Posts

स्विफ़्ट डिज़ाइर गहरी खाई में गिरी पांच की मौत

Image
 देवप्रयाग – जनवरी महीने के आखिरी दिन  दिल दहला देने वाली दुर्घटना हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के द्वारा एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि सोड़पानी,  देवप्रयाग में एक स्विफ़्ट डिज़ाइर अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे 5 व्यक्ति सवार है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की एक टीम ढालवाला व एक अतरिक्त  टीम जॉलीग्रांट से तत्काल रेस्क्यू के लिए रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।यह स्विफ़्ट डिज़ाइर  HR26 CF0719 नम्बर में सवार व्यक्ति पौड़ी गढ़वाल से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे, जो अरकनी पोड़ी गढ़वाल से किसी रिश्तेदार की अन्त्येष्टि में सम्मिलित होने के पश्चात वापिस आ रहे थे। मोके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रथम दृष्टया दुर्घटना का वाहन  स्टीरिंग लॉक बताया जा रहा है। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया व रोप रेस्क्यू की सहायता से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में से 02 सवार व्यक्तियों के शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द कर दिए गए है व अन्य 03 लोगो के शव बरामद करन...

चालीस किलो गांजे के साथ एक महिला व पुरुष गिरफ्तार

Image
 देहरादून –मादक पदार्थो की रोकथाम को जनपद में चलाये  जा रहे अभियान के अन्तर्गत रविवार को कबाडी बाजार पुल निकट कारगी चौक पर संदिग्ध वाहन /व्यक्तियों की चैकिंग में थाना प्रभारी पटेलनगर प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व मे गठित टीम ने चैकिंग के दौराने अभियुक्त रमेश उम्र 22 वर्ष पुत्र प्रकाश सहानी निवासी ब्रहमपुरी पटेलनगर देहरादून को अवैध 22 किलो गांजा व  रीना उम्र 35 वर्ष पत्नी विजय सहानी निवासी ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर देहरादून को 18 किलो गांजा (कुल बरामदगी 40 किलो गांजा) के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्होने पूछने पर बताया कि हम यह गांजा बिहार से  लेकर आ रहे थे ,जिसे हम देहरादून मे अलग –अलग स्थानो पर बेचते है , जिसका थाना पटेलनगर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 58/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रमेश व मु0अ0सं0 59/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रीना देवी  पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

बापू की याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली दी

Image
 देहरादून – संयुक्त नागरिक संगठन के द्बारा अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर  प्रातः 10-45 बजे गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र होकर सभी संस्थाओ के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। सभी नागरिको द्बारा ठीक 11-बजे 02-मिनट का मौन रखकर बापू को याद कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान वकताओ ने देश के वर्तमान हालात मे गांधी जी के आदर्शो अहिंसा सत्याग्रह धर्म समाजसेवा देश प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया साथ ही रामधुन गाकर भावनात्मक एक जुटता व्यक्त की। आज की सभा का संचालन सचिव सुशील त्यागी ने किया एवं वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठनो के उपेन्द्र बिजलवान, एस पी चौहान, महिपाल सिंह रावत, बी सी कणडवाल, मुकेश नारायण शर्मा, उदित नारायण शर्मा, गोवर्धन प्रसाद शर्मा आन्दोलनकारियों में मनोज ध्यानी सुशीला बलूनी रवीन्द्र जुगरान पूर्व सैनिक संगठन से कर्नल बी एम थापा कर्नल ए के मिनहास,ब्रिगेडियर के जी बहल मेजर आर एस कैँतुरा , समाजिक संगठनो के शेर सिंह पोखरियाल, महेश भण्डारी, डाo मुकुल शर्मा, आरिफ खान, बीएस नेगी, विनय शु...

