Posts

उक्रांद सरकारी जमीनों पर नेताओं और अफसरों के कब्जों को हटायेंगी

Image
देहरादून – उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने अतिक्रमण के कार्य में भेदभाव को लेकर आज पत्रकार वार्ता की और कहा कि देहरादून में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या हैं। आए दिन सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहे हैं। जिसमें बाहर से नौकरी पेशा के लिए आए हुए लोग भी अतिक्रमण करके अपने आवास बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भू माफिया भी काफी सक्रिय है उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता मनमोहन लखेड़ा की जनहित याचिका पर अतिक्रमण हटाने के आदेश उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दिए थे। लेकिन उत्तराखंड सरकार तथा उनके अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए जरा भी संवेदनशील नहीं हैं। सरकार अतिक्रमण हटाने के लिए दोहरा रवैया अपना रही हैैं। जिन लोगों की नेताओं या बड़े अधिकारियों से जान पहचान नहीं हैैंक । उनके आशियाने पर पीला पंजा बरस रहा हैं। वहीं जिन लोगों की सीधी पहुंच सत्ता तक है अथवा जो माफिया है उनके अतिक्रमण से सरकारी अभियान मुंह मोड़ ले रहा हैं। अथवा उन्हें मोहलत दी जा रही हैैं। उत्तराखंड क्रांति दल इस दोहरे मानक का कड़ा विरोध करता है तथा सरकार को अल्टीमेटम देता है कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार एक समान मानक अपनात...

हीरोईन की तस्करी करते चार तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – अवैध नशा (चरस गांजा अफीम आदि) तस्करों व नशा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध गतिमान "ऑपरेशन सत्य" के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बसंत विहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वार सघन चैकिंग की जा रही हैं। मंगलवार की रात चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत मिलन विहार से 04 शातिर नशा तस्करों को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया हैं। जिनके कब्जे से 10.15 ग्राम अवैध हीरोईन बरामद हुई है । पकडे गये शातिर तस्कर इस्तिफाम उर्फ शमून नि0 संजय कलोनी पटेलनगर देहरादून के कब्जे से 2.90 ग्राम, राजेश गुप्ता नि0 गांधीग्राम देहरादून के कब्जे से 2.80 ग्राम, गौरव गुप्ता नि0 गांधीग्राम देहरादून के कब्जे से 2.20 ग्राम तथा मोनिस सिद्दकी नि0 सत्तोवाली घाटी देहरादून के कब्जे से 2.25 ग्राम हीरोईन बरामद हुई । चारो तस्करों द्वारा बताया गया कि सभी हीरोईन पीने के आदी है तथा कार से बरेली उ0प्र0 जाकर हीरोईन खरीदकर दे0दून मे नशे के आदी लोगो को महंगे दामो पर बेचते है । हीरोईन सप्लाई को अन्य स्रोतो की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त इस्तिफाम उर्फ समून के विरुद्ध मु0अ0सं0 115/202...

कलेक्ट्रेट के ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Image
 देहरादून– पुलिस को सूचना मिली की गुरु रोड पर एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर फांसी लगा दी गई हैं। जिसकी जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम मुकेश कुकरेती पुत्र शिवदयाल कुकरेती निवासी 20 गुरु रोड थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 50 वर्ष हैं।मृतक द्वारा अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा दी गई थी।मृतक के संबंध में जानकारी करने पर क्या बताया कि मृतक कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर थे।मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  मृतक का पंचायत मामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

