Posts

केदारनाथ मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य द्वार खुले

Image
केदारनाथ–ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में  मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः  6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं। प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।।श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान पिछले वर्षों की भांति सेना का बैंड शामिल नहीं हुआ। तथा बेहद सादगी पूर्वक मंदिर के कपाट खुले। बताया कि श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग उखीमठ में चौदह दिनों की क्वारंटीन में हैं। अत:उनके प्रतिनिधि के तौर पर पुजारी शिवशंकर लिंग ने कपाट खुलने की संपूर्ण प्रक्रियाओं का निर्वहन किया। पुजारी शिवशंकर लिंग एवं वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ठ हुए। मुख्य द्वार पर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई।  भैरवनाथ जी का आवाह्न किया गया। ठीक  प्रात:6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत  मुख्य द्वार पर मौजूद थ...

पहले पहाड़ी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में होगा सुधार तभी हो पायेगी पढ़ाई

Image
देहरादून–शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा देश के सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रीयो एवं सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रतिभाग किया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विद्यालयों में छुट्टियों के दौरान भी मिड डे मील का लाभ डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए ₹ 957 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इससे पहले गर्मियों की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को मिड डे मील का लाभ नहीं मिलता था। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि दूरदर्शन के माध्यम से राज्य में विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश के छात्र छात्राएं इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देशित करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लिए 4 हफ्ते का पाठयक्रम जारी करने पर केन्द्रीय मानव स...

प्रयागराज से 75 छात्रों को देहरादून लाया गया ,किया क्वारन्टीन

Image
देहरादून–कोटा मथुरा सफल अभियान  के पश्चात एस डी आर एफ ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश में फंसे 75 छात्रों को देहरादून लाने का जिम्मा सम्भाला है। एसडीआरएफ के द्वारा संचालित अभियान 26 अप्रैल को आरम्भ हुआ।  अभियान में एसडीआरएफ के 06 जवान छात्रों को लेने के लिए देहरादून से प्रयागराज को उत्तराखंड परिवहन के 04 बसों संग रवाना हुए।टीम एसडीआरएफ 27 अप्रैल को  लगभग एक बजे प्रयागराज पहुँची, सभी छात्रों  का चिकित्सीय प्रशिक्षण  एवम आवश्यक सेनेटाइजेशन किया गया सभी छात्रों का तापमान सामान्य पाया गया सभी को सेनेटाइजर एवम मास्क वितरित किये गए, एवमं नाम,पता मोबाइल  नम्बर  इत्यादि का अभिलेखीकरण किया गया तद्पश्चात 75 छात्रों को लेकर  टीम देहरादून को रवाना हुई। टीम एसडीआरएफ सभी छात्रों को लेकर  आज समय नौ बजे स्पोर्ट कॉलेज  रायपुर देहरादून पहुँची। सभी जवानों एवम छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से  क्वारन्टीन किया गया है।ज्ञातव्य हो कि कोटा मथुरा अभियान के पश्चात भी एसडीआरएफ के 39 जवानों के पंतनगर एवम ग्राफिक एरा में क्वारन्टीन किया गया हैं। प्रयागराज...

बाबा केदार की पंच मुखी डोली रात्रि प्रवास को लिंचोली पहुंची

Image
गौरीकुंड–उत्तराखंड के चार धामों में एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी क्रम में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज गौरीकुंड से भीमबली होते हुए  देर शाम लिंचोली पहुंच गयी है। भीमबली से आगे बर्फ के ग्लेशियरों को काट कर रास्ता बनाया गया है इसी बर्फीले रास्ते से होते हुए हक-हकूकधारी एवं देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी भगवान केदारनाथ की पंच मुखी डोली को श्री केदारनाथ धाम पहुंचा रहे है।  कल सादगीपूर्वक पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  सड़क मार्ग से गौरीकुंड पहुंची थी। आज प्रात:  गौरामाई मंदिर गौरीकुंड  से पंचमुखी डोली अगले पड़ाव लिंचोली  के लिए रवाना हुई। 28 अप्रैल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। 29 अप्रैल को प्रात:  6 बजकर 10 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल जायेगे जबकि 15 मई को प्रात: 4.30 पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कल  26 अप्रैल  अक्षय तृतीया पर श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गये हैं। कोरोना महामारी के संकट के चलत...

