Posts

पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी का आकस्मिक निधन

Image
देहरादून –दिल्ली के सेना अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ली अंतिम सांस,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 डॉ प्रणब मुखर्जी  ने कई राजनैतिक पदों तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न पदों पर रहते हुए। देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर निर्भीकता से निर्णय लिए जिसके लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। डॉ मुखर्जी का  आकस्मिक निधन देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है।हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख...

पत्नी ने पति की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाई

Image
देहरादून –  कोतवाली कैंट को सूचना मिली की प्रकाश नगर बिंदाल कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा ली है। सूचना पर थाना कैन्ट से पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर घटना के सम्बन्ध में  जानकारी की तो मौके पर मौजूदा व्यक्तियों द्वारा बताया गया की राम पुकार झा पुत्र लालबाबू निवासी मोतिहारी बिहार हाल प्रकाश नगर बिंदाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।जिसे उसकी पत्नी काजल व स्थानीय लोगों द्वारा 108 के माध्यम से कोरोनेशन चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया हैं। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की जॉच में मृतक के मृत्यु का कारणों का स्पष्ट पता नही चल पा रहा था।  क्योकि मृतक की पत्नी द्वारा मौके पर पंचायतनामा के दौरान पुलिस को बयान दिया कि मृतक ने रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या की किन्तु पंचायतनामा के दौरान फांसी से सम्बन्धित लक्षण प्रथम दृष्टया दिखायी नही दे रहे थे। मृतक के मकान मालिक पप्पू दिवाकर द्वारा इस संबंध में  30/08 /20 को चौकी बिंदाल पर तहरीर दी गई कि घटना के दिन राम पुक...

बड़गाँव के पास आल्टो कार खाई में गिरी एक की मौत

Image
जोशीमठ –  जोशीमठ थाने से सूचना मिली कि तपोवन रोड पर बड़गाँव के पास एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से एस आई रविन्द्र सिंह एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल ही आवश्यक उपकरणों के रेस्क्यू को रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरा गया।  वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मृत्यु हो गयी थी। मृतक अनूप राणा निवासी बडगांव, उम्र- 32 वर्ष के शव को रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। वही मुक्तेश्वर में 29 अगस्त की साँय समय 18:45 पर डी सी आर नैनीताल के द्वारा एसडीआर एफ को अवगत कराया गया कि मुक्तेश्वर में भालूगाड़ के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया। इस सूचना पर HC जितेन्द्र गिरी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए तत्काल रवाना हुई। रात्रि होने एवं बहाव तेज होने के कारण सर्चिंग में सफलता नही मिल पायी, जिस पर पुनः आज प्रातः गहन सर्चिंग के उपरांत विजय हर्नवाल, निवासी - हल्द्वानी, उम्र- 25 वर्ष का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

महिला शक्ति भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं

Image
 देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के विकास में महिला शक्ति की भूमिका" विषय पर आयोजित वेबनार में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर राज्य के विकास में हमारी माताओं-बहनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बडी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतरीन काम कर रहे हैं। राज्य में स्थापित किये गये ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। महिला शक्ति की भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती। राज्य सरकार, महिला कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कोविड-19 के दौरान आशा, आंगनबाङी कार्यकत्रियों, महिला चिकित्साकर्मियों और महिला पुलिस कर्मियों ने जो काम किया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। महिला शक्ति के सहयोग से ही आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड सम्भव है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट, सीएम डैशबोर्ड, सीएम हेल्पलाईन सुशासन की दिशा में बङा कदम है। स्कूलों में वर्चुअल क्लासेज प्रारंभ की गई है। टेलीमेड...

सादगीपूर्ण ढ़ग से हुआ श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव संपन्न

Image
बदरीनाथ – बामन द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में  माता मूर्ति उत्सव  सादगीपूर्वक मनाया गया। प्रात: भगवान बदरीनाथ मंदिर में अभिषेक आरती तथा बालभोग के पश्चात प्रात: दस  बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं भगवान के सखा उद्धवजी ने मातामूर्ति मंदिर  माणा के लिए प्रस्थान किया। 11.30 बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं उद्धव जी के साथ श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह,धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सहित देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी,तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी  एवं श्रद्धालुगण मातामूर्ति मंदिर पहुंचे। माता मूर्ति मंदिर के निकट  महिला मंगल दल माणा गांव की महिलाओं तथा युवकों, बुजुर्गों ने भगवान बदरीविशाल को जौ की पवित्र हरियाली भेंट की तथा देव डोलियों का स्वागत किया।माता मूर्ति मंदिर  पहुंच कर उद्धव जी ने भगवान बदरीविशाल की ओर से माता मूर्ति देवी की कुशलक्षेम पूछी। पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन हुआ।  रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, माता मूर्ति म...

साहसिक पर्यटन को खोलने, क्वारंटनाइन को कम करने के सुझाव

Image
देहरादून – कोविड-19 के कारण राज्य में पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा उनसे जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार करने के लिए शनिवार को पर्यटन सचिव  दिलीप जावलकर के नेतृत्व में एक ऑनलाइन बैठक हुई। होटल, राफ्टिंग, एयरोस्पोर्ट्स, सीआईआई और फिक्की के 20 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को खोले जाने का सुझाव दिया। पर्यटन सचिव ने सरकार की तरफ से उद्योग के कर्मियों को उपलब्ध करायी जा रही मदद की जानकारी दी और उद्योग से सरकार को सहयोग करने की अपेक्षा जाहिर की। बैठक में होटल उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा कोविड टेस्ट को लेकर हो रही असमंजस की स्थिति के सम्बन्ध में बताया। इसके साथ ही पर्यटकों को क्वारंटाइन पीरियड 07 दिन से कम किये जाने का सुझाव दिया गया। राज्य के बॉर्डर पर पर्यटक सहायता केन्द्र भी स्थापित किये जाने के सुझाव दिये गये। शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों से सम्बन्धित आयोजनों में अधिकतम 50 अतिथियों की सीमा के स्थान पर प्रति वर्ग मी0 के आधार पर अतिथियों की संख्या के निर्धारण करने का सुझाव दिया गया है।ऑनलाईन बैठक ...

कांग्रेस की भूमिका कोरोना बढ़ाने वाली : भाजपा

Image
देहरादून– उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस के धरने व नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ने की माँग पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान देने से पहले कांग्रेस नेताओं को पहले कांग्रेस शासित अथवा सरकार में भागीदार राज्यों पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र जहाँ कोरोना के हालात बहुत गम्भीर हैं के मुख्यमंत्रियों व स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफ़ा माँगने  चाहिए।उत्तराखंड में हालात तुलनात्मक रूप से बेहतर हैं और मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोरोना के ख़िलाफ़ जंग पूरी शक्ति से लड़ी जा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोरोना  बड़ी महामारी है और वर्तमान में पूरी दुनिया में इसे लेकर जंग लड़ी जा रही है ।लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस का रवैया केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कार्यों में बाधा डालने का हैं। यही काम उत्तराखंड कांग्रेस भी कर रही है।कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में कोई योगदान दिए बिना कांग्रेस उत्तराखंड में नियमों व आवश्यक सावधानियों की धज्जियाँ उड़ाते हुए कहीं धरने देने कहीं प्रदर्शन...