Posts

भाजपा कांग्रेस को बेनक़ाब करेगी

Image
देहरादून – भाजपा ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ रैली को ‘कांग्रेस बचाओ , राहुल लाओ’रैली का नाम देते हुए कहा कि संविधान के साथ बार बार खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस जब संविधान बचाओ का नारा देती है तो हैरानी भी होती है और हँसी भी आती है । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस की 28 दिसम्बर की रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विभाजन से लेकर 70 साल तक देश का जो नुक़सान किया हैं। उसे देखते हुए देश की कांग्रेस से रक्षा करने की आवश्यकता हैं। कांग्रेस ने संविधान के साथ भरपूर खिलवाड़ किया ।आपात काल हो या निर्वाचित पूर्ण बहुमत की विपक्षी सरकारों को गिराने का सवाल हो अथवा वोट बैंक की ख़ातिर अनावश्यक संविधान संशोधन के मामले हो कांग्रेस के हाथ  संविधान के साथ खिलवाड़ के अपराधों से रंगे हैं। यह बात अब जनता पूरी तरह समझ चुकी है और कांग्रेस उत्तराखंड सहित पूरे देश में रसातल की ओर जा रही है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी गृहयुद्ध की स्थिति है और गांधी परिवार का दबदबा भी कम होता जा रहा है । राहुल गांधी भी लगभग किनारे पर हैं ।    डॉ भसीन ने कहा क...

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने थोड़ी नाराजगी जताई और ....

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन किया। के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न स्थलों में जाकर वहां के उत्पाद और उत्पादकों से भेंट की तथा  मुख्यमंत्री ने थोड़ी नाराजगी भी जताई और उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बने पंडाल की तरफ ना जाकर वह सीधे अपने निवास के लिए प्रस्थान कर गए।सीएम की नाराजगी के बाद जैसे-तैसे संभाला, इस एक्सपो का आयोजन 12 जनवरी 2020 तक किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से देहरादून में लगातार नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को अपनी पसंद के उत्पाद एवं अनेक राज्यों के पहनावे मिल जाते हैं। देशभर से आये शिल्पकारों को इससे अच्छी आमदनी भी प्राप्त होती है। अपने परम्परागत हस्तशिल्पों एवं लोक कलाओं, के संरक्षण व प्रोत्साहन हेतु सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेशनल हैण्डलूम एक्सपो एक ऐसा मंच हैं। जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के महिला स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, शिल्पकार, बुनक...

पुलिसकर्मियों की दखल के चलते अवैध कब्जा नहीं हट रहा

Image
देहरादून – अवैध कब्जा हटवाने के मामले को लेकर संपत्ति स्वामी गोपाल चंद रावल ने देहरादून के एक रेस्टोरेन्ट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता के दौरान संपत्ति स्वामी गोपाल चंद रावल ने बताया कि सुमन नगर हरिद्वार में उनकी 2216 वर्ग मीटर जमीन है जिसमें से 752 वर्ग मीटर ले आउट प्लान के अन्तर्गत पुलिस विभाग के पास है तथा 1416 वर्ग मीटर मेरे पास है। जिस जमीन पर अब भूमाफिया ने कब्जा किया हुआ है। प्रैसवार्ता के दौरान संपत्ति स्वामी गोपाल चंद रावल ने कहा कि क्षेत्र का एक भूमाफिया पुलिस के साथ मिलीभगत कर उनकी संपत्ति को कब्जाना चाहता है। भूमाफिया ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से होर्डिंग भी लगवा दिए हैं। कब्जे का विरोध किए जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने के लिए वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित तमाम उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अवस्थापना पुर्नवास द्वारा भी उनके पक्ष में आदेश किया जा चुका है। भूमि के सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। लेकिन पुलिसकर्मियों की दखल के चलते जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया...

