सभी मृतकों के प्रति संवदेना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए आ...