Posts

विधान सभा सत्र के दौरान मुस्तैद रहे पुलिस बल

Image
देहरादून –कल से शुरु हो रहे विधान सभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था  में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज रविवार को पुलिस  महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की उपस्थिति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  की अध्यक्षता में पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये। कहाकि सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय से 02 घण्टा पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में अच्छी तरह से जानकारी कर लें। ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दें। विधानसभा स्थल के आस-पास के होटल, पानी की टंकी व मोबाइल टावरों बारीकी से मुआयना कर डृयूटी लगायी जाए। विधानसभा के आने-जाने वाले रास्तों पर सर्तक दृष्टि रखकर डृयूटी स्थलों पर कडी निगरानी रखी जाए ।विधानसभा गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी कर्मचारी आने वाले व्यक्तियों की भली प्रकार से चैकिंग कर लें केवल अधिकृत ...

जीरो टॉलरेंस नहीं,जीरो वर्क है त्रिवेंद्र सरकार - सिसोदिया

Image
देहरादून –आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री दिल्ली,मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर वार किया।देवभूमि की बात,मनीष सिसोदिया के साथ में वार्ता के दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार को जीरो टॉलरेंस नहीं बल्कि जीरो वर्क सरकार बताया और कहा,वो उन्हें एक बार फिर खुली बहस की चुनौती देते हुए पिछले चार सालों में पांच काम गिनाएं जो जनता के हित मे किए हो । अपने पहले गढवाल दौरे पर आए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता  मनीष सिसोदिया आज हरिद्वार से सडक मार्ग से होते हुए देहरादून पहुंचे। जहां जगह जगह देहराूदन पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले मनीष सिसोदिया जी कचहरी स्थित, शहीद स्थल पर पहुंचे ,जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष अर्पित किए।  इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन सिर्फ शहीदों की शहादत से ही संभव हो पाया है । लेकिन आज तक शहीदों के सपनों का प्रदेश उत्तराखंड नहीं बन पाया है। जिसको लेकर उनकी पार्टी का प्रयास होगा कि, उनकी पार्टी शहीदों के सपनों के उत्तराखंड को बनाएगी।...

महिला से लूट करने वाले को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – थाना पटेलनगर क्षेत्र बंजारावाला के पास एक वृद्ध महिला से ठगी हुई थी। जिसमे सोने के कंगन आदि ठगी करके ले गये थे।सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पटेलनगर द्वारा कॉलर से फोन से बात कर घटना स्थल की जानकारी की गयी एवं सीओ सदर व थाना प्रभारी पटेलनगर घटना स्थल पर पहुंचकर पीडिता विमला जसोला पत्नी स्व देवी प्रसाद जसोला से बात की तो बताया कि 01 पल्सर मोटर साईकिल पर सवार 02 युवक धोखाधड़ी कर अपने को पुलिस वाला बताकर मेरे से हाथ के 02 कंगन व 01 गले की चैन उतारवाकर सुरक्षित रखने के बहाने लेकर चल गये है । मोटर साईकिल पल्सर नई दिखाई पड रही थी जिस पर नम्बर नही था , जब मै चिल्लाई तो आस पास के लोगो द्वारा भी उन्हें पकडने की कोशिश की गयी परन्तु वह भाग गये ।पुलिस की  04 टीमों का गठन किया गया थाना प्रभारी पटेलनगर एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के बारे मे घटना स्थल आस - पास के लोगो से जानकारी कर वहां मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरो से फुटेज ली गयी तो कैमरो से आरोपियो की मोटर साईकिल सहित स्पष्ठ फुटेज प्राप्त हुयी । जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु अभियुक्त के वापस जाने वाले रुट...

माल्टा खाओं प्रतियोगिता में शिवाजी ने तीन मिनट में 46 माल्टा खाये

Image
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत द्वारा आयोजित माल्टा प्रतियोगिता में जमकर लोगों के भागीदारी की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई दिग्गजों ने करी शिरकत। अपने निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने उत्तराखंडियत एजेंडे के तहत आज फिर एक माल्टा प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य उत्तराखण्ड़ी व्यंजनों की दावत आयोजित की, जिसमें माल्टा, बिच्छू घास के पकौड़ी (कण्ड़ाली), लक्सर का गुड़ व चाय,    रेशम माजरी की मटर, अमरुद, अरबी के गुटके आदि सहित कई व्यजंन रखे गये थे।पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित यह एक और दावत में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व ट्रेड़ यूनियन से जुडे हुए कई लोगो ने जमकर भागीदारी की।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं जब सरकार में था तब भी मेरा फोकस स्थानीय उत्पाद जिसमें मड़ुवा, झंगोरा, गहत, गलगल, माल्टा, नींबू सहित स्थानीय शिल्प व परिधान पर रहा है जब तक हम अपने स्थानीय उत्पादों को सही पहचान नही दिला पायेगें तो राज्य का हित नही है मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति भवन तक हमारे झंगोरे की खीर पहुॅच गई है मुझे आशा है कि हमार...

तीन स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

Image
 देहरादून –  विकासनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर व वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से  बचाव के दृष्टिगत तैयार S.O.P. के अनुसार कार्यवाही करने को निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया।इ़सी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन सत्य के दृष्टिगत अलग-अलग टीमें गठित कर अपराधों की रोकथाम हेतु टीमों को  ब्रीफ किया गया जिस क्रम में आज शुक्रवार  को  उ0नि0 पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आसन नदी को जाने वाले रास्ता कुंजा ग्रांट से अभियुक्त मेहरबान उर्फ पुन्ना पुत्र जमशेद निवासी कूंजा ग्रांट थाना विकासनगर देहरादून को 9 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए गए 3050 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त  के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख...

अस्पतालों एवं उसके आस पास क्षेत्रों में वेक्सिनेशन सेन्टर स्थापित करें-सीएम

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों से कोविड वेक्सिनेशन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये प्राथमिकतायें निर्धारित करते हुए वेक्सिनेशन सेन्टरों के चिन्हीकरण एवं आवश्यक उपकरणों के साथ ही मैन पॉवर की उपलब्धता का पूरा प्लान समय पर सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने स्कूलों के बजाय अस्पतालों एवं उसके आस पास क्षेत्रों में वेक्सिनेशन सेन्टर स्थापित करने को कहा है।शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मण्डलायुक्तों के साथ ही सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड 19 के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिये हैं। कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी लैब में प्रतिदिन हो रहे टेस्टो एंव उनकी क्षमता आदि का पूरा विवरण उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाए। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्...

ईश्वरन के घर हुई डकैती के अभियुक्त को मरेठ से किया गिरफ्तार

Image
 देहरादून – आर0पी0 ईश्वरन के धर पर हुई 2019 में डकैती में  चार हथियारबन्द लोग उन्हे व उनके परिवारवालों को घर में बन्धक बना कर उनके घर से नगदी, ज्वैलरी व अन्य सामान लूट कर ले गये थे।  पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तत्काल चार अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित टीमो द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए घटना में  प्रयुक्त वाहन को चिन्हित कर सीसीटीवी फुटेजों व सर्विलांस के माध्यम से घटना मे संलिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए 30-09-19 को घटना में शामिल चार अभियुक्तों 1-  विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर 2-  मौ0 अदनान 3- मुजिफुर्ररहमान उर्फ पीरू तथा 4-  फुरकान को दिल्ली तथा छुटमलपुर के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में  लूटी गयी ज्वैलरी व नगदी बरामद की गयी थी। अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों, फिरोज को  01-10-19 को नोएडा से, हैदर को  02-10-19 को नूरपुर बिजनौर से तथा मौ0 अरशद को दिनांक: 03-10-19 को चांदनी महल बाजार, नई दिल्ली से तथा फईम पुत्र शाहबुदीन निवासी रघुवीर नगर नई दिल्ली को ज...