Posts

कच्ची शराब की तस्करी मैं एक गिरफ्तार एक फरार

Image
 विकास नगर– कोविड19 की वजह से लॉक डाउन लगा हुआ है। और इसी के चलते प्रदेश की सारी सीमाएं भी सील कर रखी हैं। लेकिन फिर भी मादक तस्कर  हर तीसरे चौथे दिन पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। अवैध शराब को इधर से उधर ले जाते हुए। इसी क्रम मैं थाना प्रभारी विकास नगर  के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरूध अभियान लगातार जारी है। थाना प्रभारी विकासनगर द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए  कार नंबर UA 07A-959 को रोक कर चेक किया तो उसमें 40 लीटर कच्ची शराब जैरकेन मैं बरामद हुई।कच्ची शराब के साथ डिगरसन सैमुअल पुत्र दिलेर मसीह निवासी मार्टन्डेल थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक व्यक्ति फ्रांसिस पुत्र लॉरेंस निवासी मार्टन्डेल विकास नगर देहरादून फरार हो गया जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी  इस सम्बन्ध में थाना विकासनगर पर  पर  धारा 60/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सांसद बलूनी की ओर से पंडित द्वारा संकल्प पूजन एवं आरती की

Image
उत्तराकाशी– वैशाख मास की षष्ठी  तिथि के पुण्य अवसर पर आज गंगोत्री धाम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं उनकी परिवार की ओर से देश की सुख समृद्धि की मंगल कामना एवं उनकी आरोग्यता के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज देश के सामने कोरोना जैसा संकट है ।इससे श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित इन पवित्र धामों में नहीं आ पा रहे हैं ।लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था हैं।                                   और वे घर से ही मां गंगा से देश की सुख समृद्धि की मंगल कामना कर रहे है। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एवं उनकी पत्नी दीप्ति जोशी बलूनी द्वारा मां गंगा के श्री चरणों में देश की सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस विशेष पूजा को रावल मुकेश सेमवाल द्वारा किया गया और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की ओर से पंडित दीपक सेमवाल एवं प्रेम बल्लभ से सेमवाल द्वारा संकल्प पूजन एवं आरती की गई । इस अवसर पर मुख्य राव...

केदारनाथ मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य द्वार खुले

Image
केदारनाथ–ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में  मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः  6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं। प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।।श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान पिछले वर्षों की भांति सेना का बैंड शामिल नहीं हुआ। तथा बेहद सादगी पूर्वक मंदिर के कपाट खुले। बताया कि श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग उखीमठ में चौदह दिनों की क्वारंटीन में हैं। अत:उनके प्रतिनिधि के तौर पर पुजारी शिवशंकर लिंग ने कपाट खुलने की संपूर्ण प्रक्रियाओं का निर्वहन किया। पुजारी शिवशंकर लिंग एवं वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ठ हुए। मुख्य द्वार पर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई।  भैरवनाथ जी का आवाह्न किया गया। ठीक  प्रात:6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत  मुख्य द्वार पर मौजूद थ...

पहले पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में होगा सुधार तभी हो पायेगी पढ़ाई

Image
देहरादून–शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देश के सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रीयो एवं सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रतिभाग किया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विद्यालयों में छुट्टियों के दौरान भी मिड डे मील का लाभ डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए ₹ 957 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इससे पहले गर्मियों की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को मिड डे मील का लाभ नहीं मिलता था। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि दूरदर्शन के माध्यम से राज्य में विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश के छात्र छात्राएं इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देशित करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लिए 4 हफ्ते का पाठयक्रम जारी करने पर केन्द्रीय मानव स...

