Posts

महिला की शिकायत पर पति के दुबई जाने की टिकट रद्द करायी

Image
देहरादून – एक महिला अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ फरियाद लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने आयी थी। जिनके द्वारा एसएसपी को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 में सिरसा हरियाणा निवासी जसविंदर के साथ हुआ था तथा विभाग के बाद से ही उसके पति व अन्य ससुराल जनों द्वारा उसके साथ घरेलू हिंसा कार्य करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। 09/09/20 को उसके पति व ससुराल वालो द्वारा उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिस पर वह अपने मायके देहरादून आ गई। वर्तमान में उसका पति सिरसा हरियाणा में हैं। तथा परिवार को छोडकर विदेश भाग रहा हैं। जिसकी 15-09-20 को नई दिल्ली से दुबई जाने के लिये फ्लाइट है, यदि उसे रोका नहीं गया तो उसका परिवार बर्बाद हो जायेगा। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को महिला की काउन्सलिंग एवं आवश्यक कार्यवाही को निर्देशित किया था। चूंकि मामला महिला से संबंधित था तथा उस महिला की पारिवारिक समस्या के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा काउन्सलिंग के लिये महिला के पति से सम्पर्क किया गया, जिसका मोबाइल फोन बन्द आया।...

प्रदेश से बाहर लोगों को कुछ शर्तों के साथ चार धाम यात्रा की अनुमति

Image
देहरादून–उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का 1 जुलाई से शुभारंभ हुआ जबकि 25 जुलाई से कुछ प्रावधानों के साथ चार धाम यात्रा सभी के लिए शुरू हुई।चार धाम तीर्थयात्रा उत्तराखंड से बाहर के तीर्थ यात्री 72 घंटे पूर्व की इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च से प्रमाणित लैब से कोरोना जांच की नैगेटिव रिपोर्ट अथवा क्वारंटीन अवधि का प्रमाण एवं स्वास्थ्य मानको का पालन कर देवस्थानम बोर्ड से ई- पास बनाकर चारधाम यात्रा कर सकेंगे।आज शाम तक उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov. in से 426 लोगों ने चार धामों हेतु ई -पास बुक कराये हैं। जिसमें श्री बदरीनाथ धाम के लिए 160  श्री केदारनाथ धाम के लिए 219 श्री गंगोत्री धाम में 23 श्री यमुनोत्री धाम मेें 24  लोगों ने ई पास बुक कराये है।आयुक्त गढ़वाल/उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी है कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा श्री यमुनोत्री धाम एवं गंगोत्री धाम में न्यासियों/ हकूकधारियों के सहयोग को देवस्थानम बोर्ड के अधि...

फर्जी चैक देकर हजारों का सामान ले लिया

Image
 देहरादून– सचित नागलिया निवासी दून ऑफिस सिस्टम्स प्राइवेट लि0 14 पीपलमण्डी देहरादून ने थाने में एक लिखित तहरीर दी कि, 14.अगस्त.20 को रविन्द्र नाम के व्यक्ति द्वारा दुकान पर आकर 40 हजार रूपये का सामान क्रय कर 35 हजार रूपये का फैडरल बैंक का फर्जी चैक देकर भुगतान किया जिस पर वादी चैक का भुगतान करने किया था। बैंक गया तो चैक बाउंस हो गया तथा किसी और के नाम का होना पाया गया । जिसके उपरान्त वादी द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर  14 सितम्बर 20 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भैंसी थाना खतोली जिला मुजफ्फर नगर उ0प्र0 हाल निवासी जी-76 हाथीबड़कला सर्वे ऑफ इण्डिया देहरादून को रिस्पना पुल देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर धोखाधड़ी कर प्राप्त किया गया सामान एक फ्रीज, एक एलइडी टीवी व एक वाशिंग मशीन LLOYD COMPANY का बरामद किया  गया। पूछताछ में अभि0 संजीव द्वारा बताया गया कि, उसको एक चैक बुक पड़ी मिली थी जिसमे नाम अंकित नही थ...

ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत दो की मौत

Image
देहरादून– मंगलवार सुबह क्लेमेनटाउन थाने को सूचना मिली की आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई हैं।जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना क्लेमेनटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर, मांडूवाला, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, उम्र 17 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया,  ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति से घटना के संबंध में पुलिस के पूछताछ करने पर जानकारी ज्ञात हुआ कि यह ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था, जिसमे चिप्स भरे थे।आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक इस ट्रक व सामने से आ रही मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही हैं। दोनों मृतकों  के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक लाख या अधिक रू इधर-उधर ले जाने से पहले पुलिस को सूचित करें

Image
देहरादून– पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  ने  जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में अनलाक की प्रक्रिया के दौरान व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आने से कई व्यापारियों व प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा अपने वित्तीय लेन देन के सम्बन्ध में बडी धनराशि एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जायी जा रही हैं। जिससे उनके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना के घटित होने की आशंका बनी रहती है। इसके दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों, पैट्रोल पम्प मालिकों व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने वाले व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा  एक स्थान से दूसरे स्थान तक एक लाख या उससे अधिक की धनराशि कैश के रूप में ले जायी जा रही है तो वह इसकी सूचना अनिवार्य रूप से सम्बन्धित थाने को देंगे। साथ ही यदि उक्त व्यक्तियों को धनराशि ले जाने के लिये पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो संबंधित थाना प्रभारी उसे सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

होम आएसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के सम्पर्क में एसडीआरएफ

Image
देहरादून–राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज एवं बेहतर रख रखा के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी को कोविड  केयर सेंटर के रूप में व्यवस्थित किया गया। उपरोक्त दोनों  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर के रूप में  व्यवस्थित किये जाने में राज्य आपदा प्रतिवादन  बल द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। इस कोविड  केयर  सेंटर में एक समय में लगभग 1000 कोरोना संक्रमितों  को रखा जा सकता हैं। तथा  आवश्यकता के अनुरूप इसकी क्षमता को 4000 तक बढ़ाया जा सकता है वर्तमान में प्रदेश भर में 30,000 से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। चिकित्सा के दौरान सभी को विभिन्न जनपदों में है आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 15 मार्च को कोरोना के प्रथम संक्रमित व्यक्ति के साथ ही राज्य के विभिन्न कोविड केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल में कोविड- संक्रमित व्यक्तियों की सुरक्षा को राज्य आपदा प्रति वादन बल के जवानों के द्वारा समस्त जनपदों में 24 घंटे पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के...

वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

Image
देहरादून–वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में 01 से 14 सितंबर तक हिंदी अनुभाग के सौजन्य से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी निबंध, हिन्दी टंकण, प्रारूप एवं टिप्पन लेखन, ऑनलाइन आधारित स्वरचित हिंदी कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। 14 सितंबर, 2020 को हिन्दी दिवस के उपल्क्ष्य पर संस्थान के दीक्षांत गृह में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत तथा डॉ. एन.के. उप्रेती, समूह समन्वयक, डॉ. ऋचा मिश्रा, भा.व.से. उपस्थित थें। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्य और पुरस्कार विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित थें। कार्यक्रम की शुरुआत शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) के स्वागत भाषण से किया गया। उसके उपरांत नीलिमा शाह, कुलसचिव ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का हिंदी दिवस पर राष्ट्र के नाम संदेश का पाठ किया। निदेशक  अरुण सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में सभी कार्मिकों को हिन्दी के महत्व पर ज़ोर डालते हुए ज्यादा से ज्यादा हिन्...