Posts

दुष्कर्म के आरोपियों सहित कालेज प्रबंधन को कठोर सजा

Image
देहरादून–साल 2018 में राजधानी देहरादून के एक प्रसिद्ध बोर्डिंग स्कूल में एक बड़ा मामला सामने आया था।जीआरडी बोर्डिंग स्कूल में एक नाबालिक से  सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था जिसमे उसी कालेज के कुछ छात्रों द्वारा एक नाबालिक से गैंग रेप के मामले में आज राजधानी की पॉक्सो अदालत ने आरोपियों को सजा सुना दी।आरोपी छात्र सरबजीत 376(d) सामूहिक  दुष्कर्म का दोषी देकर पॉक्सो कोर्ट ने दी 20 साल की सजा,नाबालिग 3 छात्रों को तीन-तीन साल की सज़ा व अन्य आरोपी प्रिसिंपल जितेंद्र शर्मा को तीन साल की  सजा औऱ स्कूल निदेशक लता गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, दीपक उसकी पत्नी तनु को अलग अलग धाराओं में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सभी को 9 -9 साल की सजा सुनाई गई।स्कूल प्रबंधन को साक्ष्य छुपाने, षड्यंत्र और गर्भपात कराने में दोषी करार दिया 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया ।राजधानी देहरादून के चर्चित बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में आज पोक्सो कोर्ट ने आरोपी छात्र सरबजीत 376(डी) सामूहिक दुष्कर्म का दोषी करार कर दिया है। वहीं, स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रिसिंपल जितेंद्र शर्मा, म...

मेजर ने बस की खिड़की से लगाई खाई में छलांग

Image
जोशीमठ-  थाना जोशीमठ से एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि 2 फरवरी 2020 को समय 18:50 बजे आर्मी का एक मेजर लंगसी हेलंग के पास बस की खिड़की से यह कहते हुए निकल गया कि मैं खाई में छलांग लगा रहा हूँ।   प्राप्त होते ही पोस्ट जोशीमठ में तैनात एस डी आर एफ की टीम एस आई  जगदम्बा प्रसाद के साथ सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। उक्त आर्मी मेजर जीतकर, उम्र- 26 वर्ष, गुवाहाटी में तैनात था। तथा विंटर स्पोर्ट्स के लिए जोशीमठ आ रहा था। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान स्थानीय पुलिस एवम आर्मी के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर उपस्थित थे। यह सूचना एस डी आर एफ टीम  के द्वारा उक्त घटनास्थल एवम आस पास के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की गई। देर रात्रि तक सर्चिंग के पश्चात भी उक्त मेजर का कुछ पता नही चल पाया जिस पर आर्मी ऑफिसर्स द्वारा प्रातः  पुनः सर्चिंग के लिए निर्देशित किया गया। प्रातः एस डी आर एफ टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुँची, उक्त आर्मी मेजर सकुशल मिल गया जिसे आर्मी पर्सनेल द्वारा जोशीमठ ले जाया गया।

पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के मुख्य आरोपी छात्र को बीस साल की सजा

Image
 देहरादून-बहुचर्चित जीआरडी बोर्डिंग स्कूल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और गर्भपात का मामला  अगस्त  की घटना सितंबर  2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा।  घटना पर सुनाया गया फैसला। विशेष पोक्सो जज रमा पांडेय की अदालत ने दिया फैसला।नौ अपराधियों में से एक महिला आया मंजू सरकारी गवाह बन गई थी और जिसकी गवाही पर पुलिस ने इस केस को का खुलासा किया था। जिसे बरी कर दिया।  पोक्सो कोर्ट की जज ने सुनाई सजा मुख्य आरोपी छात्र सरबजीत घारा 376(d) में सामूहिक दुष्कर्म का दोषी मानकर पॉक्सो कोर्ट ने दी 20 साल की सजा।प्रिसिंपल जितेंद्र शर्मा को तीन साल की सजा। स्कूल निदेशक लता गुप्ता,  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक और उसकी पत्नी तनु को 9 - 9 साल की सजा सुनाई गई। जबकि स्कूल प्रबंधन को साक्ष्य छुपाने, षड्यंत्र और गर्भपात कराने में दोषी करार दिया 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।तथा  3 दोषी नाबालिग छात्रों को तीन-तीन साल की सुनाई गई सजा नाबालिगों को भेजा जाएगा बाल सुधार गृह।

हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Image
विकासनगर – मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त  व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को आल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन 15 gm  हेरोइन व हेरोइन बेच कर अर्जित किये 20,000/-  रुपयों एवम एक इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित क़ीमत  ₹ 80 हजार हैं। पुलिस की पूछताछ पर अभियुक्त भूरा पुत्र अख्तर निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष द्वारा मादक पदार्थ स्मैक को मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीद कर लाने तथा विकास नगर व पोंटा में मजदूरों व स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को छोटी छोटी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की बात बताई गई। हेरोइन बरामद होने व हेरोइन को आल्टो कार नंबर HP 17 A 2702 पर परिवहन करने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ज्वैलर्स से गोल्ड चैन ठगने वाला शातिर नटवरलाल गिरफ्तार

Image
देहरादून– कावेरी ज्वैलर्स के मैनेजर  विनोद चौहान ने कण्ट्रोल रूम को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ज्वैलरी शोरूम के मोबाईल नम्बर पर फोन कर स्वयं को नाथू स्वीट शॉप का मालिक बताते हुए एक गोल्ड चैन को शादी में गिफ्ट करना बताकर चेन को नाथू स्वीफ्ट शॉप के पास मंगाकर पेमेन्ट देने की बात कही। ज्वैलरी शोरूम के मैनेजर द्वारा विश्वास में आकर अपने कर्मचारी को सोने की चैन लेकर नाथू स्वीट शॉप के बाहर भेजा जहॉ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर्मचारी से चैन ठगी कर फरार हो गया । इस घटना के संबंध में तत्काल थाना बसंत विहार पर अभियोग पंजीकृत किया। शातिर नटवरलाल की धरपकड के लिए थानाध्यक्ष बसंत विहार द्वारा चौकी प्रभारी इन्दिरानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के अलग-अलग स्थानो से सीसीटीवी फुटेजो का गहनता से विश्लेषण करते हुए सर्विलांस सेल की सहायता से सूचना प्राप्त की गई तथा सन्दिग्ध  की पहचान कावेरी ज्वैलरी शोरूम के कर्मचारियों से कराई गई तो एक सन्दिग्ध व्यक्ति ठगी कर कार में बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया । इस कार को ट्रैस करते हुए कार स्वामी की जानकारी प्...

मदन कौशिक के अकाउंट को हैक करने का प्रयास

Image
देहरादून– कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जनसंपर्क अधिकारी सुमित भार्गव द्वारा पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के फेसबुक अकाउंट,ट्विटर अकाउंट एवं इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी अज्ञात द्वारा हैक किया गया हैं।इस प्रार्थना पत्र संज्ञान लेते हुए पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जांच के आदेश दिए गए।  साइबर क्राइम टीम एवं थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा जांच की गई।जांच में जिन मोबाइल नंबरों से उपरोक्त अकाउंट को हैक करने का प्रयास किया गया उन मोबाइल नंबरों की डिटेल प्राप्त की गई एवं जिस इंटरनेट प्रोवाइडर से उपरोक्त अकाउंट को हैक करने का प्रयास किया गया था, उक्त इंटरनेट प्रोवाइडर की पुष्टि सुमित पाल कनौजिया निवासी कानपुर के रूप में हुई है।जांच करने के उपरांत तहरीर के आधार पर सुमित पाल कनौजिया निवासी कानपुर के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड विधि के धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

तीन सौ पेटी टैंगो संतरा शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
ऋषिकेश–रानीपोखरी क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की एक बडी खेप चण्डीगढ हरियाणा से गढवाल के विभिन्न इलाको में जाने वाली हैं। एक ट्रक आइशर में भारी मात्रा मेें शराब लेकर आ रहा हैं।जिसकी धरपकड के लिए पुलिस ने एक टीम मनइच्छा मन्दिर मार्ग नरेन्द्र नगर बाईपास तिराहा में प्रातः से नियुक्त कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई । जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक आइशर (EICHER) जिसमे वाहन सं0 UP75 AT5886 अंकित किया हुआ था। ट्रक को चैकिंग के दौरान पकडा जिसमे चालक गोविन्द गुप्ता व अन्य व्यक्ति हरमीत सिहं बैठा था।  ट्रक की तलाशी लेने पर  ट्रक में 300 पेटी (कुल 3600 बोतल) अवैध टैंगो मसालेदार देशी शराब चण्डीगढ मार्का बरामद हुई जिसकी कीमत  7,50,000 रूपये हैं। वाहन चालक से वाहन के दस्तावेज तलब करने पर वाहन की नम्बर प्लेट UP75AT5886  गलत पायी गया, जिस सम्बन्ध में चालक गोविन्द गुप्ता व हरमीत सिहं से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पकडे जाने के डर से पुलिस को चकमा देने के लिये रास्ते में बदल बदल कर नम्बर प्लेट प्रयोग की जाती है।इस ट्रक का ...