Posts

श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 उत्तरकाशी – विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 12 बजकर .15 मिनट पर शीतकाल हेतु  बंद हो गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।आज अन्नकूट- गोवर्द्धन पूजा के पर्व पर विधिवित पूजा अर्चना के बाद कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।  इस यात्रा वर्ष में साढ़े तेईस हजार  श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई।इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, दीपक सेमवाल,राजेश सेमवाल, हरीश सेमवाल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कपाट बंद होने तथा उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। 

मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ उत्तरकाशी में मनाई दीपावली और परिवारजनों को दी शुभकामनाएं

Image
 उत्तरकाशी– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आई टी बी पी कैम्प कोपांगा उत्तरकाशी में जवानों के साथ एवं हर्षिल उत्तरकाशी में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया एवं जवानों व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। जवानों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और होंसला बढ़ता है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि आज सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के साथ मुझे कुछ समय बिताने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखण्ड का सेना एवं अर्द्धसैन्य बलों से गहरा नाता रहा ह...

इनोवा खाई में गिरी एक की मौत छ घायल

Image
 पौड़ी गढ़वाल – दिल्ली से अपने घर दीपावली मनाने के लिए निकला परिवार शनिवार सुबह के समय इनोवा कार DL ICAA 7830 जो की दुगड्डा से 5km आगे गुमखाल पौड़ी मार्ग पर खाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गई इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना एस डी आर एफ को दी जिस पर कोटद्वार स्थित एस डी आर एफ टीम रेस्कयू के लिए टीम हेड कॉन्स्टेबल गब्बर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मय उपकरण घटना स्थल को रवाना हुई। घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु,एक महिला सहित दो व्यक्ति गम्भीर घायल हुए जबकि 04 व्यक्तियों को सामान्य  चोट लगी थी, गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस तथा सामान्य घायलों को एस डी आर एफ के द्वारा अपने वाहन से कोटद्वार चिकित्सालय भेजा गया ।मृतक के शव को टीम द्वारा बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।सभी लोग दिल्ली से अपने घर ग्राम चरगाड़ पोस्ट श्रीकोट ब्लॉक पोखड़ा पौड़ी गढ़वाल आ रहे थे।मृतक मेें अनिल बुडाकोटी पुत्र स्व0 केशवानंद बुडाकोटी उम्र 50 वर्ष हैैं, घायलों में अशोक कुमार पुत्र  केशवानंद बुडाकोटी उम्र 41, रजनी देवी पत्नी अनिल बुडाकोटी उम्र 45, रमेश बुडाकोटी पुत्र महेशा नन्द बु...

पतंजलि में धूमधाम से मनाया गया महर्षि धन्वन्तरि जयन्ती पर्व

Image
हरिद्वार – हमारी परम्परा महर्षि पतंजलि, चरक, सुश्रुत व धन्वन्तरि की परम्परा रही है तथा हम इन्हीं की परम्परा के वंशज हैं। हम सब उनके प्रतिनिधि, प्रतिरूप, उत्तराधिकारी व ऋषि परम्परा के संवाहक हैं। उक्त उद्गार महर्षि धन्वन्तरि की जयन्ती के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ-। स्थित यज्ञशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगगुरु  स्वामी रामदेव  ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण ने उपस्थित पतंजलि परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों को महर्षि धन्वन्तरि जयन्ती की शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर  स्वामी रामदेव ने कहा कि दीपावली तथा होली हमारे मुख्य पर्व हैंं। जिनमें यज्ञों का विधान है। दीपावली पर शारदीय नवसस्येष्ठी यज्ञ तथा होली पर फाल्गुनी नवसस्येष्ठी यज्ञ में धान्यों का आधान करने की परम्परा रही है। स्वामी रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक विषय नहीं है अपितु सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। योग करने वालों का चरित्र, दृष्टि, आचरण, वाणी तथा व्यवहार शुद्ध व पवित्र होता है। योग पर वैज्ञानिक प्रयोग ...

बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को सब्जियों का टोकरा सप्रेम भेंट किया

Image
 देहरादून – केन्द्र में भाजपा नीति सरकार अपने छः वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए रसोई गैस सिलेण्डर, सब्जी, अनाज के दामों में लगातार वृद्धि की है। वर्तमान में भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। भाजपा नेतृत्व ने चुनाव के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।कमलेश रमन ने कहा कि सब्जी, अनाज, रसोई गैस, के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जन पीड़ित है। खाद्य्य पदार्थों विशेष कर सब्जी, दाल, अनाज के दामों में कई गुना वृद्धि हो चुकी है। सब्जी एवं खाद्य्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले से मंहगाई की मार से पीड़ित जनता के ऊपर सब्जी के दामों में वृद्धि का बोझ आम आदमी के जीने की राह और कठिन बना रहा है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदार...

आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत11 प्रकार के घातक रोग चिन्हित

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य व्याधि सहायता निधि के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य व्याधि सहायता निधि समिति त्रिस्तरीय है। इसमें संचालक मण्डल, राज्य प्रबंधन कार्यकारिणी समिति एवं जिला प्रबंधन कार्यकारिणी समिति है। इसके तहत 11 प्रकार के घातक  रोग चिन्हित किये गये हैं। राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना शुरू होने के बाद पिछले एक वर्ष में इस निधि के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है। क्योंकि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत ये सभी रोग चिन्हित हैं। अटल आयुष्मान कार्ड से लोगों को अधिक सुविधाजनक हो रहा है। जिस वजह से राज्य व्याधि सहायता निधि में आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस  व्यवस्था के सम्बन्ध में पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर सचिव अमित नेगी,  एल. फैनई, सौजन्या, डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय,  एस. ए. मुरूगेशन आदि उपस्थित थे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश में शोक

Image
देहरादून –सल्ट से भाजपा विधायक  सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित ...