Posts

अवैध रूप से हुक्का पिलाने पर हुक्का बार संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

Image
देहरादून– चौकी बाइपास थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा हुक्का बार,स्नूकर प्वाइंट की आकस्मिक चेकिंग की गई तो डिवाइन हुक्का बार एवं हैंग आउट लाउंज हुक्का बार में हुक्का बार संचालकों द्वारा अवैध रूप से तथा नियम विरुद्ध संचालन करने पर हुक्का बार संचालकों का कोटप्पा अधिनियम में चालान ₹3000 कोटपा अधिनियम में 04 हुक्के एवं तंबाकू सामग्री सीज किया गया  हुक्के एवं तंबाकू सामग्री को कब्जे पुलिस में लेकर  सीज किया गया एवं हुक्काबारो मैं नाबालिगो का प्रवेश ना कराने एवं मादक पदार्थों का सेवन ना कराने के संबंध में कड़ी हिदायत दी गई।

फेसबुक मैसेंजर में रहे सावधन

Image
चमोली – साइबर क्रिमिनल ने एक नया तरीका निकाला है।जो आजकल बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। साइबर क्रिमिनल के द्वारा आपकी फ़ेसबुक प्रोफाइल से आपकी फ़ोटो डाऊनलोड करके एक न्यू प्रोफाइल बना दी जाती हैं। और फिर उसमें उन्ही लोगो को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती हैं। जो आपकी ओरिजनल प्रोफाइल मे हैं। वो लोग आपकी प्रोफाइल समझ कर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते है। उसके बाद साइबर क्रिमिनल द्वारा आपकी फ्रेंड लिस्ट में ऐड लोगो को फेसबुक मैसेंजर के जरिये पर्सनल चैट मे कहा जाता है कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया हैं। पैसे की बहुत जरूरत है और PAYTM नंबर देता है। एक्सीडेंट की खबर सुनकर लोग जल्दी पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। और आपके साथ एक बहुत बड़ा फ्रॉड होता है। अपनी फ्रेंड लिस्ट में जितने भी दोस्त हैं। सबको मैसेज करके सतर्क कर दें कि ऐसी कोई भी चैट आये तो कोई पैसा ट्रांसफर न करें।

गुलदार की खाल के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Image
  देहरादून– गुलदार की खाल के साथ वन्य जीव जंतु के अंगों की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्कर  धर्म सिंह पुत्र  सब्बल सिंह निवासी भूपाऊ चकराता हाल टोंस कालोनी देहरादून, उम्र 30 वर्ष करीब,चन्दर सिंह चौहान पुत्र नदिया  चौहान गांव बूरलिया  थाना चकराता देहरादून उम्र 35 वर्ष करीब को गिरफ्तार किया हैं।कई दिनों पूर्व वन्य जीव अपराध नियत्रण ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा सूचना दी गई थी कि उन्हें थाना कैंट क्षेत्र में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई हैं। जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष मामले की गंभीरता के दृष्टिगत अंततर्राज्यीय शातिर तस्करो की धरपकड़ के लिए प्रभारी कैन्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित टीम द्वारा दो व्यक्ति अनारवाला क्षेत्र मे गुलदार/तेंदुआ की खाल के साथ आये हैं।जो उसे बेचने के लिए घूम रहे हैं।  इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की निशानदेही पर दो अभियुक्तों को गुलदार/तेंदुआ की एक खाल के साथ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधि...

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
 सहसपुर–विकास नगर पुलिस ने दो व्यक्तियों को स्थान  हिंदू वाला पुल सभावाला से दो तस्करों सागर कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र मंगल सिंह निवासी एटनबाग नियर लेमन अस्पताल थाना विकासनगर और अनिल कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी बाबूगढ़ नियर हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट थाना विकासनगर। दोनों को अवैध स्मैक 9.20 ग्राम बरामद की गई।अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तारी कर अंतर्गत धारा 8/21 NDPs act में गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं को व्हट्सएप मैसेज से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

Image
देश में   महिला, युवती व छात्राएं  पर बढ़ रहे उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने नई पहल करते हुए व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं को एक नई सुविधा प्रदान की हैं। अब महिलाएं इस   नम्बर 9411112780 से   व्हाट्सएप  हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यह  व्हाट्सएप  हेल्पलाइन   उन्हें उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी इस लिए महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस नेे एक और पुख्ता कदम उठाया गया है। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है। अशोक कुमार ने बताया कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा...

सेना में भर्ती होने के लिए निशुल्क शिविर चलाता हैं यूथ फाउंडेशन

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य  मैं युवाओं की पहली पसंद  सेना में  जाने की होती है  और गढ़वाल और कुमाऊं के ज्यादातर युवा सेना में शामिल  होते हैं युवाओं को सेना में भर्ती के दौरान होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए यूथ फाउंडेशन ने  उत्तराखण्ड के  कई जिलों में सेना भर्ती के लिए निशुल्क शिविर चलाये जा रहें हैं। जो आज पहाड़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। यूथ फाउंडेशन  के कर्नल अजय कोठियाल (रि) ,  कीर्ति चक्र ,  शौर्य चक्र ,  विशिष्ट सेना मैडल ,  द्वारा चलाया जा रहा है। बीते सात सालों से भारतीय फौज में भर्ती  प्रशिक्षण के लिए  गढ़वाल व कुमाऊँ में फिजिकल कैम्प लगाये जाते रहें हैं। और अब लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी निशुल्क कैम्प लगाये जाते हैं।  यूथ फाउंडेशन में प्रशिक्षण पा रहे युवा ,  ट्रेनिंग के साथ-साथ खेल  , सामाजिक कार्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहते हैं। यह सारे आयोजन यूथ फाउंडेशन अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी पोस्ट करता रहता है। य...

नशीली गोलियां, इंजेक्शन के साथ सौदागर गिरफ्तार

Image
 देहरादून– नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया हैं।  इसी कड़ी में रात में शिवम विहार तिराहा ठंडी सडक से अभियुक्त अनीस अहमद पुत्र फुरकान अली निवासी बूडाहेडी महीउदीनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष, के कब्जे से 600 नशीली गोलियों व 450 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्कूल व कॉलेज के छात्रों और स्थानीय युवकों को नशीले इंजेक्शन विक्रय करता है। अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। अनीस अहमद पुत्र फुरकान अली निवासी बूडाहेडी महीउदीनपुर थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।से बरामद हुए नशीले इंजेक्शन Buprenorphine injection, Promethazinc Hydrochloride injection,Diazepam injection और नशीली गोलियों Alprazolam Tablets साथ ही TVS SCOOTY रेड ब्लैक कलर की मिली है। इसी कड़ी में   01फरवरी 2020 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विपिन शाह को नशीले इंजेक्शन और  नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। और पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त विपिन शाह द्वारा बताया गया कि वह...