बीस लाख रुपए की देसी, अंग्रेजी, कच्ची शराब नष्ट की

Image
 ऋषिकेश –आबकारी,आर्म्स अधिनियम से संबंधित 188 मुकदमों की 20,56,300/- (बीस लाख, छप्पन हजार, तीन सौ रुपए) कीमत की देसी, अंग्रेजी, कच्ची शराब व 12 चाकू/खुकरी को किया गया नष्ट निस्तारित हुए मुकदमो से संबंधित माल को नष्ट करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा सभी थानों को आदेशित किया गया था।      जिसके अनुपालन में आवश्यक कागजी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से निस्तारित हुए मुकदमों से संबंधित माल को नष्ट करने हेतु आदेश लिया गया। जिस पर कोतवाली ऋषिकेश के 188 मुकदमों से संबंधित आबकारी अधिनियम /र्आम्स अधिनियम से संबंधित निम्नलिखित 188 मालो का निस्तारण किया गया है। 10807 देसी पव्वे जाफरान (2701 बोतल)4816 पव्वे अंग्रेजी शराब (1204 बोतल) 258 अध्धे अंग्रेजी शराब (129 बोतल)871 बोतल अंग्रेजी शराब।144 लीटर कच्ची शराब।12 (बारह) चाकू/खुकरी निस्तारित किए गए माल की अनुमानित कीमत लगभग कुल देसी शराब बोतल = 8,10,300/-(आठ लाख, दस हजार, तीन सौ रूपये) कुल अंग्रेजी शराब बोतल- 11,02000/-(ग्यारह लाख, दो हजार रूपये) कुल 144 लीटर कच्ची शराब- 1,44,000/-( एक लाख, चवालिस हजार ...

लड़की को मां ने डांटा , वह नाराज होकर घर से चली गई

Image
देहरादून–विमला चमोली पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण चमोली निवासी सैनिक कॉलोनी लेन नंबर 6 फायरिंग रेंज दौडवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बेटी रूपा चमोली पुत्री स्वर्गीय लक्ष्मण चमोली निवासी सैनिक कॉलोनी लेन नंबर 6 फायरिंग रेंज दौड़वाला थाना नेहरु कालोनी उम्र 15 वर्ष जो 16-December- 2019 को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। तथा वापस नहीं आई हैं। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर गुमशुदगी क्रमांक  57/19 पंजीकृत  की गई एवं गुमशुदा रूपा चमोली की तलाश में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं खोजबीन की गई तत्पश्चात गुमशुदा के मेरठ में होने की सूचना मिली जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गुमशुदा को सकुशल मेरठ से बरामद किया गया। गुमशुदा रूपा चमोली से पूछताछ करने पर पता चला कि  उसकी मां के द्वारा उसे डांटा गया जिस पर वह नाराज होकर घर से चली गई थी गुमशुदा उपरोक्त को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।

कोको कोला कंपनी ने बदला सांता क्लॉस का स्वरूप

Image
देहरादून–कहते हैं कि पहले क्रिसमस के त्यौहार पर सैंटा क्लॉस हरे रंग के कपड़ों में आते थे और बच्चों को अलग-अलग प्रकार के तोहफे देते थे लेकिन सांता क्लॉस का स्वरूप बदलने में कोको कोला कंपनी का बहुत बड़ा हाथ है क्योंकि कोकोकोला कंपनी का रंग लाल और सफेद है इसीलिए उन्होंने सैंटा क्लॉस के कपड़ों का रंग भी लाल और सफेद कर दिया इसी की वजह से अब दुनिया में सैंटा क्लॉक का स्वरूप लाल कपड़ों में ही दिखाई देता है जबकि कहते हैं कि पहले सैंटा क्लॉस हरे कपड़ों में आते थे जो की हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना गया है इसीलिए नन्ही दुनिया में इस बार क्रिसमस के त्यौहार पर सैंटा क्लॉस को हरे कपड़ों में ही प्रस्तुत किया गया हैं।

पर्वतीय गांधी की 95 वीं जयंती पर सरकार ने दी श्रद्धांजलि

Image
देहरादून –उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच ने उत्तराखण्ड के पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणी बडोनी की 95 वीं जयंती पर इस वर्ष भी पूर्व की भांति संस्कृति दिवस के रूप मे मनाया।प्रातः राज्य आन्दोलनकारियों व सरकार के दो कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सुबोध उनियाल ने  इंद्रमणि बडोनी को  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  सभा को संबोधित करते हुए  स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के योगदान को याद किया। संस्कृति विभाग के द्वारा उत्तराखंडी संस्कृति के तहत गीत संगीत के माध्यम से गीत संगीत की धुनों पर सभी थिरकने को मजबूर हुए। श्रद्धा सुमन चढ़ाने के उपरान्त शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के सपनों को पूरा करने की बात कही साथ ही सुबोध उनियाल ने अपने पूर्व के अनुभव साझा किये।  अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का सपना अभी पूरा नहीं हुआ हम सब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास मे लगे और अपनी संस्कृति और प्रदेश के मूल जिलों विशेषकर पहाड़ो पर विकास की एक लंबी रेखा खींचकर दिखानी होगी ज...