Posts

चारधाम कपाट खुलने की तिथियां घोषित होंगी

Image
ऋषिकेश – श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि  बसंत पंचमी 16 फरवरी  मंगलवार को पंचाग गणना के पश्चात विधि-विधान से नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में  तय होगी।  प्रात: 9.30  बजे से  राजदरबार में  कपाट खुलने की तिथि घोषित किये जाने हेतु  समारोह शुरू  होगा । इसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का भी दिन निश्चित हो जायेगा।उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी। बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 11 मार्च  बृहस्पतिवार शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी जबकि  श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से  अक्षय तृतीया के दिन खुलते है।  तीर्थ पुरोहितों द्वारा नव संवत्सर के दिन शीतकालीन प्रवास मुखवा में श्री गंगोत्री धाम तथा  शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जयंती पर श्री यमुनोत्री धाम  के कपाट खुलने का समय तय किया जाता है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारण हेतु नरेंद्रनगर राजदरबार में प्रात: 9.30 बजे से  कार्यक्रम...

रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Image
 देहरादून — शिकायतकर्ता सुखदेव साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी निवासी मथुरा वाला, थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना रायपुर पर अभियोग पंजीकृत करवाया कि 2 फरवरी 21 को वह पंजाब नेशनल बैंक डोईवाला में पैसे जमा करने के लिए गये हुए थे।जहां पर दो व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उसे ₹ 50,000/- नोटों की गड्डी रुमाल में रखकर शिकायतकर्ता से ₹7000 ले लिए एवं एक रुमाल जिसके अंदर नोटों की गड्डी बताकर, उसे बैंक में जमा कराने के लिए भेज दिया।  शिकायतकर्ता ने जब कुछ देर बाद रुमाल को खोला तो उसके अंदर केवल कागजों के नोट थे, शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 53 /2021 धारा 406/ 420 पंजीकृत किया गया। थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले रजनीश कुमार पुत्र विजय चौधरी निवासी ग्राम लतापुरी, थाना मैहना, जिला वैशाली बिहार हाल निवासी हर की पेडी, हरिद्वार, उम्र करीब 22 वर्ष, शिव कुमार पुत्र रणछोड़ भाई निवासी गायत्री मंदिर जिला सावर गुजरात हाल ग्राम अमरपुर, थाना रुड़की, हरिद्वार उम्र करीब 41 वर्ष।दो...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना टाईमफ्रेम में होगा पूरा

Image
  ऋषिकेश – केंद्रीय बजट में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में वर्ष 2021-22 के लिये 4200 करोङ रूपए का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री  पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में इन वर्षों में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ में रेल का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में न्यू ऋषिकेश स्टेशन तैयार हो चुका है और यहां से ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। बाकी जगहों पर भी तेजी से काम चल रहा है। इस वर्ष के लिये बजट में प्रस्तावित 4200 करोङ रूपए से परियोजना टाईमफ्रेम में पूरा की जा सकेगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सीधी मानिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार के स्तर से आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराया गया है। रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ ही रेलवे...

एम्स में जन्मजात दिल में छेद की सफल सर्जरी

Image
 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के सी टी वी एस विभाग के चिकित्सकों ने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के जन्मजात दिल में छेद होने से साइनस विनोसस डिफैक्ट बीमारी की जटिल सर्जरी कर उसे जीवनदान दिया है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने चिकित्सकीय टीम की सफलतापूर्वक जटिल सर्जरी को अंजाम देने के लिए प्रशंसा की हैं। गौरतलब है कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति जो कि पिछले दो महीने से सांस फूलने की बीमारी से पीड़ित थे। एम्स अस्पताल में जांच करने पर पता चला कि दिल में जन्म से छेद है, जिसकी उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। इसके चलते उनके स्वच्छ खून की नसें गलत खाने (भाग) में खुल रही हैं। इसे मेडिकल साइंस में साईनस विनोसस डिफैक्ट एवं पी.ए.पी वीसी के नाम से जाना जाता है।उन्होंने राजस्थान में कई चिकित्सकों से संपर्क कर इस बाबत परामर्श लिया। जहां मालूमात हुआ कि ऑपरेशन कराने के बाद मरीज को पेसमेकर की आवश्यकता पड़ सकती है।इसके बाद उन्होंने इस बीमारी से निजात पाने के लिए एम्स ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग के चिकित्सकों से संपर्क साधा, विभाग के शल्य चिकित्सक डा. अनीष गुप्ता जो कि जन्मजात हृद...

मुख्यमंत्री पहुंचे दुर्मी घाटी,जनता ने किया सम्मानित

Image
 गोपेश्वर –  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को सीमांत जनपद चमोली की एक ऐसी घाटी में पहुंचे, जहां देश की आजादी के बाद से अब तक प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री ने आना मुनासिब नहीं समझा। दुर्मी नाम की इस दुर्गम घाटी की जनता ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया था। बीते 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक दुर्मी ताल (तालाब) के पुनर्निर्माण की घोषणा किए जाने के एवज में जनता ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दुर्मी-निजमुला घाटी में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने समेत बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लगभग एक दर्जन घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ की महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने की योजना बना रही हैै। इस योजना को अमल में लाने के लिये आगामी बजट में धनराशि की घोषणा की जाएगी। इस योजना को अगले पांच वर्ष में पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा। दरअसल, दुर्मी घाटी में 14 ग्राम पंचायत शामिल हैं। घाटी की जनसंख्या लगभग 8000 है। विकास औ...

मुख्यमंत्री ने किया डिजिटल रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लुपुर चौक, देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप्प के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा एवं लोगों को दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज इंटरनेट के जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आर.जे. काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश की गई है। ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।  आर.जे काव्य ने कहा कि सोच लोकल एप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखण्ड की हर बा...

उन्नीस वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Image
 देहरादून–   उमेदपुर गांव के पास आसन नदी के किनारे एक पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना बसंत विहार थाने को प्राप्त हुई।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बसंत बिहार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक युवक की पहचान सुमित कश्यप पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी पेलियो, नाथूवाला, थाना पटेलनगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई।  मृतक के संबंध में थाना पटेलनगर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त के परिजनों द्वारा  30 जनवरी 2021 को मृतक के घर से बिना बताए कही चले जाने के संबंध में  31/01/21 को मृतक उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।  मौके पर FSL की टीम को बुला कर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की कार्रवाई की गई।  प्रथम दृष्टया मृतक के द्वारा रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।  पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।