Posts

आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत11 प्रकार के घातक रोग चिन्हित

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य व्याधि सहायता निधि के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य व्याधि सहायता निधि समिति त्रिस्तरीय है। इसमें संचालक मण्डल, राज्य प्रबंधन कार्यकारिणी समिति एवं जिला प्रबंधन कार्यकारिणी समिति है। इसके तहत 11 प्रकार के घातक  रोग चिन्हित किये गये हैं। राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना शुरू होने के बाद पिछले एक वर्ष में इस निधि के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है। क्योंकि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत ये सभी रोग चिन्हित हैं। अटल आयुष्मान कार्ड से लोगों को अधिक सुविधाजनक हो रहा है। जिस वजह से राज्य व्याधि सहायता निधि में आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस  व्यवस्था के सम्बन्ध में पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर सचिव अमित नेगी,  एल. फैनई, सौजन्या, डाॅ. पंकज कुमार पाण्डेय,  एस. ए. मुरूगेशन आदि उपस्थित थे।

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश में शोक

Image
देहरादून –सल्ट से भाजपा विधायक  सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित ...

परिवहन विभाग में आंदोलनरत सविंदा कर्मियों की हुई बहाली

Image
देहरादून –दीपावली के त्यौहार से चंद दिन पहले लक्ष्मी मैया ने दी दस्तक सविंदा कर्मी कि हुई बहाली ,पिछले कई सालों से परिवहन निगम द्वारा सविंदा पर ड्राइवर और परिचालक पदों पर सेवा दे रहे स्थानीय लोगों को बिना कारण बताये बाहर निकाल दिया था। परिवहन निगम के इस निर्णय के खिलाफ सभी सविंदा कर्मी न्यायालय के शरण मे गये। न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि कर्मियों की रुके हुये वेतन व बहाली अविलम्ब की जाय। लेकिन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन न्यायालय के आदेश को मानने को तैयार नही हुये, और स्पष्ट कहा कि हम यानि निगम उच्चतम न्यायालय जायेगा।उत्तराखंड क्रान्ति दल सविंदा कर्मियों के हकों के लिये 1 अक्टूबर 20 को दीपक जैन को ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट कहा कि अगर सविंदा कर्मियों के पक्ष में दिये गए न्यायालय के आदेश को अमल नही किया गया तो दल आरपार की लड़ाई के लिये तैयार हैं।आखिर सविंदा कर्मियों के हक में उक्रांद की लड़ाई सफल हुई। आज 11नवम्बर को सविंदा कर्मी उक्रांद का धन्ययवाद देने पार्टी कार्यालय आये।इस मौके पर उपस्तिथ दल के नेता लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,सुनील ध्यानी, राजेन्द्र बिष्ट,धर्मेंद्र कठैत,अशोक...

उक्रांद ने दी श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

Image
देहरादून –उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा श्रीयंत्र टापू कांड की 26 वीं वर्षगांठ पर अमर शहीद स्व०यशोधर बेंजवाल और स्व० राजेश रावत को याद करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। आज के ही दिन सन 1995 को उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में श्रीयंत्र टापू श्रीनगर पौडी गढ़वाल में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में भूखहड़ताल पर अनशनकारी बैठे हुये थे। इसी दिन पुलिस की बर्बरता की कहानी याद दिलाती है कि किस तरह से पुलिस ने अनशनकारियों पर टूटी थी। जिनमे काफी आंदोलकारी पुलिस की मार से बेहोश हो गए थे तथा दो आंदोलनकारी यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत को पुलिस ने मारकर अलकनंदा नदी के बहती धारा में फेंक  दिया। इन दोनों आंदोलनकारियों के मृत शरीर काफी दिनों के बाद बगवान के पास मिले। शहीद यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत के त्याग बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।इस अवसर लताफत हुसैन, विजयपाल चौधरी,बहादुर सिंह रावत,विजय बौड़ाई,ऋषि राणा, नरेश गोदियाल आदि थे।             

मुख्यमंत्री ने वीर गढ़वाली की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
चमोली – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दूधातोली में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक महान देशभक्त के साथ दूरदृष्टा भी थे। उन्होंने पहाड़ की पीड़ा को समझा था। वे दूरस्थ क्षेत्रों के विकास की बात उठाते रहे। दृढ़ निश्चय के धनी थे। वे हम सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।  राज्य निर्माण आंदोलन के शुरूआती दौर से ही गैरसैण को राजधानी बनाने की संकल्पना हर आंदोलनकारी के मन में रही।  गैरसैंण भराङीसैण विधानसभा भवन का नाम भी चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर ही हैं।हमने प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया हैं। केवल घोषणा ही नहीं की बल्कि अगले 10 वर्षों में 25 हजार करोड़ रूपए से गैरसैंण परिक्षेत्र में प्रदेश की राजधानी के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने जा रहे हैं। गैरसैंण राजधानी परिक्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। अल्पकालीन और दीर्घकालिक विकास योजनाएं तैयार की गई है। सचिवालय भी बनाने जा रहे हैं।...

राज्य आन्दोलनकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया

Image
देहरादून –  उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 09 -नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप मेें मनाया गया। राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सुबह 10-बजे शहीदों नमन कर पुष्प चढाकर श्रद्धांजली दी गई तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी साथ हीं सास्कृतिक उत्सव व जन गीतों में राज्य आंदोलनकारियों व उनके बच्चो द्वारा अलग अलग गीत व भजन संगीत के माध्यम से सभी ने अपनी प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी धीरेन्द्र प्रताप एवं प्रमिला रावत के द्वारा किया गया। राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आज राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर तीस राज्य आन्दोलनकारियों को उनके योगदान व बेहतरीन कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया व कई मातृ शक्ति को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया एवं बच्चों को  भी प्रोत्साहन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। जगमोहन नेगी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आगे भविष्य में भी हम अपनी मातृ शक्ति व राज्य आन्दोलनकार...

बीस वर्षो में उत्तराखण्ड ने क्या खोया-क्या पाया’’ पर कांग्रेस की विचार गोष्ठी

Image
देहरादून –उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा ’’20 वर्षो में उत्तराखण्ड ने क्या खोया-क्या पाया’’ विषय  पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्तशिक्षा शुरू अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने समस्त उत्तराखण्डवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि कहा कि हम सर्वप्रथम उत्तराखण्ड के शहीदाें को शत्-शत् नमन करते हैं। जिन्होंने अपना भविष्य राज्यवासियों के वर्तमान के लिए बलिदान कर दिया।  प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उत्तराखण्ड के सभी वर्गो के लोगों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान देशभर में जहां भी यहां के निवासी रहते हैं। उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी इसलिए उत्तराखण्ड निर्माण में उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ...