Posts

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार

Image
 देहरादून – थाना रायपुर में एक लड़की के द्वारा 22 सितंबर 20 को  अनिरुद्ध राणा पुत्र परमवीर राणा निवासी ग्राम पुरैनी तहसील नगीना जिला बिजनौर के द्वारा स्वयं के साथ पहले दोस्ती करना एवं उसके बाद मारपीट गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देना तथा सोशल मीडिया पर वादिनी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 246 / 20 धारा 323/ 354/ 504/ 506 एवं 66 ई आईटी एक्ट बनाम अनिरुद्ध राणा पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना निरीक्षक राकेश गुसाईं तत्कालीन प्रभारी थाना नेहरू कॉलोनी के सुपुर्द हुई। अभियोग में वादिनी के बयानों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 376 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई एवं विवेचना निरीक्षक  ज्योति चौहान (महिला हेल्पलाइन प्रभारी) के सुपुर्द की गई।अभियोग में विवेचना के उपरांत पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त अनिरुद्ध राणा उम्र 22 वर्ष को कल मंगलवार 21 अक्टूबर को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।  न्यायालय में पेश करने के उपरांत अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भे...

नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Image
 देहरादून– एक व्यक्ति के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को आकाश उर्फ सोनी निवासी- चुक्खुवाला कोतवाली नगर, जो कि पीडिता के घर के पास ही रहता हैं।के द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले जाने व नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रार्थना-पत्र थाना हाजा पर दिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 311/2020 धारा- 363/376 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चत्तम न्यायालय के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में विवेचना म0उ0नि0 सरिता बिष्ट के सुपुर्द करते हुये तत्काल पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। 22 अक्टूबर को वादी मुकदमा व  अन्य लोगों के द्वारा अभियुक्त आकाश उर्फ सोनी को चुक्खुवाला शौचालय के पास से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

जीवा गैंग का शार्प शूटर दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Image
देहरादून–  कोतवाली नगर थाने को सूचना मिली कि दून चौक के पास मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्ति एक मेडीकल शाॅप के मालिक को तमंचा दिखाकर उसका बैग छीनकर भाग गये।इस सूचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तथा पीडित व्यक्ति से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।  घटना के सम्बन्ध में मेडीकल शाॅप के मालिक गौरव भार्गव द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-  309/20 धारा: 392/34 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।    गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन कर अभियुक्तों के भागने के रूट के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहे पूर्व अपराधियों व वर्तमान में पैरोल पर छूटे अपराधियो के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के दौरान क्रासरोड पर स्थित सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार एक अभियुक्त का स्पष्ट हुलिया दिखाई दिया। हुलिये का मिलान पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहे पूर्व अपराधियों व वर्तमान में पैरोल पर छूटे अपराधियों से किया...

पुलिस स्मृति परेड पर शहीद कोष के लिए रुपए 75 लाख दिये

Image
देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति परेड में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि आज के दिन अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अर्द्ध सैनिक बल व पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों का है। अपने इस उत्तरदायित्व को निभाते हुए पुलिस कर्मियों अपने जीवन की आहुति को भी तत्पर रहते हैं।  विगत एक वर्ष में भारतवर्ष में 265 अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस कर्मी शहीद हुए हैं, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के 6 वीर शहीद हुए हैं। ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले ये पुलिस कर्मी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। सम्पूर्ण भारतवासी अपने शह...

त्रिवेंद्र राज में जनता सड़कों में, आंदोलन को विवश- सिसोदिया

Image
देहरादून–प्रदेश में बीजेपी राज में सभी त्रस्त हो चुके हैं। त्रिवेंद्र रावत की गलत  नीतियों के चलते  युवाओं से लेकर कई संघटनों के लोग  लोग सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।  इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है वो है रोडवेज कर्मचारियों का । अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने आज पूरे प्रदेश के 34  रोडवेज डिपो पर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया और मांगे ना माने जाने पर एक हफ्ते बाद, आंदोलन की चेतावनी दी।  रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने इस बंद का पहले ही आवाहन किया था, क्योंंकि इनका कहना था,इनको पहले भी मांग मानने को लेकर आश्वासन दिया गया जो महज कोरे आश्वासन ही साबित हुए। इस  मौके पर देहरादून डिपो में बैठे कर्मचारियों के बीच, आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया कार्यकर्ताओं समेत पहुंची और रोडवेज मुख्यालय जाकर प्रदेश महामंत्री दिनेश चंद्र पंत समेत सभी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया ।  इस दौरान उमा सिसोदिया ने कहा, कि मौजूदा त्रिवेंद्र सरकार अब पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। 57 विधायक होने के बावजूद मौजूदा सरकार को सत्ता का ऐसा नश...

पुलिस लाईन में फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

Image
देहरादून– पुलिस लाईन में होने वाली 21 अक्टूबर  को पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड कि आज सोमवार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के द्वारा रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सट्टा पर्ची व ₹18060/- नगदी के साथ सटोरिया गिरफ्तार

Image
 देहरादून –वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों  की रोकथाम को पटेल नगर द्वारा समस्त चौकी प्रभारियों व चीता मोबाइल को ब्रीफ करते हुए  18 अक्टूबर की रात को थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा 01 सटोरिया तेजपाल उम्र 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सत्तू सिंह निवासी मेहूवाला माफी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को मेहूवाला बड़ी मस्जिद के पास   से ₹18060 नगदी सट्टा पर्ची व एक पेन के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया हैं।