Posts

एम्स में सात लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में 7 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है।  एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन  ने बताया कि बड़कोट उत्तरकाशी निवासी एक 34 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीती 31 जुलाई को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में आए थे।जहां से उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग के तहत कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उनका कोविड सेंपल पॉजिटिव आने पर पेशेंट को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं। दूसरा मामला इंदिरा नगर, ऋषिकेश का है 20 वर्षीय युवक जो कि 29 जुलाई को  एम्स ओपीडी में आया। यहां कोविड सेंपल के बाद उसे सीमा डेंटल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया गया। एसिम्टमेटिक इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जो कि एक अन्य कोविड संक्रमित परिचित व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट में रहा हैं। तीसरा मामला एम्स ऋषिकेश का है, न्यूनटोलॉजी विभाग में हाल में डीएम का कोर्स ज्वाइन करने वाली 31 वर्षीया महिला चिकित्सक  जो 30 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में पहुंची, जहां उनका कोविड सेंपल लिया गया व उन्हें क्वा...

सम्मोहन कर लूट करने वाला दो सोने के कुंडल के साथ गिरफ्तार

Image
ऋषिकेश –कोतवाली ऋषिकेश में महिला शिकायतकर्ता शिव देवी कैंतूरा पत्नी नैन सिंह कैंतूरा निवासी मकान नंबर 100, ऋषिलोक कॉलोनी के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि  24 जुलाई  को दोपहर के समय लगभग 2:00 बजे वो नटराज चौक से अपने घर ऋषिलोक वापस आ रही थी, कि आशुतोष नगर बालाजी बगीचे वाली गली में दो मोटरसाइकिल सवार के द्वारा सम्मोहन कर मेरा मंगलसूत्र, कान के कुंडल, व चांदी की अंगूठी रुमाल में रखकर ले गए हैं।शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 268/2020, धारा 420 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे के तत्काल अनावरण व माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने  घटनास्थल के आसपास व वहां से आने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया, घटनास्थल के आसपास के व्यक्तियों व संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस प्रकार की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों के विषय में आसपास के जनपदों से सूचना एकत्रित की गई। पुराने अभियुक्तों व संदिग्धों को थाने लाकर सत्यापन कर पूछताछ की ...
*प्रेस नोट :- थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून* दिनांक: 31-07-2020 को वादी डाॅ0 हरेन्द्र सिंह रावत निवासी: एस-1, डी-6 डिफेंस कालोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरूकालोनी में लिखित तहरीर दी की वह एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं तथा वर्तमान में कालेज आफ एज्यूकेशन मियावाला में प्रबन्धक के पद पर नियुक्त हैं।  कुछ समय पूर्व उनके एक परिचित श्री ज्योति विजय रावत द्वारा उन्हें जानकारी दी कि उमेश शर्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उनके तथा उनकी पत्नी श्रीमती सविता रावत के बैंक खातों में नोटबंदी के दौरान झारखण्ड से एक व्यक्ति अमृतेश चौहान द्वारा स्वंय को झारखण्ड गौ- सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने की एवज में रिश्वत की धनराशि श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देने हेतु भेजी गयी तथा धनराशि के लेन-देन से सम्बन्धित कुछ कूटरचित दस्तावेज भी वीडियों के माध्यम से दर्शित किये गये, साथ ही उनकी पत्नी का मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की धर्म पत्नी की सगी बडी बहन होने का दावा किया गया। उमेश शर्मा व अमृतेश चौहान द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तह...

सरकार करेंगी राज्य में हिम तेंदुओं की गणना

Image
देहरादून–उत्तरकाशी वन प्रभाग क्षेत्र में हिम तेंदुए का संरक्षण केन्द्र बनाया जायेगा। यह संरक्षण केन्द्र भैरो घाटी के लंका नामक स्थान पर बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में की जाय हिम तेंदुओं की गणना। हिम तेंदुओं के सरंक्षण एवं इनकी संख्या में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जाय। पिछले कुछ वर्षों में जिन क्षेत्रों में हिम तेंदुए देखे गये हैं। स्थानीय लोगों एवं सैन्य बलों के सहयोग वन विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्र चिन्हित किये जाय। ऐसे क्षेत्रों में ग्रिड बनाकर इनकी गणना की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम तेंदुए एवं अन्य वन्य जीवों के संरक्षण से राज्य में विन्टर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां हैं। जो पर्यटकों के आर्कषण का केन्द्र बनती हैं। वन्य जीवों की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में प्रयासों की जरूरत है। आज वन्य जीवों के संरक्षण के लिए लोग भी जागरूक हैंं...