प्रयागराज से 75 छात्रों को देहरादून लाया गया ,किया क्वारन्टीन

Image
देहरादून–कोटा मथुरा सफल अभियान  के पश्चात एस डी आर एफ ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश में फंसे 75 छात्रों को देहरादून लाने का जिम्मा सम्भाला है। एसडीआरएफ के द्वारा संचालित अभियान 26 अप्रैल को आरम्भ हुआ।  अभियान में एसडीआरएफ के 06 जवान छात्रों को लेने के लिए देहरादून से प्रयागराज को उत्तराखंड परिवहन के 04 बसों संग रवाना हुए।टीम एसडीआरएफ 27 अप्रैल को  लगभग एक बजे प्रयागराज पहुँची, सभी छात्रों  का चिकित्सीय प्रशिक्षण  एवम आवश्यक सेनेटाइजेशन किया गया सभी छात्रों का तापमान सामान्य पाया गया सभी को सेनेटाइजर एवम मास्क वितरित किये गए, एवमं नाम,पता मोबाइल  नम्बर  इत्यादि का अभिलेखीकरण किया गया तद्पश्चात 75 छात्रों को लेकर  टीम देहरादून को रवाना हुई। टीम एसडीआरएफ सभी छात्रों को लेकर  आज समय नौ बजे स्पोर्ट कॉलेज  रायपुर देहरादून पहुँची। सभी जवानों एवम छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से  क्वारन्टीन किया गया है।ज्ञातव्य हो कि कोटा मथुरा अभियान के पश्चात भी एसडीआरएफ के 39 जवानों के पंतनगर एवम ग्राफिक एरा में क्वारन्टीन किया गया हैं। प्रयागराज...

बाबा केदार की पंच मुखी डोली रात्रि प्रवास को लिंचोली पहुंची

Image
गौरीकुंड–उत्तराखंड के चार धामों में एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी क्रम में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज गौरीकुंड से भीमबली होते हुए  देर शाम लिंचोली पहुंच गयी है। भीमबली से आगे बर्फ के ग्लेशियरों को काट कर रास्ता बनाया गया है इसी बर्फीले रास्ते से होते हुए हक-हकूकधारी एवं देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी भगवान केदारनाथ की पंच मुखी डोली को श्री केदारनाथ धाम पहुंचा रहे है।  कल सादगीपूर्वक पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  सड़क मार्ग से गौरीकुंड पहुंची थी। आज प्रात:  गौरामाई मंदिर गौरीकुंड  से पंचमुखी डोली अगले पड़ाव लिंचोली  के लिए रवाना हुई। 28 अप्रैल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। 29 अप्रैल को प्रात:  6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेगे जबकि 15 मई को प्रात: 4.30 पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कल  26 अप्रैल  अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गये हैं। कोरोना महामारी के संकट के चलत...

सड़क पर चारों तरफ पानी का सैलाब हो और आपको मदद ना मिले

Image
देहरादून–दून की बारिश ने रोड़ पर पानी ही पानी कर दिया कुछ समय हुई वर्षा ने, नाली बंद पानी सड़कों पर बेह बह रहा था क्या कचहरी क्या आई जी का ऑफिस चारों तरफ पानी ही पानी,लेकिन आज बारिश का भी रूद्ररूप, कोरोना की मार और लॉक डाउन,यकायक यह सब की वजह से जो दिक्कत का सामना करना पड़ा वह कुछ इस प्रकार से हैं। मेरी स्कूटी द्रोणा होटल से पहले पंचर हो गई समय लगभग 1:15 बजे करीब लॉक डाउन का समय शुरु हो चुका था और कहीं कोई दुकान खुली हुई नहीं थी। कोई पंचर वाला ना होने की वजह से मैंने स्कूटी को धकेल कर निकट के पेट्रोल पंप पर गया सोचा वही पर  हवा भरवाकर और  कैसे तैसे आगे निकल जाऊंगा लेकिन  ट्यूब में हवा ना भरने के कारण और यकायक बहुत तेज बारिश होने से मैं वही पर कुछ समय के लिए रुक गया जब बारिश कुछ कम हुई तो मैं वहां से स्कूटी को धकेलता हुआ कचहरी की तरफ गया सड़कों पर पानी बह रहा था बड़ी कठिनाई से स्कूटी को धक्का देते हुए मैं किसी प्रकार उत्तराखण्ड परिवाहन के वर्कशॉप तक पहुंचा था कि  सामने से अरुण आ रहे थे। उन्होंने कहा क्या हुआ मैंने कहा स्कूटी का टायर पंचर हो गई तो उन्होंने कहा ऐ...