Posts

होटल मोदी के मैनेजर पर कॉविड-19 उल्लंघन पर मुकदमा

Image
ऋषिकेश– वैश्विक महामारी कोरोना काल में  सरकार के द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए एक महिला होटल कर्मचारी जोकि दिल्ली के रेड जोन से आई थी। और 2 जुलाई की रात को महिला कॉविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनके द्वारा ऋषिकेश में ही एसआरएल लैब से अपना कॉविड-19 टेस्ट करवाया गया था। उपरोक्त के विषय में जानकारी करने पर पता चला कि महिला मोदी रिट्रीट मैं कर्मचारी है । मोदी रिट्रीट के मैनेजर सतीश से उस महिला का दिल्ली रेड जोन से आने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी ई-पास की मांग की गई तो मैनेजर के द्वारा किसी भी प्रकार का ई-पास  का ना होना बताया गया तथा उस महिला के द्वारा रेड जोन दिल्ली से आकर अपने आने की सूचना और वही मोदी रिट्रीट के मैनेजर सतीश के द्वारा भी अपने अधीन नियुक्त कर्मचारी का रेड जोन दिल्ली से आने की सूचना स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को नहीं दी गई थी। और ना ही शीतल सिंह को कोरनटाइन किया गया।इस कृत्य पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना करने पर जारी आदेशों का उल्लंघन कर मानव जीवन स्वास्थ्य क्षेम आदि को संकट कारित होने की संभावना के दृष्टिगत दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध को...

इनोवा कार खाई में गिरी दो की मौत दो घायल

Image
देहरादून–रविवार 5 जुलाई को प्रातः ग्राम किमाडी  से लगभग 4 किलोमीटर आगे मसूरी की ओर एक इनोवा कार नीचे खाई में गिर गई हैं। इसमें 4 व्यक्ति सवार थे। गढ़ीकेंट थाने से किमाड़ी मसूरी मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना  प्राप्त होने पर टीम एसडीआरएफ तत्काल ही एस आई जगदम्बा प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में  मौके को रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम को गहरी खाई में उतरने पर सर्चिंग में दो घायल ओर दो मृतकों की जानकारी सामने आई। मृतक सदस्यों में नीरज त्यागी पुत्र आम्पल उम्र 55 साल निवासी सेक्टर 40 नोएडा,  शगुन त्यागी पत्नी नीरज त्यागी उम्र 52 साल हैं। टीम  के द्वारा घायल आरुषि त्यागी पुत्री नीरज त्यागी उम्र 27 वर्ष और ड्राईवर अशोक उम्र 35 को तत्काल ही मुख्य मार्ग पर लाया गया एवं एंबुलेंस की मदद से अस्पताल को भेजा गया। साथ ही दोनों शवों को सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया इनोवा कार में तीन सदस्य एक ही परिवार के थे। जबकि एक ड्राइवर था जो नोएडा से मसूरी आए हुए थे। घटना में पति पत्नी की मृत्यु हो गई है जबकि उनकी पुत्री आरुषि एवं ड्राइवर घायल हैं।

आत्महत्या करने वाले मानसिक रोगी की कॉन्स्टेबल ने बचाई जान

Image
देहरादून – कोरोना वायरस के चलते दून में रविवार को सरकार ने  लॉक डाउन कर रखा हैं। पुलिस चौकी बालावाला थाना रायपुर में तैनात आरक्षी देवी प्रसाद सती साप्ताहिक बंदी ड्यूटी पर तुनवाला क्षेत्र में तैनात थे।देवी प्रसाद सती को एक व्यक्ति  जगदीश प्रशाद भट्ट निवासी चमोली का बगीचा, मियावला मिले जिनके द्वारा बताया गया कि मेरा बेटा शंभू प्रशाद भट्ट कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं। और  वो आज सुबह वह घर से कहीं निकल गया हम उसे तलाश कर रहे हैं। किंतु वह नहीं मिल रहा है वह अक्सर आत्महत्या की बात करता रहता है।   आरक्षी देवी प्रशाद द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल रेलवे की पटरी पटरी चलते हुए तुनवाला से मियावाला  और गुलरघाटी की तरह उस युवक की तलाश की गये तो करीब 500 मीटर पटरी - पटरी चलने के बाद शंभू प्रशाद भट्ट पटरी पर बैठा मिला।आरक्षी देवी प्रसाद द्वारा उस व्यक्ति को बमुश्किल समझा बुझाकर पटरी से हटाया एवं उसके पिताजी जगदीश प्रशाद भट्ट एवं जीजा विपिन शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी 6 नंबर पुलिया के सुपुर्द किया गया।आरक्षी देवी प्रसाद सती की सूझबूझ से उस व्यक्ति को आत्महत्या कर...

