Posts

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

Image
 देहरादून – एक भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आज मंगलवार को सोनू पुत्र पुत्र रामकिशन निवासी नवाबगढ़ थाना विकासनगर मेरी नाबालिक बहन को  बहला-फुसलाकर  भगा ले गया हैं।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 363/366A आईपीसी व धारा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया हैैं। अभियोग की विवेचना महिला उप निरीक्षक अक्षु रानी थाना सहसपुर द्वारा की जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित व ब्रीफ कर क्षेत्र में रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया है साथ ही अभियोग में नामजद अभियुक्त सोनू को आज बरोटीवाला चौक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।  

स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया

Image
 देहरादून–ऑपरेशन सत्य" के अन्तर्गत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे।थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर टीम गठित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया जा रहा हैं। सोमवार की रात को गठित पुलिस टीम द्वारा अमन विहार ब्रह्मा वाला खाला के पास से अभियुक्त मिजानूर उम्र 19 वर्ष पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम कोटकादर थाना रायपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 12 ग्राम स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।    

नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए विधानसभा में नामांकन दाखिल किया

Image
 देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री नरेश बंसल द्वारा उत्तराखण्ड से राज्यसभा के लिए विधानसभा में नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत व अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

61 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Image
 विकास नगर–प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर एक टीम गठित कर व वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार एस ओ पी के अनुसार कार्यवाही करने को निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया। उप निरीक्षक दीपक मैठाणी चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को अभियुक्त मन्दीप उम्र 24 वर्ष को 61 ग्राम चरस के साथ पुल नंबर दो थाना क्षेत्रांतर्गत विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त से 61 ग्राम चरस बरामद हुई हैं। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह स्वयं चरस पीने का आदी है, चकराता क्षेत्र में मजदूरी करता है तथा चकराता से ही लोकल भांग मलने वाले व्यक्तियों से खरीद कर लाया था तथा ऊंचे दामों पर विकासनगर बाजार में बेचने जा रहा था। अभियुक्त मन्दीप उपरोक्त  के विरुद्ध  थाना विकास...

एम्स में सभी विभागों की ओपीडी हुई शुरू

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत के निर्देश पर सामान्य रोगों से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए सभी विभागों की ओपीडी संचालित की जाने लगी हैं। कोविड19 के चलते स्थगित की गई कई विभागों की ओपीडी सेवाओं के दोबारा से शुरू होने से अब संबंधित मरीजों को सभी उपचार सुविधाएं मिलने लगी हैं।कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले रफ्तार की ​स्थिति में इन दिनों विभिन्न रोगों से ग्रसित रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए अस्पतालों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते उपन्न हालातों के मद्देनजर एतिहातियातन 24 मार्च-20 से देशभर में लाॅकडाउन घोषित कर दिया गया था। पूर्ण लाॅकडाउन के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में भी ओपीडी संबंधी व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया था। हालांकि उस दौरान भी एम्स में इमरजेंसी, ट्राॅमा, कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी, टेलिमेडिसिन ओपीडी आदि विशेष ओपीडी दैनिक तौर से जारी रखी गई थी। जिससे अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों को उपचार सुलभ हो सके। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होने और अनलाॅक की घोषणा के बाद स्थगित चल रहे कुछ महत्व...

सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए हुई गोष्टी

Image
देहरादून –पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी देहरादून के दिशा निर्देशन में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए आज सोमवार को थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनको पूर्ण सुरक्षा का आस्वासन दिया गया सीनियर सिटीजन कि समस्याओं को सुना। अपना नंबर देकर अवगत कराया गया कि इन नम्बरों को अपने बैड रूम या जहाँ आप ज्यादा रहते है या अपना समय बिताते हैं के पास चस्पा कर दे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कॉल कर सके जिससे उनको तुरंत सहायता दी जा सके।क्षेत्र में अकेले रहने वाले समस्त सीनियर सिटीज़नो को लगातार निगरानी कर सुरक्षा दी जा रही है।

चरस की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Image
 देहरादून  – मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने तथा नशे को छोड़ने को जागरूकता अभियान चलाये जा रहे  ऑपरेशन सत्य को सफल बनाये जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने को थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा शनिवार की रात में मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों सुनील राणा उम्र 19 वर्ष पुत्र बचन सिंह से 530 ग्राम चरस व मोहन राणा उम्र 27 वर्ष पुत्र जूनी सिंह से 490 ग्राम चरस को रिंग रोड जोगीवाला से 1 किलो 20 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए पकड़ा। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे पंजीकृत किये गये।