Posts

सादगीपूर्ण ढ़ग से हुआ श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव संपन्न

Image
बदरीनाथ – बामन द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में  माता मूर्ति उत्सव  सादगीपूर्वक मनाया गया। प्रात: भगवान बदरीनाथ मंदिर में अभिषेक आरती तथा बालभोग के पश्चात प्रात: दस  बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं भगवान के सखा उद्धवजी ने मातामूर्ति मंदिर  माणा के लिए प्रस्थान किया। 11.30 बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं उद्धव जी के साथ श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह,धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सहित देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी,तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी  एवं श्रद्धालुगण मातामूर्ति मंदिर पहुंचे। माता मूर्ति मंदिर के निकट  महिला मंगल दल माणा गांव की महिलाओं तथा युवकों, बुजुर्गों ने भगवान बदरीविशाल को जौ की पवित्र हरियाली भेंट की तथा देव डोलियों का स्वागत किया।माता मूर्ति मंदिर  पहुंच कर उद्धव जी ने भगवान बदरीविशाल की ओर से माता मूर्ति देवी की कुशलक्षेम पूछी। पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन हुआ।  रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, माता मूर्ति म...

साहसिक पर्यटन को खोलने, क्वारंटनाइन को कम करने के सुझाव

Image
देहरादून – कोविड-19 के कारण राज्य में पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा उनसे जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार करने के लिए शनिवार को पर्यटन सचिव  दिलीप जावलकर के नेतृत्व में एक ऑनलाइन बैठक हुई। होटल, राफ्टिंग, एयरोस्पोर्ट्स, सीआईआई और फिक्की के 20 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को खोले जाने का सुझाव दिया। पर्यटन सचिव ने सरकार की तरफ से उद्योग के कर्मियों को उपलब्ध करायी जा रही मदद की जानकारी दी और उद्योग से सरकार को सहयोग करने की अपेक्षा जाहिर की। बैठक में होटल उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा कोविड टेस्ट को लेकर हो रही असमंजस की स्थिति के सम्बन्ध में बताया। इसके साथ ही पर्यटकों को क्वारंटाइन पीरियड 07 दिन से कम किये जाने का सुझाव दिया गया। राज्य के बॉर्डर पर पर्यटक सहायता केन्द्र भी स्थापित किये जाने के सुझाव दिये गये। शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों से सम्बन्धित आयोजनों में अधिकतम 50 अतिथियों की सीमा के स्थान पर प्रति वर्ग मी0 के आधार पर अतिथियों की संख्या के निर्धारण करने का सुझाव दिया गया है।ऑनलाईन बैठक ...

कांग्रेस की भूमिका कोरोना बढ़ाने वाली : भाजपा

Image
देहरादून– उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस के धरने व नेता प्रतिपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्रालय छोड़ने की माँग पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान देने से पहले कांग्रेस नेताओं को पहले कांग्रेस शासित अथवा सरकार में भागीदार राज्यों पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र जहाँ कोरोना के हालात बहुत गम्भीर हैं के मुख्यमंत्रियों व स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफ़ा माँगने  चाहिए।उत्तराखंड में हालात तुलनात्मक रूप से बेहतर हैं और मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोरोना के ख़िलाफ़ जंग पूरी शक्ति से लड़ी जा रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोरोना  बड़ी महामारी है और वर्तमान में पूरी दुनिया में इसे लेकर जंग लड़ी जा रही है ।लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस का रवैया केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कार्यों में बाधा डालने का हैं। यही काम उत्तराखंड कांग्रेस भी कर रही है।कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में कोई योगदान दिए बिना कांग्रेस उत्तराखंड में नियमों व आवश्यक सावधानियों की धज्जियाँ उड़ाते हुए कहीं धरने देने कहीं प्रदर्शन...

