Posts

राज्य आन्दोलनकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया

Image
देहरादून –  उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 09 -नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप मेें मनाया गया। राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा सुबह 10-बजे शहीदों नमन कर पुष्प चढाकर श्रद्धांजली दी गई तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी साथ हीं सास्कृतिक उत्सव व जन गीतों में राज्य आंदोलनकारियों व उनके बच्चो द्वारा अलग अलग गीत व भजन संगीत के माध्यम से सभी ने अपनी प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी धीरेन्द्र प्रताप एवं प्रमिला रावत के द्वारा किया गया। राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा आज राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर तीस राज्य आन्दोलनकारियों को उनके योगदान व बेहतरीन कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया व कई मातृ शक्ति को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया एवं बच्चों को  भी प्रोत्साहन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। जगमोहन नेगी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आगे भविष्य में भी हम अपनी मातृ शक्ति व राज्य आन्दोलनकार...

बीस वर्षो में उत्तराखण्ड ने क्या खोया-क्या पाया’’ पर कांग्रेस की विचार गोष्ठी

Image
देहरादून –उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा ’’20 वर्षो में उत्तराखण्ड ने क्या खोया-क्या पाया’’ विषय  पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्तशिक्षा शुरू अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने समस्त उत्तराखण्डवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि कहा कि हम सर्वप्रथम उत्तराखण्ड के शहीदाें को शत्-शत् नमन करते हैं। जिन्होंने अपना भविष्य राज्यवासियों के वर्तमान के लिए बलिदान कर दिया।  प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उत्तराखण्ड के सभी वर्गो के लोगों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान देशभर में जहां भी यहां के निवासी रहते हैं। उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी इसलिए उत्तराखण्ड निर्माण में उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ...

राज्यपाल ने राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर परेड की सलामी ली

Image
  देहरादून –राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने राज्य स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने उपस्थित जन समूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया। राज्यपाल ने अनुशासित और भव्य पुलिस परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई दी।राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’’ प्राप्त 06 पुलिस अधिकारियों और ‘‘राष्ट्रपति के जीवन रक्षा पदक’’ से सम्मानित दो पुलिस कार्मिकों को अलंकृत भी किया। इनमें पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, श्रीधर प्रसाद बडोला, (से.नि.) पुलिस उपाधीक्षक, प्रकाश चन्द्र शर्मा (से.नि.) उपनिरीक्षक, धनराम आर्य (से.नि.) पी.सी.विशेष श्रेणी पी.ए.सी. आदित्यराम डिमरी (से.नि.) उप निरीक्षक एस.डी.आर.एफ. तथा हीरा सिंह राणा (से.नि.) सहायक सेना नायक को राष्ट्रपति पुलिस पदक और श्री विनोद प्रसाद थपलियाल, उप निरीक्षक, श्री ममलेश सिंह, आरक्षी को राष्ट्रपति के जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। अपने संबोधन में राज्यपाल ने...

प्रतापनगर के लोंगो का चौदह वर्ष का वनवास हुआ समाप्त

Image
  टिहरी–  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर टिहरी में बहुप्रतीक्षित डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण कर टिहरी वासियों को बड़ी सौगात दी है।यह देश का सबसे लम्बा  झूला पुल  हैं। पुल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2 करोड़ 95 लाख 92 हजार लागत के 725 मी लम्बे इस भारी वाहन झूला पुल की क्षेत्रवासी पिछले 14 वर्षों से इंतजार में थेे। पुल पर आवाजाही शुरू होने से अब आवागमन सुविधाजनक होने के साथ ही समय की बचत होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रताप नगर की जनता ने देश हित में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सिंचाई की उपलब्धता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी है। उन्होंने प्रताप नगर की जनता से पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जिसके कारण पुल का निर्माण समय से पूरा हो पाया है।  उन्होंने कहा कि...

वनों जानवरों की वेशभूषा में सांकेतिक मार्च

Image
देहरादून  -     शिक्षित   छात्रों   के   संगठन   मेकिंग   अ   डिफरेंस   बाय   बींग   द    डिफरेंस  के  द्वारा   उत्तराखंड   स्थापना   दिवस   के   उपलक्ष्य   में  ' जैव   विविधता   परेड '  का   आयोजन   किया   गया  को रोना   की   स्थिति ,  मास्क   व   सोशल   डिस्टेंसिंग   के   मापदंडों   का   पालन   करते   हुये   यह   परेड   बेहल   चौक   से   शूरू   होकर   मुख्यमंत्री   आवास   तक   कूच   करने   निकली   तो   पुलिस   प्रशासन   द्वारा   पर्यावरण   प्रेमीयों   को   सर्वे   आफ   इंडिया   पर   तीखी   नोकझोंक   के   बाद   रोक   दिया   गया।   इस   आयोजन   में   देहरादून   की   समस्त   पर्यावरण   प्र...

गांजा के साथ महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून – सेलाकुई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही करने को थाना स्तर पर टीम गठित कर  मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया।       उ0नि0 पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज  07 नवम्बर को देर सांय वाहन चैकिंग के दौराने एक एक्टिवा 6G सवार एक शातिर अभियुक्त रोशन साहनी पुत्र मिथलेश साहनी निवासी ग्राम बिशौल थाना बिशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई व एक अभियुक्ता संजीला देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी नन्दल साहनी निवासी  ग्राम भटगांवा थाना गाय घाट जिला मुज्जफ्फरपुर बिहार हाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई को 1 K.g 995 ग्राम गांजा के साथ मिलन चौक सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया हैंं। रोशन साहनी और संजीला देवी के विरुद्ध  थाना  सेलाकुई पर धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैंं।      

माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली का फ्लैग ऑफ करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। राज्य के 21वें वर्ष में प्रवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भौगोलिक विषमताओं से भरा प्रदेश है, जिसमें साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में अलग से विभाग बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट तक की यह साइकिल रैली, एक साहसिक यात्रा एडवेंचर से भरपूर होगी। मुख्यमंत्री ने माउंटेन बाइकिंग रैली में 13 महिलाओं के प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साहसिक खेलों के प्रति अन्य महिलाएं भी जागरूक होंगी। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड - 19 के कारण सभी सावधानियों व दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन कार्...