Posts

देवभूमि की धरती में लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक चर्चा -बिड़ला

Image
देहरादून–लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने  प्रेमनगर स्थित स्थानीय होटल में भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों के 79वें वार्षिक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों का उत्तराखण्ड में पहला सम्मेलन है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि गंगा यमुना के उद्गम की धरती देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित इस सम्मेलन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर चर्चा होगी। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव होते हैं। लोकतंत्र के प्रति देशवासियों का विश्वास बढ़ा है, जिसके परिणाम स्वरूप 17वें लोक सभा चुनाव में 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि संसदीय सत्र में सभी सदस्यगणों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। 17वीं लोक सभा के गठन के बाद पहला सत्र 37 दिन तक चला, जिसमें 35 विधेयक पारित हुए। इस दौरान एक दिन भी संसद की कार्यवाही स्थगित नहीं हुई। प्रश्नकाल एवं शून्यकाल में सदस्यों के अ...

कुत्ते को बाघ बना डाला

Image
श्रीनगर (गढ़वाल)– आजकल सर्दी बढ़ने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। सारे हिमालय क्षेत्र खासकर गढ़वाल में कुछ दिनों से बाघ का आतंक है। पौड़ी गढ़वाल में बाघ की दहशत अधिक है।कई बच्चे, महिलाएं, बूढ़े जवानों को बाघ अपना शिकार बना चुका है। यही नहीं वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों पर भी बाघ हमला कर चुका है। कुछ दिन पहले कोटद्वार रेंज में जंगल की सुरक्षा करते हुए वनकर्मी को बाघ ने मार डाला। कुछ लोगों के लिए यह मजाक का विषय है कोई फ्वां बाग पर नाच रहे है तो कोई कुत्ते को बाघ में बदल कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। श्रीनगर गढ़वाल से प्रत्यक्षदर्शी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्रीनगर गढ़वाल के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कुत्ता विचरण कर रहा है जोकि हूबहू बाघ जैसा दिख रहा है।  पहले-पहले रात्रि में कई बार लोग उसे देखकर बाघ समझ डरकर शोर कर चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी खुरापाती  ने उस भूरे कुत्ते पर पक्के काले  कलर का स्प्रे कर धारीदार  बाघ बना दिया है। जो उस कुत्ते को देख रहा वह हैरान रह रहा है।कुत्ते को कई बार बाघ समझकर...

सी ए बी कानून के बाद देश में तोड़ फोड़ व आगजनी का किया विरोध

Image
देहरादून – दून के समाजिक संघठन व सरोकारों से जुड़े लोगों के साथ  सयुक्त नागरिक संगठन द्बारा हाल ही में संसद मे बने कानून के बाद कई जगह तोड़ फोड़ व आगजनी की कर विरोध दर्ज किया गया उस पर सभी वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए।  उत्तराखण्ड की शान्त वादियों से देश की जनता से विशेष अपील की हैं। कि हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी अभिव्यक्ति के तहत विरोद्ध दर्ज कर सकते है़। सभी वक्ताओं ने एक सुर मे सभी ने शान्त पूर्ण तरीके से करना चाहिए क्योंकि आन्दोलन हमारा अधिकार हैं। परन्तु राष्ट्रीय सम्पति को बिना नुकसान पहुंचाए अपना विरोध दर्ज  कर सकते है। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने इसी अहिंसा के हथियार से भारत देश को आजादी दिलाई। हमारा देश और हम सब शांति पसंद देश भक्त हैं। और कभी भी हिंसात्मक विचारों अभिव्यक्ति का समर्थन नही करते। हमारी जिम्मेदारी है कि हम सब अपने-अपने सम्पर्क मे समाज के सभी वर्गो मे पारस्परिक सौहार्द्र प्रेम भाईचारे एकजुटता को मजबूत बनाने के लिए किसी भी तरह से कोशिश करेंगे और पूरे देश को संदेश देंगे। दून समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आचार्य बिपिन जोशी, डॉ० एस फारूख, ब्र...

