Posts

गाड़ी की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मृत्यु

Image
 देहरादून –रविवार की रात 112 नम्बर से थाना वसंत विहार पर सूचना प्राप्त हुई कि बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास वाहन संख्या 6922 रंग सफेद के चालक द्वारा एक पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया हैं। घायल को मौके से तत्काल जरिए 108 के कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया जहां पर चोटिल की  उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक से प्राप्त आधार कार्ड से उसकी पहचान अभिषेक चौधरी पुत्र जग्गू चौधरी निवासी मकान नंबर 22/3 गली नंबर 9 महावीर एनक्लेव पालम गांव साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई तथा अस्पताल से मृतक के परिचित का मोबाइल नंबर 9911 804853 प्राप्त हुआ जिसने जानकारी पर किसके द्वारा मृतक अभिषेक चौधरी को स्वयं के साथ दिल्ली में कंपनी में कार्यरत  होना मृतक का मूल रूप से नेपाल कानिवासी होना तथा कंपनी के कार्य से उसके द्वारा देहरादून आना बताया गया मृतक के परिजनों को सूचित किया गया हैै। वसंत विहार थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 6/20 21 धारा 279 304 ए आईपीसी बनाम  वाहन संख्या  6922  रंग सफेद  का चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि व...

शिकायत की जांच में ढिलाई करने वाले के विरूद्ध होगी कार्यवाही-एस एस पी

Image
देहरादून –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित शिकायत जांच प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों तथा उनकी जांचों के सम्बन्ध में शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी से जानकारी प्राप्त की गयी।  प्रार्थना पत्रों की जाचों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर की गयी जांच की क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा स्क्रूटनी की जायेगी तथा जांच में पाई गयी कमियों का उल्लेख करते हुए उसका विवरण तैयार किया जायेगा। यदि किसी जाँच कर्ता अधिकारी द्वारा नियमित रूप से प्रार्थना पत्र की जांच में शिथिलता अथवा हीलहवाली की जा रही हो तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही एस एस पी केे द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्रों की जांच में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरती जाये तथा प्रत्येक दशा में पीडित व्यक्ति की हर सम्भव सहायता करने का प्रयास किया जाये।

खुली बहस में नहीं पहुंचे शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक

Image
देहरादून – केजरीवाल मॉडल और त्रिवेंद्र रावत मॉडल को लेकर आज होने वाली खुली बहस में दिल्ली के डिप्टी चीफ मिनिस्टर  मनीष सिसोदिया आईआरडीटी सभागार में पहुंचे और उन्होंने वहां पर भाजपा सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक का खुली बहस में इंतजार किया लेकिन सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक नहीं पहुंचे और मनीष सिसोदिया ने अपनी बात लोगों को कहने के बाद  बहस को समापन किया।मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए विकास कार्यों पर खुली बहस करने के लिए मदन कौशिक को पहले ही निमंत्रण भेज चुके थे। जिसे खुद मदन कौशिक ने भी स्वीकार किया था। मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश  की बीजेपी सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं । यहां सरकार के मुखिया तो बीजेपी के हैं लेकिन आधी से ज्यादा कैबिनेट कांग्रेस से भरी पडी है। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की मिलीजुली सरकार चल रही है ,जिसने उत्तराखंड के विकास के लिए कोई काम नही किया हैं। खुली बहस की चुनौती को लेकर मदन कौशिक  ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने कहा कि वो दिल्ली जाकर खुली बहस करेंगे। उन्होंने आप पार्टी को लेकर कहा कि आप पार्टी राजनीति का...

खुली बहस के लिए दून पहुंचे सिसोदिया

Image
देहरादून –दिल्ली के उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया देर शाम उत्तराखंड के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक से खुली बहस करने के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। मनीष सिसोदिया कल उत्तराखंड सरकार द्वारा किए विकास कार्यों पर खुली बहस करने के लिए मदन कौशिक को पहले ही निमंत्रण भेज चुके हैं। जिसे खुद मदन कौशिक ने भी स्वीकार किया था। मनीष सिसोदिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश  की बीजेपी सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं ।   यहां सरकार के मुखिया तो बीजेपी के हैं लेकिन आधी से ज्यादा कैबिनेट कांग्रेस से भरी पडी है। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की मिलीजुली सरकार चल रही है ,जिसने उत्तराखंड के विकास के लिए कोई काम नही किया है। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री जीरो वर्क चीफ मिनिस्टर हैंं।और ये हम नहीं बल्कि प्रदेश की जनता का कहना है। आज खुली बहस की चुनौती को लेकर मदन कौशिक  ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने कहा कि वो दिल्ली जाकर खुली बहस करेंगे। उन्होंने आप पार्टी को लेकर कहा कि आप पार्टी राजनीति का मजाक उडाने का कार्य कर रही है और जिस तरह से यहां पर्यटक आते हैंं। ठीक ...

