Posts

कन्टेनर और बाईक की टक्कर में एक की मौत एक घायल

Image
 देहरादून – डायल 112 ने बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे थाना सेलाकुई को सूचना दी की धूलकोट तिराहा के पास कन्टेनर व एक बाईक का एक्सीडेन्ट हो गया है। इस सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची।    दुर्घटना के स्थान पर दो व्यक्ति घायल अवस्था में पडे हुये थे। तथा मौके पर कन्टेनर सख्या HR55Y-4835 खडा था,  जिसके अन्दर कोई मौजूद नही था तथा पास ही बाईक UK07W-8486 पलसर पडी हुई थी।दोनों घायल व्यक्तियों को 108 की सहायता से विकासनगर असपताल उपचार को  भिजवाया गया,  जहा पर एक घायल अंशुल शर्मा उर्फ अक्कू उम्र-19 वर्ष पुत्र रमेश शर्मा निवासी आशाराम इण्टर कालेज विकासनगर,  दे0दून को चिकित्सक द्धारा मृत घोषित किया गया दूसरे घायल लड़के सन्नी उर्फ सागर ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी धोबीघाट,विकासनगर को हायर सेन्टर महन्त इन्दरेश अस्पताल रैफर किया गया है। मृतक अंशुल शर्मा उर्फ अक्कू के शव को विकासनगर अस्पताल मोर्चरी मे रखा गया है।दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाना सेलाकुई मेें खड़े हैं। सम्भवतः कन्टेनर  सिहनीवाला की तरफ जा रहा था व बाईक सवार दे0दून की तरफ स...

लाखों की धोखाधड़ी करने वाला निलंबित सिपाही मेरठ से गिरफ्तार

Image
 देहरादून –  डालनवाला थाने मेें पंजीकृत मु0अ0स0 216/20 धारा 420/406 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सुशील कुमार को पल्लवपुरम, मेरठ से गिरफ्तार किया गया है।  न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है। अभियुक्त सुशील कुमार 34 वर्षीय  पुत्र स्व:लहर सिंह से पुलिस पूछताछ में बताया गया कि मैं वर्ष 2011 में बतौर कांस्टेबल जनपद मेरठ से भर्ती हुआ था तथा करीब 2 वर्ष पूर्व मैं पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात था।  मैंने वहां से उपार्जित अवकाश लिया था, उसके बाद से मै अपनी मूल तैनाती  पुलिस लाइन सहारनपुर नहीं गया, जिसके चलते पुलिस विभाग द्वारा मुझे निलंबित कर दिया गया था तभी से मैने पहले फ्यूचर मेकर कंपनी में , फिर राधव माधव कंपनी  में काम किया।  कंपनी के  प्रचार प्रसार का काम करने मैं अकसर देहरादून आता रहता था तभी मेरी मुलाकात अर्जुन सिंह से हुई। मैैंने अर्जुन सिंह को कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कराने के नाम पर 22 लाख रू लिए थे। फिर दोनों कंपनियों पर धोखा धडी के मुकदमे दर्ज हो गए इस लिए दोनों कंपनी बंद हो गई थी। मैने इन दोनों कम्पनी से काम छोड़ दिया था और...

एक दिवसीय फेस-टू-फेस प्रशिक्षण कार्यक्रम

Image
देहरादून – कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल द्वारा प्रायोजित तथा जिला प्रशासन देहरादून के सहयोग से आज सर्वे चौक स्थित सवेायोजन प्रशिक्षण केन्द्र में एक दिवसीय फेस-टू-फेस COMMIT   ( कम्प्रिहेन्सिव ऑनलाईन माॅडयूलस फाॅर इन्डक्शन टेनिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की देखरेख में आज प्रशिक्षण के छठे बैच में पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के 40 कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण का अयाोजन किया गया। नोडल अधिकारी जनपद COMMIT प्रशिक्षण/सेवायोजन अधिकारी प्रवीनचन्द्र गोस्वामी तथा नोडल अधिकारी एटीआई नैनीताल  मीनू पाठक द्वारा पंजीकरण, वार्ता, प्रस्तुतिकरण तथा प्रशिक्षण से सम्बन्धित व्याख्यान दिया गया, साथ ही प्रशिक्षु सदस्यों के द्वारा उठाए गए बिन्दुओं का समाधान किया गया। नोडल अधिकारी कमिट  प्रवीण गोस्वामी ने कहा कि आज के प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सदस्य होमवर्क के माध्यम से भी आगे के स्टैप्स पूर्ण करेंगे। साथ ही...