मुख्यमंत्री ने किया कर्णप्रयाग रेल लाइन का निरीक्षण

Image
टिहरी गढ़वाल–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुलर टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत हो रहे  निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माणाधीन सुरंग ( tunnel ) अवलोकन कराया तथा मानचित्र के द्वारा पूरे रूट के बारे में जानकारी दी मुख्यमंत्री ने कार्यों की अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2025 तक इस रेल लाईन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 2021 तक श्रीनगर तक रेल लाइन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस रेल लाइन पर हाई टेक्नोलॉजी की मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड एवं ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन का जो तोहफा दिया है, इससे आने वाले समय में चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट जिलाधिकारी टिहरी वी षणमुगम, एसएसपी टिहरी योगेंद्र रावत, रेलवे विभाग एवं निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की तीनों सेनाओं के आपसी सामंजस्य से 95 हजार पाकिस्तानी सेना को 13 दिन के युद्ध के बाद घुटने टेकने को विवश कर दिया। इस युद्ध में उत्तराखण्ड के 248 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। जबकि 78 सैनिक घायल हुए थे। उत्तराखण्ड के 74 रणबांकुरों को वीरता पदक से नवाजा गया। देश की आजादी के बाद देश की एकता और अखण्डता के लिए जो भी युद्ध हुए, उसमें उत्तराखण्ड की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रवाद एवं पर्यावरण के प्रति उत्तराखण्ड के लोग काफी जागरूक हैं। अब तक एक परमवीर चक्र, 06 अशोक चक्र, 100 वीर चक्र एवं 1262 वीरता पदक उत्तराखण्ड के हिस्से में आये हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सैनिकों एवं उनके आश्रितों को हर सम्भव मदद दी जाय। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता संग्रा...

7.50 gm स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून– मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने संबंधी प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त  व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में 16-दिसम्बर को कालसी थाने में पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए एक नशा तस्कर को 07.5 gm स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 50 हजार हैं। पूछताछ पर रजनीश पुत्र झिंगरिया प्रसाद उम्र 27 वर्ष, निवासी रुहाडा व्यासनहरी, थाना कालसी, जनपद देहरादून।मादक पदार्थ स्मैक को बरैली से सस्ते दामों पर खरीद कर लाने तथा कालसी क्षेत्र में मजदूरों नवयुवकों को छोटी छोटी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मात्रा में मुनाफा कमाने की बात बताई गई।अभियुक्त द्वारा कुछ नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।जिस पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। मादक पदार्थ स्मेक बरामद होने पर अभियुक्त...

दो मूहें सांप के साथ तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून–अवैध नशे तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी विकासनगर के  निकट पर्यवेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक सहसपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीम गठित की गई तथा धर्मावाला पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान टिमली वन आरक्षित क्षेत्र के अन्तर्गत हाथीवाला वन मार्ग के पास से सहजान पुत्र नसरत उम्र 36 वर्ष निवासी कुंजा मतरालिया थाना पूरूवाला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश,  जहांगीर पुत्र नफरत उम्र 29 वर्ष निवासी कुंजा मतरालिया थाना पूरूवाला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश,सलीम पुत्र रिंकू उम्र 23 वर्ष निवासी लखवानी घुमारवीं थाना घुमारवीं जिला बिलासपुर अंचल प्रदेश को दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहें वाले सांप के साथ पकड़ा गया। चूंकि उक्त सांप दुर्लब प्रजाति का हैं। जिसको पकड़ना , तस्करी करना प्रतिबंधित है तथा अभियुक्त गण उक्त दो मुंहे सांप को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। इस सम्बन्ध में  वन विभाग को सूचित किया गया तथा अभियुक्त गणों को दुर्लभ प्रजाति के सांप की अवैध तस्करी करने में धारा 9/44/48A/51 वन्य जीव...