अब ऐमजोन पर मिलेगा भगवान बदरीनाथ का प्रसाद

Image
चमोली –भू-बैकुठ श्री बद्रीनाथ धाम से पंच बदरी प्रसादम अब देश और विदेश के श्रद्वालुओं को ऑनलाइन  मिलना शुरू हो गया है। चमोली जिला प्रशासन ने पंच बदरी प्रसादम के विपणन के लिए कंपनी ऐमजोन से करार किया है। श्रद्वालु अब घर बैठे ऐमजोन पर ऑनलाइन भगवान बदरीनाथ का प्रसाद मंगवा कर पुण्य अर्जित कर सकते है। पंच बदरी प्रसाद ऐमजोन पर बदरीनाथ प्रसाद बैग के नाम से उपलब्ध है। श्रद्वालुओं को ऐमजोन के माध्यम से पंच बदरी प्रसाद बैग में पवित्र पौराणिक सरस्वती नदी का जल, लक्ष्मी के रूप में सुगन्धित बदरीश तुलसी, हर्बल धूप, बदरी गाय का घी, हिमालयन डेमस्क रोज वाटर प्रसाद के  रूप में एक सुन्दर डिजायन के बैग और बाॅक्स में उपलब्ध कराया गया है। वैदिक परम्पराओं एवं पौराणिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कडी मेहनत से देश विदेश के श्रद्वालुओं को सीधे भगवान बद्रीनाथ धाम से पंच बदरी प्रसाद पहुॅचाने की व्यवस्था की है। इस प्रसाद का अपने आप में बहुत महत्व हैैं। मान्यता है कि बदरी तुलसी जिसे स्वयं देवी लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है और भगवान बिष्णु को बद्रीनाथ जी मंदिर में उनकी दैनिक पूजा-आरती के ...

कोविड के दो मरीज की मौत 7 लोगों पॉजिटिव

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स संस्थान में विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित देहरादून निवासी कोविड पॉजिटिव 2 मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा संस्थान में 7 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान की ओर से इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन ने बताया कि विकास कॉलोनी जगदीशपुर उत्तराखंड निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति को बीती 26 जुलाई को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, जो कि पिछले पिछले 3 दिनों से सांस लेने में तकलीफ, बुखार व हाईपरटेंशन आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। संस्थान के आइसोलेशन में भर्ती इस पेशेंट का 26 जुलाई को लिया गया पहला को​विड सेंपल नेगेटिव आया था। जबकि 29 जुलाई को पेशेंट का दूसरा सेंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट 30 जुलाई को कोविड पॉजिटिव पाया गया। मरीज को बृहस्पतिवार की रात कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा मामला बिजनौर का है। नगीना बिजनौर,यूपी की निवासी  24 वर्षीया महिला जो कि 21 जुलाई को एम्स में भर्ती हुई थी, पेसेंट को सांस लेने में अत्यधिक...

मकान पर गिरा पुस्ता 3 से 4 लोगों के दबे होने की ख़बर

Image
देहरादून–  थाना रायपुर से अवगत कराया गया कि  भारी वर्षा होने से शिव कॉलोनी व भगत सिंह कॉलोनी रायपुर मे अनेकों आवास पानी की चपेट में आ गए है। एसडीआर एफ टीम को सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए मध्य रात्रि ही घटना स्थल पर पहुँची। टीम द्वारा पानी में से लोगो को कंधो पर उठा कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।टिहरी के कुंजापुरी  में अतिवृष्टि से आये मलबे के कारण मकान ढहने से तीन या चार लोगों के दबे होने की सूचना  पर एस आई कवीन्द्र सजवाण के साथ रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर सर्च एवम रेस्क्यू कार्य कर रही है। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से एक युवती का शव बरामद कर लिया गया है। व अभी सर्चिंग जारी है।