Posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को

Image
देहरादून – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को सम्पन्न होगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी । यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को सम्पन्न होगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुँच रहे हैं।उनकी उपस्थिति में 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। अजय भट्ट ने कहा कि वे नए प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने इस सम्बंध में अपनी इच्छा से पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।    उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं और वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए अधिकाधिक कार्य करना चाहते हैं।

जलाशयों के निर्माण के लिए नाबार्ड को आगे आना चाहिए-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून–एक स्थानीय होटल में नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2020-21 का आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि पर्वतीय खेती के लिए सिंचाई की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए जलाशय विकसित करने हांगे। क्लस्टर आधारित खेती और जैविक उत्पादों के सर्टिफिकेशन की व्यवस्था भी किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री एक स्थानीय होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2020-21 में सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक विषमताओं वाला प्रदेश है। पर्वतीय खेती अधिकांशतः असिंचित है। लिफ्ट सिंचाई बहुत खर्चीली होती है। इसलिए ग्रेविटी आधारित पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के लिए जलाशयों का निर्माण जरूरी है। सूखते जलस्त्रोतों को देखते हुए वर्षा जल संचयन महत्वपूर्ण है। नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी जलाशय आवश्यक हैं। राज्य सरकार ने इस दिशा में शुरूआत की है। पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, देहरादून आदि जिलों में जलाशय व झीलें विकसित की जा रही हैं। इसका आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। इन जलाशयों के निर्माण...

उत्‍तरांचल प्रेस क्‍लब के शिविर में बने आयुष्‍मान कार्ड

Image
देहरादून– उत्‍तरांचल प्रेस क्‍लब और आयुष्‍मान योजना अंबेडकर नगर के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिविर में क्‍लब सदस्‍यों और उनके परवारीजनों ने बढचढ कर हिस्‍सा लिया। शिविर में लगभग 300 आयुष्‍मान कार्ड बनाए गए।शिविर का आयोजन प्रेस क्‍लब परिसर में किया गया। शनिवार को प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष देवेंद्र सती, महामंत्री संजीव कंडवाल और आयुष्‍मान योजना अंबेडकर नगर की संयोजि‍का सिमरन सक्‍सेना ने फीता काटकर शिवर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर को लेकर क्‍लब सदस्‍यों में जबर्दस्‍त उत्‍साह दिखा। दोनों दिन बडी संख्‍या में क्‍लब के सदस्‍यों और परिजन आयुष्‍मान कार्ड बनवाने के लिए क्‍लब पहुंचे। दोनों दिन लगभग तीन सौ लोगों ने आयुष्‍मान कार्ड बनवाए। शिविर में ऐसे सीनियर सिटीजन के कार्ड भी बने, जो स्‍वास्‍थ्‍य व अन्‍य कारणाें से आने में असमर्थ थे। विशेष एप के जरिये इन सभी के आयुष्‍मान कार्ड बनवाए गए। उत्‍तरांचल प्रेस क्‍लब कार्यकारिणी सदस्‍यों ने शिविर सफल संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। क्‍लब कार्यकारिणी ने सहयोग के लिए आयुष्‍मान योजना की अंबेडकर नगर की संयोजिका सिमरन सक्‍सेना और उनकी टीम का आभार...

दोस्त बनकर दोस्त के अकाउंट से उड़ाए सताइश लाख रुपए से ज्यादा

Image
 देहरादून– योगेश जैन निवासी सेवला कला निकट बहुगुणा इंटर कॉलेज कोतवाली पटेल नगर ने कोतवाली पटेल नगर  में आकर तहरीर दी की उनके परिचित ललित वर्मा द्वारा विगत कुछ समय से उनके साथ मेलजोल बढ़ाकर ड्राइविंग लाइसेन्स बनाने के लिए योगेश जैन से उनके दस्तावेज लिए, जिसका दुरुपयोग ललित वर्मा द्वारा योगेश जैन के तीन बैंकों के खातों में अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन कर बैंक एप्लीकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड की गई तथा समय-समय पर इन खातों से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह से ललित वर्मा द्वारा योगेश जैन के तीन खातों से 27,96,100₹ (सताइश लाख छेयानब्बे हजार एक सो रूपए) अपने खाते में डाल कर अपने प्रयोग में लिया  तथा खाताधारक योगेश जैन को उपरोक्त प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई तो योगेश जैन द्वारा ललित वर्मा से बात की गई लेकिन ललित वर्मा ने रोज आनाकानी करते हुए गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपए लौटाने से इनकार कर दिया एवं जनपद देहरादून से किसी अज्ञात स्थान पर फरार हो गया है जिस के संबंध में कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 21/20 धारा 420/506 ...