तीन लोगों की कोविड रिपोर्ट पाॅजिटिव आई

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,एम्स में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव एक पेशेंट स्थानीय हैं। जबकि दो अन्य उत्तरप्रदेश व दिल्ली निवासी हैं।एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आवास ​विकास कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी एक 28 वर्षीया महिला जो कि पिछले सात दिनों से बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत के साथ बीती 2 जुलाई को एम्स की इमरजेंसी में जांच के लिए आई थी। महिला कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से ऋषिकेश आई थी। चिकित्सकों ने उनका कोविड सेंपल लिया था व उन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उसे एम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।दूसरा मामला दिल्ली का है। हरिनगर नई दिल्ली निवासी एक 69 वर्षीय व्यक्ति बीती 28 जून को एम्स इमरजेंसी में आए थे।जिन्हें पिछले पांच दिनों से बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत थी। अस्थमा से ग्रसित इस पेशेंट का कोविड सेंपल लेने के बाद उसे एम्स ...

एम्स में संक्रमित मरीजों के लिए कोविड वार्ड में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  में कोविड19 संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर कोविड वार्ड में बिस्तरों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही वार्ड में आईसीयू से जुड़ी सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। कोविड वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के उपचार के लिए अब एक की जगह दो आईसीयू की व्यवस्था की गई हैं, जिनमें 30 वेंटिलेटर उपलब्ध रहेंगे।एम्स अस्पताल प्रशासन के अनुसार कोविड वार्ड में वर्तमान में 30 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैंं।जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकीय दल की निगरानी में उपचार चल रहा है। चूंकि राज्य में अभी भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लिहाजा एम्स अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित इलाज की तैयारियों के मद्देनजर कोविड वार्ड में जरुरी सुविधाओं में इजाफा किया है।संस्थान के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि एम्स अस्पताल में संचालित कोविड वार्ड में पहले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड की व्यवस्था की गई थी। राज्य में संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते वार्ड ...

कोरोना से ग्रसित मरीजों के लिए पोर्टेबल बेडसाइड ब्रोकोस्कोपी की सुविधा

Image
 ऋषिकेश–   अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  में  कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के लिए पोर्टेबल बेडसाइड ब्रोकोस्कोपी की सुविधा विधिवत शुरू हो गई। कोविड19 के विश्वव्यापी संक्रमण के दौर में मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई इस सुविधा से जरुरत पड़ने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सांस के मरीजों की वहीं पर ब्रोंकोस्कोपी की जा सकेगी, इसके लिए उसे ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा  गौरतलब है कि कोविड से सांस रोगों से ग्रसित मरीजों के सबसे अधिक संक्रमित होने का खतरा रहता है। ऐसे में ग्रसित मरीज की सांस की नली में ट्यूमर की जांच, सांस की नली से खून निकलने अथवा बलगम फंसने आदि जांच में बेडसाइड पोर्टेबल ब्रोंकोस्कोपी से जांच सुगम हो सकेगी व मरीज से दूसरे लोगों को संक्रमण के खतरों को कम किया जा सकता है।                                               एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अख...

ईश्वरन के घर हुई डकैती का पांचवा डकैत पुलिस की गिरफ्त में

Image
 देहरादून –अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आर पी ईश्वरन निवासी मसूरी रोड़ निकट मैक्स अस्पताल के द्वारा 22-09-2019 की रात्रि समय करीब 10ः30 बजे  राजपुर थाने में एक सूचना दी कि चार हथियार बन्द बदमाश लोग उन्हे व उनके परिवार वालों को घर में बन्धक बना कर उनके घर से नगदी, ज्वैलरी व अन्य सामान लूट कर ले गये हैं। उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। घटना के सम्बन्ध में वादी से पूछताछ कर अपराधियो के हुलियो के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये कन्ट्रोल रुम के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु चैकिंग प्रारम्भ करायी गयी तथा मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वॉड तथा एसओजी  की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। 30-09-2019 को घटना में शामिल चार अभियुक्तों विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर,मौ0 अदनान, मुजिफुर्ररहमान उर्फ पीरू,तथा  फुरकान को दिल्ली तथा छुटमलपुर के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में  लूटी गयी ज्वैलरी व नगदी बरामद की गयी थी। अभियुक्तों से पूछताछ में प्रकाश में आये अ...