गैर जमानत वारंटी तिनका हुआ गिरफ्तार

Image
 देहरादून –जनपद में सक्रिय अपराधियों, वांछित अपराधियों, वारंटी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने को आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में  क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निर्देशानुसार पूर्व अपराधियों के सत्यापन एवं सक्रिय, वांछित अपराधियों, वारंटियों  के विरुद्ध टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में वारंटी राकेश कुमार तिनका पुत्र बीरबल निवासी ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून  पार्षद पति विगत कई माह से न्यायालय देहरादून  द्वारा जारी समन, वारंट के अनुपालन में  न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।  न्यायालय देहरादून द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के अनुपालन में आज  18/01/21 को चौकी मयूर विहार क्षेत्र से देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय में पेश किया गया।  

चोरी की छः मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश – ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार  मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर  प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सादा एवं वर्दी में चार पुलिस टीम गठित की गयी।गठित पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने के स्थान व आस पास सड़क एवं प्रतिष्ठानों में लगे लगभग 32 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी। पूर्व में थाना ऋषिकेश व आस पास के थानों से मोटरसाइकिल चोरी में जेल गये 12 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। सीसीटीवी फुटेज व पुराने अपराधियों के सत्यापन से जानकारी मिली कि थाना रायवाला से निक्कू तोमर उर्फ नितीश तोमर नाम का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में जेल गया हैं। वर्तमान में वही अपने एक अन्य साथी के साथ  मोटरसाइकिल को चोरी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर को सक्रिय किया गया व नितीश उर्फ निक्कू तोमर की तलाश तेज की।कल रविवार की देर रात्रि समय लगभग 22.30 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नितीश उर्फ निक्कू तोमर बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर श्यामपुर की तरफ से ऋषिकेश  की ओर आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मंशा देवी फाटक पर च...

अब राज्य में मनरेगा के तहत लोगों को मिलेगा 150 दिन काम - मुख्यमंत्री

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य रोजगार गारंटी परिषद् की बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड आजीविका एप लॉच किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही मनरेगा के कार्यदिवसों की अवधि बढ़ाई जायेगी। मनरेगा के कार्यदिवस 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किये जायेगें। जिसके लिए धनराशि की व्यवस्था राज्य फंड से की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत कुछ जनपदों में अच्छा कार्य हुआ है। कार्य प्रकृति में सुधार के लिए सभी जिले एक-दूसरे से अपने अनुभवों को साझा करें। जिलाधिकारियों द्वारा मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की 15 दिनों में जिला स्तर पर समीक्षा की जाय। कोविड काल के दौरान की कार्य की भरपाई करने के लिए और मेहनत की आवश्यकता है।मंत्री  त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। जिन नदियों के पुनर्जनन के लिए कार्य किये जा रहे हैं, उनकी जीआईएस मैपिंग हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद में फिशरीज के क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है। इस क्षेत्र में लोगों को का...

चार किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून  – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। पुलिस टीम द्वारा रविवार की रात्रि को  चैकिंग के दौरान 01अभियुक्त को चार किलो 135 ग्राम अवैध गांजे के साथ  गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में कोतवाली नगर देहरादून  पर एनडीपीएस एक्ट  के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मनोज साहनी उम्र-42 वर्ष पुत्र भोला साहनी हाल निवासी बिंदाल बस्ती देहरादून, मूल निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार  बरामदगी विवरण 04 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा ।