Posts

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि पर तय की जायेगी

Image
उखीमठ– विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि  21 फरवरी शिवरात्रि को तय की जायेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उखीमठ स्थित पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में प्रात: नौ बजे से धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा।जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारियों धर्माचार्यों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जायेगी। इसी दिन श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हो जायेगा।कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम का शुभारंभ 21 फरवरी शिवरात्रि प्रात:9 बजे शुरू हो जायेगा। भगवान श्री ओंकारेश्वर मंदिर में नित्य प्रति अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि निर्धारण का समारोह शुरू हो जायेगा।  समारोह में रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल सहित समिति पदाधिकारियों, धर्माचार्यों, हक हकूकधारियों, पंचगाई, वैदिक ब्राह्मण खोली के आचार्यगण एवं श्रद्धालुगण शामिल रहेंगे। इस...

सड़क पर गिरा पाला कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Image
 मसूरी–  धूमनगंज के पास हाथी पांव व कंपनी बाग रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस सूचना पर थाना हाजा से  पुलिस बल को सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया जहां पर पाया कि वाहन संख्या DL1CR3186 सफेद रंग कार दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे इनका नाम पता इस प्रकार हैं सानिध्य निवासी उषा रेसोलिंग पंडितवाड़ी जनपद देहरादून उम्र लगभग 23 वर्ष, उत्कृष्ट पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी पंडितवाड़ी देहरादून उम्र लगभग 22 वर्ष हैं। इन दोनों व्यक्तियों में से सानिध्य के सर वह हाथ में चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लंढोर मसूरी भिजवाया गया। जिनमें से सानिध्य को चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून रेफर किया, घायलों के परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया, घटना के संबंध में प्रथम दृष्टा मालूम करने पर  वाहन का सड़क पर  बर्फ एवं पाला गिरा होने के कारण फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ हैं। इस घटना में किसी अन्य के जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है  ।

हजारों रुपये की चरस के साथ एक गिरफ्तार

Image
 ऋषिकेश–ऋषिकेश थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर लगातार चेकिंग अभियान और  संदिग्ध का सत्यापन किया जा रही है। वही पुराने नशा तस्करों के घरों में भी लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस चेकिंग के दौरान जी. एम. ओ. यू. बस अड्डा, ऋषिकेश के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ कर चेक किया गया तो उसके पास 350 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त कमल सिंह पुत्र मगंसीर सिंह, निवासी पिन्सवार्ड, पोस्ट थाथीका कदुड, थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष से पकड़ी गई अवैध 350 ग्राम चरस की कीमत लगभग पैतीस हजार रूपये हैं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस की धारा 8/ 20 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

रसोई गैस के दाम बढ़े, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Image
देहरादून– केंद्र सरकार ने कल रसोई गैस की कीमत में 150 रूपये की भारी वृद्धि करने पर देहरादून सहित सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक की ओर गये जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन के उपरान्त मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2020 में रसोई गैस सिलेण्डर के दाम दो बार बढ़ा दिये तथा इस बार 150 रूपये की भारी वृद्धि की गई है जो गरीब जनता के पेट पर लात मारने जैसा है। भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद लगातार मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर केन्द्र सरकार ने गरीब के घर का चूल्हा बुझाने का काम किया है। काँग्रेस जनों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई क...

केमिकल बायलोजिकल रेडियोलॉजिकल न्यूक्लियर का मॉक अभ्यास

Image
देहरादून–प्रदेश में किसी भी सी बी आर एन जनित दुर्घटनाओं में  रेस्क्यू  दक्षता बढाने , सी बी आर एन की घातकता एवम विभीषिका को समझने एवमं आपसी सामंजस्य मजबूत करने के लिए आज प्रदेश के चार जनपदों में केमिकल बायलोजिकल रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर  मॉक अभ्यास किया गया। एस डी आर एफ की प्रशिक्षित टीम द्वारा भी प्रथम बार  सी बी आर एनमॉक अभ्यास में प्रतिभाग किया। राज्य आपदा प्रतिवादन बल उत्तराखंड की माउंटेनियरिंग टीम  एवम फ्लड टीम की भांति ही  सी बी आर एन टीम का गठन किया जा रहा है वर्तमान में एस डी आर एफ  के 38 सदस्य  सी बी आर एनरेस्कयू कार्यों में  दक्ष एवम प्रशिक्षित है, शेष जवानों को भी व्यवहारिक प्रशिक्षण के दोरान बेसिक जानकारी  प्रदान की गई हैं।आज सम्पन हुई मॉक ड्रिल के दौरान देहरादून  में हिमालया ड्रग फेक्ट्री में प्रोपिन, हरिद्वार जनपद के बादराबाद में एलपीजी गैस , रुद्रपुर में प्रोपिन गैस एवम जनपद नैनीताल आईओसी  प्लांट में तेल रिसाव की सूचना  प्राप्त होने पर एस डी आर एफ  टीम द्वारा रेस्कयू आरम्भ किया, अन्य आप...

एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
विकासनगर– पुलिस की आकस्मिक वाहनों की चेकिंग के दौरान  मिर्ज़ापुर सहारनपुर निवासी एक नशा तस्कर शहजाद को हरबर्टपुर क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड से भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई हैं। पुलिस की पूछताछ पर अभियुक्त शहजाद ने बताया की वह मादक पदार्थ चरस को अपने घर मिर्जापुर मैं स्वयं तैयार कर अपनी मोटरसाइकिल से चरस को विकास नगर क्षेत्र लाकर मजदूरों व स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को छोटी छोटी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मात्रा में मुनाफा कमाने की बात बताई गई। मादक पदार्थ चरस बरामद होने तथा मोटरसाइकिल से परिवहन करने पर अभियुक्त शहजाद पुत्र यासीन निवासी गाढ़ा रोड मिर्जापुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ एक लाख दो हजार हैं।

मार्फिन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
 देहरादून– पुलिस  ने गस्त के दौरान पी आर डी व्यायाम शाला के पास धर्मावाला चौक के पास से महबूब उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कुतुबपुर कसानी थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश  को 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक की  तस्करी करने के अपराध में धारा 8/21/ एनडीपीएस अधिनियम  में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त मेहबूब उर्फ भूरा द्वारा पूछताछ में बताया कि वह झाजरा में वेल्डिंग (फेब्रिकेशन )का कार्य करता हैं। जिससे उसका घर का खर्चा व मकान का किराया भी नहीं निकलता था फिर 1 दिन उसकी मुलाकात मुस्तकीम निवासी चिलकाना सहारनपुर से हुई जिसके द्वारा उसे कम मेहनत में अधिक पैसे कमाने का सुझाव दिया गया और स्मैक तस्करी करने के लिए कहा गया तब से मेहबूब उर्फ भूरा मुस्तकीम से सस्ते दाम में स्मैक लाकर सहसपुर सेलाकुई झाझरा विकासनगर आदि जगहों पर छात्रों और ट्रक ड्राइवरों को बेचता था कल भी वह स्मैक बेचने धर्मावालाआया था कि पुलिस ने गस्त के दौरान पकड़ लिया।