बीजेपी को आप से डर लगने लगा

Image
देहरादून–आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के आने से ही सियासी दल बीजेपी में बेचैनी नजर आ रही है। जिस तरह से कल  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने मंत्री, विधायकों,और नेताओं को कहा कि इस बार का चुनाव काम के सहारे ही जीता जाएगा ना कि मोदी लहर के सहारे, इससे ये बात तो साफ हो गई बीजेपी को अब आप के आने से डर लगने लगा और अहसास हो गया पिछले 3.5 सालों में उन्होंने निरंकुशता से राज किया और जनता और प्रदेश के विकास के 3.5 से साल बर्बाद कर दिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मान चुके हैं कि चुनाव अब काम के सहारे जीता जाएगा नाकि मोदी के सहारे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मोदी लहर को भी पूरी तरह से नकार चुके हैंं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज,मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सुर्याधार परियोजना पर पहुंचे और उसका औचक निरीक्षण कर अपने ही विभागीय कर्मचारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के इस  ड्रीम प्रोजेक्ट की कुल लागत 50.24 करोड रुपए थी। जो अब अचानक ब...

मोर्हरम पर निकलने वाले जुलूस को प्रतिबन्धित किया

Image
देहरादून – जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए क्रियान्वित तालाबन्दी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा तालाबन्दी  (लाॅकडाउन) की क्रमवार समाप्ति कर नवीन मानक प्रचालन विधि (एस.ओ.पी) में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत किसी भी धार्मिक स्थलों पर श्रद्वालुओं को एकत्रित होने पर प्रतिबन्ध है। भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार समस्त धार्मिक गतिविधियाें में जनमानस का एकत्रित होना प्रतिबन्धित है। इस गाइड लाईन के परिपालन में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में 30 अगस्त 20 को मोर्हरम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का प्रतिबन्धित किया गया है। आदेश के उल्लंघन की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 व उत्तराखण्ड महामारी अधिनियम, विनियमन, 2020 महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं भारतीय दण्ड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।  इस अवसर पर जनपद क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने को जिलाधिकारी द्वारा मजिस्टेटों की तैनाती की गई हैं।जिनमें सम्पूर्ण ऋ...

किल्लर कोविड -19 का प्रदेश में बढ़ता प्रकोप

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित 6 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 38 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 20 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन ने बताया कि गुनियाल गांव, सिनौला, देहरादून निवासी 55 वर्षीय महिला जिसे बीती 26 अगस्त को मैक्स हाॅस्पिटल, देहरादून से एम्स इमरजेंसी में रेफर किया गया।  फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित इस महिला को सांस लेने में दिक्कत थी व अत्यधिक नाजुक स्थिति में थी। कोविड पॉजिटिव महिला की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 50 वर्षीया महिला का है। महिला बीती 11 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में फिसल कर गिरने की वजह से आई थी, महिला मधुमेह व रोग से ग्रसित थी व उसके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर था। कोविड पॉजिटिव पाई गई इस महिला को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां उसकी बीते बुधवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरा मा...

जे.ई.ई. व एनईईटी की परीक्षा का कांग्रेस करेंगी विरोध

Image
देहरादून –पूरे देश में कोरोना महामारी (कोविड-19) अपने चरम पर है तथा हर रोज हजारों की संख्या में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। परन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार बिना जनता की जान की परवाह किये जे.ई.ई. एवं एनईईटी  (JEE-NEET) की परीक्षा कराने पर आमादा है। प्रीतम सिंह ने को कोरोना काल में जे.ई.ई. एवं एनईईटी की परीक्षा आयोजित कराये जाने के निर्णय को अव्यवहारिक बताते हुए इसे नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड बताया है। यहां जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान परिस्थितियों में जे.ई.ई. एवं एनईईटी की परीक्षा का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परीक्षा निरस्त कराये जाने की मांग को लेकर कल  28 अगस्त, 20 को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों में केन्द्र सरकार के संस्थानाें के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया जायेगा तथा इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश मुख्यालय देहरादून में केन्द्र सरकार के संस्थान सी.बी.एस.ई. कार्यालय राजेन्द्र नगर में प्रातः 1030 बजे विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कोरोना महामारी में केन्द्र की ...