लॉकडाउन के नियमों उल्लंघन करने पर NSUI के विरुद्ध केस

Image
 देहरादून –कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंस व मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध करवाई करने को आदेशित किया गया है।कोतवाली नगर के नेतृत्व में  नगर क्षेत्र अंतर्गत  13 अक्टूबर  को लॉकडाउन  के नियमों का उल्लंघन करने व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने व मास्क ना पहनने वालों के विरुद्ध सख्ती से पालन कराने के दृष्टिगत  मास्क ना पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग  पालन न करने पर राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई के अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में समय 12:00 कांग्रेस भवन राजपुर रोड पर 250 से 300 व्यक्तियों को एकत्र होकर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की धांधली के संबंध में बिना शासन कीअनुमति के कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन न कर जुलूस के रूप में भीड़ एकत्रित कर कांंग्रेस भवन से सचिवालय तक जुलूस लेकर नारेबाजी कर सरकारी आदेश की अवहेलना करना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना जिस पर उपरोक्त भीड़ को उनके जुर्म से अवगत कराया गया तथा कांग्रेस के बड़े नेता लोग भी शामिल थे जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही ना करते हुए इस केवल 15 व्यक्तियों में मोहन भंड...

हत्या के अरोप में चार गिरफ्तार

Image
 देहरादून – इमराना पत्नी इनाम निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर में एक प्रार्थना स्वयं के पुत्र वाजिद पुत्र इनाम उम्र 21 वर्ष के साथ स्थान खेड़ा इंटर कॉलिज विकासनगर के पास 02 व्यक्तियों अफजाल पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकीवाला थाना विकास नगर जनपद देहरादून व क्रांति सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी खेड़ा बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून व उनके दोस्तों के द्वारा मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के संबंध में दिया गया। जिस पर  प्रभारी निरीक्षक विकासनगर  के निर्देश पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना में अभियुक्त अफजाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जांंच के दौराने  घायल वाजिद की उपचार के दौरान मृत्यु होना पाये जाने पर विवेचना में धारा 302 ipc की बढ़ोतरी की गई एवम नामजद अभियुक्त कांति सिंह उपरोक्त को धारा 302 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त कांति सिंह से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हॉकी बरामद हुई और इसी अरोप में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा टीम गठित की गई तथा हत्या में संलि...

भैरवघाटी की खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने सकुशल निकाला

Image
केदार घाटी- सोनप्रयाग थाने के द्वारा सूचना दी गयी कि श्री केदारनाथ जाते समय जंगलचट्टी के करीब भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम एसआई नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुँचे। रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग की गई परंतु रात्रि में अंधेरा अधिक होने व अत्यधिक जोखिम की दशा में सर्चिंग के उपरांत भी उस व्यक्ति का पता नही चल पाया।            आज सोमवार प्रातः पुनः उस व्यक्ति की सर्चिंग को अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा लगभग 250 मीटर गहरी खाई में रोप की सहायता से उतरकर सर्चिंग के उपरांत सुनील शुक्ला पुत्र  राजेन्द्र प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम फल्ली फसल्ट गुप्तकाशी को अत्यधिक घायल अवस्था मे खोज लिया गया। उस व्यक्ति के सिर पर अत्यधिक चोट लगी हुई थी जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा प्राथमिक उपचार द्वारा स्थिर किया व तत्काल ही रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। एस डी आर एफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाने के पश्चात अग्रिम उपचार हेतु 108 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलों का लोकापर्ण किया

Image
 देहरादून–केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग मार्ग में नेचीफु सुरंग की आधारशिला भी रखी। राष्ट्र को समर्पित किए गए पुलों में उत्तराखण्ड में 08, अरूणाचल प्रदेश में 08, हिमाचल प्रदेश में 02, जम्मू कश्मीर में 10, लद्दाख में 08, पंजाब में 04 और सिक्किम में 04 पुल शामिल हैं। इन 44 पुलों का कुल स्पान 3506 मीटर है। उत्तराखण्ड के 08 पुलों का कुल स्पान 390 मीटर है।         रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक साथ इतने पुलों का उद्घाटन और सुरंग की आधारशिला रखना बहुत बड़ा रिकार्ड है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टीवीटी और विकास का नया युग प्रारम्भ होगा। देश में कोविड-19 में सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान व चीन के साथ हमारी बड़ी सीमा मिलती है, जहां तनाव बना रहता है। हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना कर रहे हैं। हाल ही में अटल टनल का उद्घा...