सड़क पर चारों तरफ पानी का सैलाब हो और आपको मदद ना मिले

Image
देहरादून–दून की बारिश ने रोड़ पर पानी ही पानी कर दिया कुछ समय हुई वर्षा ने, नाली बंद पानी सड़कों पर बेह बह रहा था क्या कचहरी क्या आई जी का ऑफिस चारों तरफ पानी ही पानी,लेकिन आज बारिश का भी रूद्ररूप, कोरोना की मार और लॉक डाउन,यकायक यह सब की वजह से जो दिक्कत का सामना करना पड़ा वह कुछ इस प्रकार से हैं। मेरी स्कूटी द्रोणा होटल से पहले पंचर हो गई समय लगभग 1:15 बजे करीब लॉक डाउन का समय शुरु हो चुका था और कहीं कोई दुकान खुली हुई नहीं थी। कोई पंचर वाला ना होने की वजह से मैंने स्कूटी को धकेल कर निकट के पेट्रोल पंप पर गया सोचा वही पर  हवा भरवाकर और  कैसे तैसे आगे निकल जाऊंगा लेकिन  ट्यूब में हवा ना भरने के कारण और यकायक बहुत तेज बारिश होने से मैं वही पर कुछ समय के लिए रुक गया जब बारिश कुछ कम हुई तो मैं वहां से स्कूटी को धकेलता हुआ कचहरी की तरफ गया सड़कों पर पानी बह रहा था बड़ी कठिनाई से स्कूटी को धक्का देते हुए मैं किसी प्रकार उत्तराखण्ड परिवाहन के वर्कशॉप तक पहुंचा था कि  सामने से अरुण आ रहे थे। उन्होंने कहा क्या हुआ मैंने कहा स्कूटी का टायर पंचर हो गई तो उन्होंने कहा ऐ...

मुख्यमंत्री का सुझाव प्रधानमंत्री को मनरेगा की अवधि बढ़ाई जाए

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर भारतवासी प्रधानमंत्री को अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम प्रधानमंत्री के द्वारा दिये गये मंत्र 'जान भी जहान भी' पर काम कर रहे हैं। भारत सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को सुधारने पर काम कर रहे हैं। फार्मा, फूड प्रोसेसिंग की इकाइयां काम कर रही हैं। गाइडलाइन के तहत कई उद्योग शुरू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया पर शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, पर्यटन विशेष तौर पर धार्मिक पर्यटन का केन्द्र रहा है। लाकडाऊन के कारण पर्यटन में नुकसान हुआ हैं। परंतु पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेत...

आवारा पशुओं को भूसा, पानी का इंतजाम करती पुलिस

Image
 रानीपोखरी – करोना वायरस को लेकर जहां पुलिस  कानून व्यवस्था के अलावा लोगों के लिए खाना व राशन का इंतजाम कर रही हैं। वही पुलिस  ने आवारा पशुओं के लिए भी चारे पानी का इंतजाम कर रही हैं।रानीपोखरी थाने की पुलिस लॉकडाउन में शान्ति व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान ही पुलिस जानकारी मिली की उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत कई आवारा पशु हैं।जिन्हे लॉकडाउन के कारण चारा पानी नही मिल पा रहा है।जिस कारण वह खेतों मैं गेहूँ की फसल को नुकसान पहुँचा रहें है। जिसको देखते हुये थानाध्यक्ष रानीपोखरी राकेश शाह व  पुलिस टीम के 0उ0नि0 कुन्दन राम, राजा राम डोभाल, विपिन कुमार, आनन्द सिंह, अखिलेश,धीरेन्द्र यादव के द्वारा थाना क्षेत्र में घूम रहें आवारा पशुओं के लिये थाने के गेट पर ही हरा चारा, कुट्टी, भूसा व पीने के लिये पानी की व्यवस्था की गई थी। रविवार को भी उसी समय पर पशु थाना गेट पर और अधिक संख्या पहुँचे जिन्हें पुनः हरा चारा, कुट्टी, भूसा व पीने के लिये पानी उपलब्ध कराया गया। थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा इन पशुओं के लिये चारा व पानी लगातार उपलब्ध कराया जायेगा। गांव वालों द्वारा पुलिस कार्यवाही ...