Posts

अपने घर की छतों का उपयोग ऊर्जा उत्पादन के लिए करें

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री ने किया ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर फेस 02 योजना एवं एकीकृत रूफ टॉप पोर्टल का शुभारंभ  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित सभागार में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर फेस 02 योजना एवं एकीकृत रूफ टॉप पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने देश में गांधीनगर के साथ ही देहरादून को भी ग्रीन सिटी के रूप में चिन्हित् किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के प्रसार तथा पर्यटन प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए मददगार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन पर ध्यान दिया जा रहा है। हरिद्वार एवं देहरादून स्थित सरकारी भवनों से इसकी शुरूआत की गई हैं। इससे 2.75 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाने वाले उपायों तथा वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति ध्यान देने से पर्यावरण को सरंक्षित करने में मदद मिलेगी। हमारे शुद्व पर्यावरण का ही प्रतिफल है कि प्रदेश में पर्यटकों के आवागमन में 36 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी ...

ऑपरेशन स्माईल टीम ने 62 वर्ष के वृद्ध को परिजनों के सुपुर्द किया

Image
टिहरी–ऑपरेशन स्माइल टीम 2 जनपद टिहरी गढवाल द्वारा राधेश्याम पुत्र मामचंद निवासी ग्राम कटिया थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 62 वर्ष जो ऋषिकेश बस अड्डा के पास लावारिस हालात में तीन दिनों से घूम रहा था जिसे ऑपरेशन स्माइल टीम में तैनात  सुनील कुमार द्वारा प्रेम से विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उपरोक्त व्यक्ति ने बताया कि वह दो तीन दिन से ठंड में बस अड्डे की टीन सैड में रह रहा हैं। मैं राधेश्याम के घर से बिना बताए ऋषिकेश आ गए था मेरा पर्स कही निकल गया था मेरे पास किराए व खाने के लिये पैसे नही है और ना ही मेरे पास घर वालो के फ़ोन नम्बर है ओर न ही किसी रिश्तेदार का नंबर है अगर आप मुझे मेरे घर छुडवा दो तो मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा इस सूचना पर उपरोक्त व्यक्ति के थाने का नम्बर गूगल पर सर्च कर सम्बंधित थाने का no - 9454404070 से सम्पर्क कर उक्त व्यक्ति के ग्राम प्रधान के नम्बर 9027232441 ने उसके पुत्र शिवकुमार जिसका नम्बर 7466846174 से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी है और गलती से घर से चले गए थे *अभी रात में हम लोग नही आ सकते आप इन्हें खड़खड़ी हरिद्वार में...

जाफरान के साथ एक गिरफ्तार

Image
रायवाला– थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा गठित टीम द्वारा स्थान शिव चौक प्रतीत नगर से 10-12 कदम आगे सैनिक कॉलोनी से एक अभियुक्त जय सिंह पुत्र धन सिंह नि0- बीईजी कैम्प रोड़ रायवाला देहरादून को 50 पव्वे देशी शराब जाफरान अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रायवाला पर अभयुक्त के विरुध्द मु0अ0सं0 12/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नशीले कैप्सूल ,स्मैक,शराब की तस्करी में लिप्त युवा

Image
देहरादून – देहरादून में लगातार बढ़ रहे नशे की बिक्री पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही हैं। और देखा जाए तो यह तस्कर 20 साल से 35 साल के बीच के युवा है जो तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। अभी तक जितने भी अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है लगभग सभी इसी उम्र के बीच के हैं। तो वहीं प्रदेश में चेक पोस्टों में चेकिंग ठीक से नहीं होने के कारण से तस्कर आसानी से अपना सामान देहरादून में ले आते हैं। जनपद में नशे को जड़ से समाप्त करने व शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान में पुलिस अलग-अलग  टीम बनाकर सुबह-शाम लगातार चेकिंग अभियान व संभावित क्षेत्रों में दबिश देती हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने कबाड़ी बाजार ब्राह्मण वाला के पास से नितिन उर्फ नाटू पुत्र लॉरेंस ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर उम्र 23 वर्ष को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास एक कट्टे में 35 डिब्बे नशीले कैप्सूल कुल 7000 कैप्सूल जोकि  दून मे   प्रतिबंधित हैं। जिसका मौके पर अभियुक्त के पास कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए इस अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया पूछताछ मै अभियुक्त  द्वारा बताया कि मैं...

आईएएस ने दी अपनी -अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को

Image
देहरादून–आईएएस वीक की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि नवम्बर में राज्य स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उत्तराखण्ड ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। गवर्नेंस इंडेक्स में उत्तराखण्ड हिमालयी व पर्वतीय राज्यों में दूसरे स्थान हैं। जबकि आँल इण्डिया रैंकिंग में 10 वें स्थान पर है। हमें इस रैंकिंग में और सुधार करने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा। राज्य में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य प्र्यटकों को आकर्षित करता है। परंतु प्रमुख मार्गों व पर्यटन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। सरकार भी कूड़ा निस्तारण व आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। कृषि, शिक्षा व स्वास्थ्य में काफी इनोवेटिव काम की शुरूआत हुई है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी इनमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नवाचार के प्रोजेक्ट सीएसआर पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही ...

सचिन उपाध्याय के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

Image
 देहरादून – कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के  भाई सचिन उपाध्याय  के खिलाफ  राजपुर थाने में  मुकदमा पंजीकृत किया जो अपराध संख्या 24 /17 धारा 420 467 468 471 504 120b भादवी बनाम सचिन उपाध्याय की विवेचना के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय उम्र 42 वर्ष पुत्र पी डी उपाध्याय निवासी एसएन विला ग्राम चाल अंग थाना राजपुर देहरादून के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के पश्चात न्यायालय से अभियुक्त सचिन उपाध्याय के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया।गैर जमानती वारंट की तमिल के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय को थाना राजपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया गया हैं।

घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार

Image
देहरादून – जिला पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर थाना पटेलनगर पुलिस के द्वारा  देव ऋषि कॉलोनी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों को रिफिलिंग कर गैस की चोरी करते हुए। अभियुक्त वसीर आलम पुत्र सलीम खान निवासी 354 ग्राम छपार तहसील व जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी देव ऋषि एनक्लेव उम्र 35 वर्ष, वसीर की दुकान से तीन रिफलिंग उपकरण व भारत गैस 1 सिलेंडर ,02 इंडियन गैस सिलेंडर ,01 एच पी गैस सिलेंडर वं 02 छोटे सिलेंडर मय रिफलिंग उपकरण और रियाज खान की दुकान से 2 इंडियन सिलेंडर 03 भारत गैस सिलेंडर व 02 छोटे सिलेंडर मय रिफलिंग उपकरण को छोटे-बड़े कुल 13 सिलेंडरों मैं रिफलिंग  उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेल नगर पर धारा 3/ 7 ई0सी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।