किसान संघर्ष समन्वय समिति उतराखंड ने गांधी जयंती पर उपवास

Image
देहरादून –राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर आज  किसान समन्वय समिति के वैनर तले तत्वावधान पर आज विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क के समीप उपवास रखा तथा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ विभिन्न वक्क्ताओं ने गांधी के हत्यारों नाथूराम गोडसे के कृत्यों तथा उसके अनुयायियों संघ परिवार की कडे शब्दों में निन्दा की है साथ ही कहा है। कि सत्ता मे बैठे मोदी सरकार गोडसे की नीतियों को आगे बढाने की साजिश कर रही जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाऐगा ।वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी किसान विरोधी है तथा प्रत्येक जनतांत्रिक आन्दोलन को बदनाम करने पर तुली हुई है यह सरकार असमाजिक तत्वों तथा संघी लोगों के माध्यम से किसान आन्दोलन पर हमला करवाने में लगी हुई तथा पुलिस का उपयोग आन्दोलनकारियों को डराने धमकाने दमन करने के लिये कर रही हैं।  किसानों व उनके नेताओं को झूठे मूकदमो में फसा ने का कार्य कर रही हैं।इसके बावजूद भी इन्हें किसानों आम जनता द्वारा मुहतोड़ जबाब दिया जा रहा है।वक्ताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार पूरी तरह से देश चन्द्र घरानों की पि...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा एफआरआई

Image
देहरादून –वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र स्थल रहा है। यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का एक उत्कृष्ट केंद्र है। साथ ही यहां का मुख्यभवन एवं परिसर वर्षभर लाखों पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं को यहां भ्रमण करने के लिए आर्कषित करता है। 01 फरवरी 21 से राज्य एवं केंद्र सरकार की कोविड-19 गाइडलाईन के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 150 पर्यटक तथा 100 व्यक्ति प्रातःभ्रमण करने वालों को एफआरआई कैंपस में अनुमति दी जा रही है। भविष्य में स्थिति को देखते हुए संख्या बढ़ाई जा सकती है। पर्यटकों के लिए  कैंपस प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक तथा प्रातःभ्रमण को सुबह 6 से 8 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक एवं भ्रमणकर्ता ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक एवं प्रातः भ्रमणकर्ता अपना पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं तथा प्रिंटआउट दिखाकर गेट पर पर्यटन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी fri.icfre.gov.in पर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ किया

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, आईटी पार्क देहरादून में स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा आयोजित ‘‘सदैव दून’’ दून इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर सेवा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने दून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा एवं सीनियर डायरेक्टर एच.सी.ई  रामचन्द्रन के बीच इंक्यूबेशन सेंटर में इन्टरनेट ऑफ थिंक्स (आई. ओ. टी ) के एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी की एक नई परिकल्पना की शुरूआत की। इसके परिणामस्वरूप देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य हो रहे है। इन शहरों में बेहतर कार्य हो रहे हैं। अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट सोच एवं दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। स्मार्ट सिटी के बहुआयामी परिणाम हैं।  देहरादून की स्मार्ट सिटी में बेहतर कार्य हो रहे हैं, यह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी। राज्य ...

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – 23 सितंबर 20 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी 15 वर्षीय पौत्री निवासी ऋषिकेश घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जो बहुत ढूंढने पर कहीं नहीं मिली। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 340/20 संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की। गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी  के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिस पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा लड़की के परिवारजनों वह दोस्तों आदि से पूछताछ की गई।लड़की के घर से निकलने वाले रास्तों, घरों, संस्थानों आदि के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए। सीसीटीवी कैमरे एवं दोस्तों से पूछताछ करने पर प्राप्त जानकारी मुखबिर तंत्र को देकर सक्रिय किया गया।जानकारी करने पर पता चला कि उपरोक्त लड़की एक लड़के के साथ हल्द्वानी में जगह बदल बदल कर रह रहे हैं। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज सुबह 8:10 पर उपरोक्त लड़की को गुमानीवाला रेलवे फाटक श्यामपुर ऋषिकेश के ...