एस डी आर एफ ने औली में लापता युवक का शव बरामद

Image
चमोली – दो जनवरी को 5 युवक उत्तरप्रदेश से  घूमने के लिए जोशीमठ, चमोली पहुँचे थे, जहाँ से वे सभी पैदल मार्ग से होते हुए औली से आगे निकल गये। रात्रि अंधेरा होने के पश्चात 4 युवक जोशीमठ वापिस पहुँच गए परन्तु एक युवक (उद्युत शर्मा पुत्र सुदेश) वापिस नही लौटा। युवक के लापता होने और कोई जानकारी प्राप्त न होने के कारण, कोतवाली जोशीमठ द्वारा रात्रि 08:38 पर इस घटना में युवक के लापता होने के संबंध में एस डी आर एफ टीम को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही जोशीमठ में व्यवथापित एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम हे0का0 मंगल सिंह के साथ मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल सर्चिंग को घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एस डी आर एफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग की गई परन्तु रात्रि में अंधेरा अधिक होने, अत्यधिक बर्फ व मौसम भी अनुकूल न होने पर उक्त युवक का कोई पता नही लग पाया। आज प्रातः पुनःएस डी आर एफ  रेस्क्यू टीम कोतवाली जोशीमठ से एक गाइड के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए औली से 4 किमी आगे गरसु टॉप की तरफ उद्युत शर्मा पुत्र श्री सुदेश कुमार शर्मा उम्र 22 साल जम्मू कश्मीर का शव ब...

दो गाड़ी की टक्कर में एक घायल,एक की मौत

Image
 देहरादून –थाना त्यूणी को सूचना मिली कि अटाल के पास मुख्य मार्ग पर एक्सीडेण्ट हो गया है। जिस सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुचे। मौके पर देखा तो दो वाहनों का आपस मे टक्कर लगने से एक वाहन बोलेरो मैक्स HP 63 B12 45 अन्यन्त्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी। जिसमेें एक व्यक्ति केवल राम पुत्र तुलसी राम निवासी ग्राम भाटगढ पो0ओ0 पवान थाना नेरवा, जिला शिमला। केवल राम की मौके पर ही मौत हो गयी थी जिसको पुलिस द्धारा रैस्कयू कर गहरी खाई से बाहर निकाला गया व मौके पर ही पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए C.H.C त्यूनी भेजा गया व अन्य गाड़ी के घायल चालक बलवीर पुत्र सुपाराम निवासी ग्राम  मोराड थाना शिलाई हि0प्र0, चालक को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूनी भेजा गया। दोनो तरफ से कोई लिखित तहरीर नही आयी।दुर्घटना की जांच की जा रही है।      

आयुर्वेद में विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ में - डाॅ. सिंह

Image
 हरिद्वार –भारत सरकार के डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलप्मेंट आर्गेनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.) के डी.एस. व डाॅयरेक्टर जनरल लाइफ साइंस डाॅ. ए.के. सिंह का आज पतंजलि योगपीठ आगमन हुआ। उनके साथ पूर्व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इण्डिया (डी.जी.सी.आई.) तथा वर्तमान डब्ल्यू.एच.ओ. के साइंटिफिक डायरेक्टर इण्डियन फार्मोकोकोपिआ जी.एन. सिंह भी मौजूद रहे। पतंजलि पहुँचने पर आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पगुच्छ व शाॅल भेंट कर   स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. सिंह ने पतंजलि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर पतंजलि द्वारा संचालित शोध् कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पतंजलि स्थित विश्वस्तरीय लैब अत्याधुनिक संयंत्रों से युक्त है। डाॅ. सिंह ने कहा कि मेरा यह प्रथम अनुभव है कि आयुर्वेद में एनिमल ट्रायल से लेकर ह्यूमन ट्रायल तक एविडेंस बेस्ड मेडिसिन की ड्रग डिस्कवरी के प्रामाणिक कार्य का संपादन किया जा रहा है। आयुर्वेद में इस तरह का विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य पतंजलि योगपीठ के माध्यम से ही संभव है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि अनुसंधान संस्थान स्थित लैब एन.ए.बी.एल. मान्यता प्राप्त ...