बर्फबारी के कारण उत्तराखंड में दो लोगों की मौत

Image
उत्तरकाशी– उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पर कुमाऊं में एक व्यक्ति की मौत और गढ़वाल में एक छात्र की मौत हुई। बर्फबारी के कारण से अभी तक कुल दो लोगों की मौत हो गई है। बर्फबरी में सात छात्र फंसे हैं और छात्रों की एस डी आर एफ से फोन पर हुई बातचीत से पता चला कि वे सात छात्र पॉलिटेक्निक बड़कोट के हैं। व सातों सुरक्षित है मगर एक का स्वस्थ खराब हैं।  यह सभी उत्तरकाशी के राड़ी टॉप के समीप शुक्रवार को बर्फ में फंसे गये थे।जिन्हें एसडीआरएफ व पुलिस 108 एंबुलेंस के माध्यम से गत देर रात को  रेस्क्यू कर  बड़कोट लाया गया जहां सीएससी बडकोट अस्पताल में  अनूप सेमवाल पुत्र मायाराम  उम्र 18 वर्ष निवासी धौतरी हाल निवासी ज्ञानसू  जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि बाकि छात्र में सूरज पवार पुत्र घोकर सिंह पवार उम्र 18 वर्ष,शुभम बिष्ट पुत्र अरविंद सिंह बिष्ट ग्राम सिंह सिंगोट उम्र 21 वर्ष,दीपक बिष्ट पुत्र मुररी लाल ग्राम जामिनी चिन्यालीसौड़ उम्र 18 वर्ष,प्रह्लाद  राणा पुत्र अतोल ग्राम कवाटा तहसील चिन्यालीसौ उत्तरकाशी उम्र 18...

जौली ग्रांट एयरपोर्ट में स्थाई पुलिस चौकी खुली

Image
देहरादून– डोईवाला थाने के क्षेत्र अंतर्गत स्थित एयरपोर्ट जौलीग्रांट में वीवीआईपी,वीआईपी एवं प्रदेश के अन्य गणमान्य में व्यक्तियों के आवागमन तथा एयरपोर्ट से संचालित हो रही उड़ानों में हुई बढ़ोतरी व इससे लोगों की आवाजाही बढ़ने से सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए  जौली ग्रांट एयरपोर्ट  के अंदर ही एक स्थाई पुलिस चौकी खोलने के लिए पूर्व में ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी व अन्य संबंधित विभागों से पत्राचार किया गया था। एयरपोर्ट पर कई बार उड़ानों के रद्द होने से उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति व लोगों को हो रही अन्य परेशानियों के दृष्टिगत इस स्थान पर स्थाई पुलिस चौकी की नितांत आवश्यकता थी, जिससे दिन - रात एयरपोर्ट पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके, उक्त परेशानियों का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जौलीग्रांट के अंदर चौकी के निर्माण के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे, तथा इस चौकी के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को जौलीग्रांट पर नियुक...

चार हजार दो सौ नशीले कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

Image
 देहरादून- नशे के कारोबार पर नकेल कसने में पुलिस काफी मशक्कत कर रही हैं। मगर प्रतिदिन कोई न कोई तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होता हैं। यह तस्कर यूपी के विभिन्न स्थानों से नशीली वस्तुएं लेकर आते हैं। दून के सहसपुर और उसके आसपास स्थित कॉलेजों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।  शुक्रवार को पटेलनगर क्षेत्र से तस्कर शमशाद के कब्जे से  पुलिस ने 21 डब्बे पकड़े जिसके अंदर चार हजार दो सौ नशीले कैप्सूल  बरामद हुई। अब पुलिस देहरादून में नशे को जड़ से समाप्त करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में  चेकिंग के दौरान एक होटल के पास अभियुक्त शमशाद पुत्र खुर्शीद निवासी लोहिया नगर ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल  के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।