Posts

आज के कोरोना वाॅरियर विनोद सफाई नायक

Image
देहरादून–जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस  संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधीन पूर्व गठित आईआरएस की तर्ज पर कोविद -19 रिस्पांस टीम  का गठन किया गया है।देहरादून के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में अतिरिक्त रेपिड रिसपोंस टीम  का गठन किया गया है। गठित टीमों में प्रत्येक विकासखण्ड में 2, नगर पलिका में  3 तथा नगर निगम में 5 अधिकारी तैनात किये गये हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में होम क्वारेंटाइन में रखे गये नागरिकों की दैनिक स्वास्थ्य माॅनिटिरिंग की सूचना संकलित कर कन्ट्रोलरूम को उपलब्ध करायेगे। विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, गुरूद्वारा रेसकोर्स, कालिका मन्दिर समिति, संजीव गुप्ता मन्नूगंज, गौतम सोनकर, गीताभवन, इण्डियन पब्लिक स्कूल राजावाला, अध्यक्ष सर्राफा मण्डल,मनभावन, शिव मन्दिर झण्डा बाजार, वेलनेस केटरिंग धर्मपुर, नैनीज बेकरी, ओपीज बेकरी एवं वरिष्ठ नागरिक लायंस क्लब द्वारा भोजन...

जो जहां हैं वहीं रहे

Image
 देहरादून –कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाये गये लाॅक डाउन के दौरान जनपद में वर्तमान समय में अन्य प्रदेशों राज्यों के प्रवासी लोग, यात्री तथा ऐसे लोगों जो राज्य के दूसरे जनपदों से देहरादून में लाॅक डाउन के कारण अपने गंतव्यों तक नही पंहुच पाये हैं से अनुरोध किया कि वे जहां हैं वहीं रहें यदि किसी के पास भोजन एवं रहने की व्यवस्था नही है तो जिला प्रशासन द्वारा जनपद में चिन्हित स्थानों यथा विभिन्न स्कूलों व विद्यालयों में स्थान ऐसे लोगों की सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त एनजीओ के द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली खाद्य सामग्री व राशन को सीधे किसी व्यक्ति विशेष को हस्तान्तरित ना करते हुए प्रशासन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत थानों में पुलिस द्वारा वितरित किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि जनपद में निवासरत् समस्त पात्र व्यक्तियों  को खाद्य सामग्री पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में वितरित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्य प्रदेशों से उत्तराखण्ड निवासियों क...

गाडूघड़ा यात्रा अति संंक्षिप्त रूप में निभायी जायेगी धार्मिक रस्में

Image
ऋषिकेश– श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा( तेल कलश)  18 अप्रैल को राज दरबार नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल से सादगीपूर्ण रूप से सीधे बदरीनाथ धाम हेतु रवाना होगा। डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि पंचायत के चार  प्रतिनिधि 17 अप्रैल को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित चंद्रभागा विश्राम गृह पहुंच जायेंगे। 18 अप्रैल को राजदरबार से   भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल का कलश  गाडू घड़ा ( तेल कलश )लेकर श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। हालांकि  26 अप्रैल तक  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में गाडू घड़ा की पूजा होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि वैश्विक संकट कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष एहतियात रखते हुए उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट पूर्व निर्धारित तिथियों एवं पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे साथ ही कोरोना से बचाव हेतु सरकारी एडवाइजरी एवं शोसियल डिस्टेंस का पूर्णत अनुपालन किया जायेगा।  मंदिरों के रावल एवं पुजारी नियमित पूजा अर्चन...

विभिन्न सामग्री के विक्रय के लिए जारी की गयी रेट लिस्ट दुकानों पर करें चस्पा

Image
देहरादून –कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण तथा लाॅक डाउन के दौरान जनपदवासियों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर उपलब्धता एवं क्रय-विक्रय के समय सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेसिंग) करवाने के लिए जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन जनपद क्षेत्रान्तर्गत फल, सब्जी, राशन, दवा की दुकानों, गैस एजेंसियों पर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) कड़ाई से पालन  करने के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सामग्री के विक्रय के लिए जारी की गयी रेट लिस्ट दुकानों पर चस्पा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत ऐसे नियोक्ता (मालिक) अपने-अपने उद्योगों अथवा दुकानों में काम करने वाले सभी श्रमिकों लाॅक डाउन अवधि का वेतन निर्धारित तिथि को बिना किसी कटौती के भुगतान करने के निर्देश दिये। इसी क्रम  में जिलाधिकारी ने ऐसे प्रवासी श्रमिकों अथवा छात्र जो किराये के आवास में रह रहै हैं। उन सम्पत्तियों के मकान मालिकों को निर्देश जारी किये है कि मकान मालिक ऐसे श्रमिकों एवं छात्रों से एक महीने की अवध...

दो आईपीएस को अस्पतालों का नोडल अधिकारी बनाया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में कोविड-19 कोरोना वायरस  के संक्रमण से बचाव के संबंध में प्रमुख अस्पतालों के प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही है। इसमें प्राईवेट चिकित्सा संस्थानों का सहयोग बहुत जरूरी है। वर्तमान में दून अस्पताल, महंत इंद्रेश अस्पताल, एम्स ऋषिकेश व हिमालयन अस्पताल में कोविड-19 कोरोना के मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखे गए हैं। अस्पतालों में आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें कोरोना के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। बताया गया कि एम्स ऋषिकेश व दून अस्पताल में 400 बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। हिमालयन अस्पताल व महंत इंद्रेश अस्पताल में 200 बेड इसके लिए उपलब्ध हैं। जरूरत पङने पर इन दोनों अस्पतालों में इसे बढ़ाया जा सकता है। आर्मी अस्पताल देहरादून में भी इसके लिए 200 बेड की व्यवस्था रहेगी।  इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर की संख्या आवश्यकता पडने पर बढाई जायेगी और एम्बुलेंस...

फंसे लोगों को घर जाने का आदेश निरस्त किया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाउन के कारण फंसे लोगों  को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने  को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाउन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है। उधर, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

प्रधानमंत्री की अपील पर सहयोग करें– मुख्यमंत्री

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और देखा उसके पश्चात प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस पर संयम और धैर्य रखने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लडाई में हम सभी अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं। हमें खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए लाॅकडाउन का पालन करना ही है। बीमारी को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है। पूरी मानव जाति को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। कुछ लोग शायद इसकी गम्भीरता को नहीं समझ रहे हैं, वे खुद की रक्षा के लिए ही सही, सरकार के प्रयासों को सहयोग करें और इस संबंध में जारी दिशानिर्देशों व नियमों का पालन करें। कोरोना वायरस से लङ रहे फ्रंट लाईन वारियर्स से प्रेरणा लें। ये लोग हमारी खातिर खतरा उठाकर भी बाहर हैं। सावधान रहें, सतर्क रहें, घर पर रहें, सुरक्षित रहें। हम ये जंग जरूर जीतेंगे।