Posts

ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत दो की मौत

Image
देहरादून– मंगलवार सुबह क्लेमेनटाउन थाने को सूचना मिली की आशारोड़ी के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई हैं।जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना क्लेमेनटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर, मांडूवाला, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, उम्र 17 वर्ष तथा संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलावलपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया,  ट्रक में सवार अन्य व्यक्ति से घटना के संबंध में पुलिस के पूछताछ करने पर जानकारी ज्ञात हुआ कि यह ट्रक सहारनपुर से देहरादून आ रहा था, जिसमे चिप्स भरे थे।आशारोड़ी से आगे मोड़ के पास अचानक इस ट्रक व सामने से आ रही मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लिया गया हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही हैं। दोनों मृतकों  के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक लाख या अधिक रू इधर-उधर ले जाने से पहले पुलिस को सूचित करें

Image
देहरादून– पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  ने  जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान में अनलाक की प्रक्रिया के दौरान व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी आने से कई व्यापारियों व प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा अपने वित्तीय लेन देन के सम्बन्ध में बडी धनराशि एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जायी जा रही हैं। जिससे उनके साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना के घटित होने की आशंका बनी रहती है। इसके दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों, पैट्रोल पम्प मालिकों व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने वाले व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा  एक स्थान से दूसरे स्थान तक एक लाख या उससे अधिक की धनराशि कैश के रूप में ले जायी जा रही है तो वह इसकी सूचना अनिवार्य रूप से सम्बन्धित थाने को देंगे। साथ ही यदि उक्त व्यक्तियों को धनराशि ले जाने के लिये पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो संबंधित थाना प्रभारी उसे सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

होम आएसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के सम्पर्क में एसडीआरएफ

Image
देहरादून–राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज एवं बेहतर रख रखा के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी को कोविड  केयर सेंटर के रूप में व्यवस्थित किया गया। उपरोक्त दोनों  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर के रूप में  व्यवस्थित किये जाने में राज्य आपदा प्रतिवादन  बल द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। इस कोविड  केयर  सेंटर में एक समय में लगभग 1000 कोरोना संक्रमितों  को रखा जा सकता हैं। तथा  आवश्यकता के अनुरूप इसकी क्षमता को 4000 तक बढ़ाया जा सकता है वर्तमान में प्रदेश भर में 30,000 से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। चिकित्सा के दौरान सभी को विभिन्न जनपदों में है आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 15 मार्च को कोरोना के प्रथम संक्रमित व्यक्ति के साथ ही राज्य के विभिन्न कोविड केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल में कोविड- संक्रमित व्यक्तियों की सुरक्षा को राज्य आपदा प्रति वादन बल के जवानों के द्वारा समस्त जनपदों में 24 घंटे पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के...

वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

Image
देहरादून–वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में 01 से 14 सितंबर तक हिंदी अनुभाग के सौजन्य से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी निबंध, हिन्दी टंकण, प्रारूप एवं टिप्पन लेखन, ऑनलाइन आधारित स्वरचित हिंदी कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। 14 सितंबर, 2020 को हिन्दी दिवस के उपल्क्ष्य पर संस्थान के दीक्षांत गृह में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत तथा डॉ. एन.के. उप्रेती, समूह समन्वयक, डॉ. ऋचा मिश्रा, भा.व.से. उपस्थित थें। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्य और पुरस्कार विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित थें। कार्यक्रम की शुरुआत शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) के स्वागत भाषण से किया गया। उसके उपरांत नीलिमा शाह, कुलसचिव ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का हिंदी दिवस पर राष्ट्र के नाम संदेश का पाठ किया। निदेशक  अरुण सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में सभी कार्मिकों को हिन्दी के महत्व पर ज़ोर डालते हुए ज्यादा से ज्यादा हिन्...

कांग्रेस का नारा रोज़गार दो या सत्ता छोड़ो हास्यास्पद : भाजपा

Image
देहरादून – कांग्रेस पार्टी का नारा कि ‘रोज़गार दो या सत्ता छोड़ो’ के पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने रोज़गार के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह कदम सत्ता से बाहर रहने की कुंठा का परिणाम है। जहाँ तक प्रदेश में रोज़गार का सवाल है तो वर्तमान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार रोज़गार को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चला रही है जबकि कांग्रेस के समय बेरोजगारी की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। भाजपा  उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने  कहा कि कांग्रेस का नारा कि ‘रोज़गार दो या सत्ता छोड़ो’ बहुत ही हास्यास्पद हैं।क्योंकि कांग्रेस नेता  जो युवकों के प्रति संवेदनशील न होकर अपने राजनीतिक भविष्य व अपने राजनीतिक रोज़गार को लेकर चिंतित हैं, यही भूल गए है कि  विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ वर्ष है और परिस्थिति यह है कि सन 2022 में भी भाजपा  भारी बहुमत से उत्तराखंड में सरकार  बनाएगी और कांग्रेस नेता घंटी, शंख, थाली व कनस्तर ही बजाते रह जाएंगे ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवे...

कोविड से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Image
ऋषिकेश–कोविड19 विश्वव्यापी महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यह नितांत आवश्यक हो गया है, कि हम अपनी दिनचर्या और खान-पान पर खासतौर से ध्यान दें। वजह कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के लिए तमाम स्तर पर किए जा रहे सतत प्रयासों के बाद भी अब तक इस पर नियंत्रण के लिए कोई भी वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। ऐसे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  के आयुष विभाग ने कोविड के बचाव के लिए शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में निहित निम्न बातों का ध्यान रखा जाए तो निश्चित ही तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।कोविड19 के मद्देनजर आयुष विभाग के द्वारा रोगियों की सुविधा व चिकित्सकीय परामर्श के लिए सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 2 से शाम 6 बजे तक टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं,जिसके लिए कोई भी व्यक्ति दूरभाष नंबर- 7302895044 पर संपर्क कर अपनी प्रकृति के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता हेतु उचित दिनचर्या एवं औषधियों की जानकारी प्राप्त कर सकता है।  ...

महिला की हत्या करने की गजब वजह

Image
 डोईवाला–जौलीग्रान्ट के सुनार गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने खुलाास कर दिया। महिला पुतुल घोस उम्र 67 वर्ष  सम्बन्ध में मुकदमा चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट SI शान्ति प्रसाद चमोली द्वारा थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 210/2020 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना SSI महावीर सिंह रावत के सुपुर्द की गयी थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने टीम का गठन प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में किया गया। विवेचक SSI महावीर सिंह रावत द्वारा अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच पड़ताल वहां से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त तनुज असवाल S/o मेहरबान सिंह R/o सुनार गांव अठूरवाला जौलीग्रान्ट थाना डोईवाला देहरादून को 11.09.2020 को शहीद द्वार की तरफ पहले चौक जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए मृतका पुतुल घोष की हत्या का इकबाल किया। दौराने पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मेरा मृतिका के घर पर आना जाना था एवं मृतका मुझसे गलत कार...