Posts

जिलाधिकारी ने शेल्टर होम का किया निरीक्षण मिली कमी

Image
 देहरादून —जिलाधिकारी  सी रविशंकर द्वारा मुख्य डाकघर देहरादून (जीपीओ) के पीछे स्थित दून शेल्टर होम तथा चुना भट्टा स्थित रेन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।  जिलाधिकारी ने दून शेल्टर होम में साफ- सफाई और लोगों के रहन सहन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से प्रसन्नता व्यक्त की तथा लोगों से सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।  इसके पश्चात जिलाधिकारी ने चुना भट्टा स्थित रेन बसेरे का भी स्थलीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान चूना भट्टा रेन बसेरे मैं भवन के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई पाई गई, टंकी से पानी लीकेज होता पाया गया, साथ ही शौचालय और बाथरूम में विद्युत व्यवस्था भी  खराब पाई गई।                                    इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को तीन दिन के भीतर चुना भट्टी स्थित रैन बसेरे में विद्युत सप्लाई ठीक करने टंकी की लीकेज में सुधार करने और टूटे हुए दरवाजे और खिड़कियां को  ठीक करने के निर्देश दिए।  साथ ही उन्होंने रेन बसेरे के मुख्य ...

परमार्थ निकेतन में चीनियों ने योग प्रशिक्षण शिविर किया सहभाग

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में एक माह से चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस योग शिविर में चीन से आये योग साधकों ने सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में सभी योग साधकों को विश्व स्तर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया। परमार्थ निकेतन में एक माह से चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में चीन से आये 65 योग जिज्ञासुओं को परमार्थ निकेतन के योगाचार्यों, हेमवतीनन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने योग, ध्यान, वेदमंत्रों और संगीत का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान चीनी योगजिज्ञासुओं ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ लिया। साथ ही साध्वी भगवती सरस्वती ने में योग के विविध आयामों यथा योग के वैज्ञानिक पहलू, इंटीग्रेशन ऑफ योग एण्ड हेल्थ केयर, स्पेशल थेरेपी तकनीक इन योग, योग सूत्र, योग विषय पर विशेष जानकारी प्रदान की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा, ’’भारत ने विश्व को योग रूपी अमूल्य उपहार दिया है। योग, हिमालय और भारत की संस्कृति है। ’वसुध...

सोशियल मीड़िया से बनाया तेरह जिलों में संगठन का नेटवर्क

देहरादून –सोशियल मीड़िया के सहारे भी संगठन खड़ा हो सकता है। इस बात को आज साबित किया जिप सदस्य जगत मर्तोलिया ने मात्र आठ घंटो में चार जिलों के भीतर संगठन का ढांचा खड़ा करके दिखाया वाकया यहां से शुरु हुआ जब सुबह खबर देहरादून में रहते हुए नेट में पढ़ी कि पिथौरागढ़ में सीवर को पीने के पानी में डालने के मामले में एक को तीन महीने की सजा न्यायालय ने दी. बस फिर क्या था इससे उत्साहित जिप सदस्य ने देहरादून से ही उत्तराखंड जागरुक नागरिक संगठन बनाने का फैसला ले लिया। पिथौरागढ़ के ढूलीगाड़ पेयजल योजना के पानी में सेना के एक ठेकेदार ने सीवर का गंदा डाल दिया तत्कालीन जिलाधिकारी रविशंकर ने जल संस्थान के ईई विशाल कुमार को मुकदमा दर्ज करने को कहा आरोपी ठेकेदार की पहचान भी हो गई।मंगलवार को पिथौरागढ़ के न्यायायिक मजिस्टेट ने आरोपी को तीन माह की सजा व अर्थदण्ड लगाया। बस फिर क्या था इस खबर को अपने तीन फैशबुक आईड़ी व वटशप गुरुपो में संगठन बनाने तथा गैर राजनैतिक ढंग से जनता के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आवहान किया। तो कारंवा चल पड़ा आठ घंटे के भीतर चार जिलो में संगठन की जिम्मेदारी लेने वालो की लाइन लग गई।पहले आओं पहले ...

ब्रिडर सीड सिर्फ प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और संस्थानों को ही मिलेगा

देहरादून– कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा सभागार में उद्यान एवं कृषि विभाग के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री ने कहा कृषकों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कृषकों का शोषण रोकने और बिचैलियों को समाप्त करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। यह बात तराई बीज विकास निगम के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए उन्होंने कही। यह भी कहा गया कि तराई बीज विकास निगम के उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि के लिए प्रयास किया जा रहा है। कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीज मिले और कृषकों की उत्पादकता बढ़े जिससे आय दो गुनी करने में मद्द मिल सके इसके लिए पर्याप्त उपाय पर बल देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि तराई बीज विकास निगम को और अधिक सुनियोजित ढ़ग से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि जो हमारे ओनर्स हैं वे 30 प्रतिशत फाउण्डेशन सीड्स तराई बीज विकास निगम से लेंगे, इसके साथ ही पंतनगर विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है कि ब्रिडर सीड सिर्फ प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और संस्थानों को ही उपलब्ध कराये, प्रदेश से बाहर निर्धारित दिशा-निर्द...

एस एस पी के कार्यकाल में करोड़ो की मादक पदार्थों पकड़ी

Image
देहरादून–अरूण मोहन जोशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद देहरादून में बतौर एस0एस0पी0 देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नशीले पदार्थो  की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा युवाओ के मध्य बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक बताया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा बहुत कम समय (विगत 04 माह) में नशे के तस्करी करने वालो के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए व्यापक स्तर पर नशीले पदार्थो की बरामदगी कर कई अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा एन0डी0पी0एस0  तथा आबकारी अधिनियम के तहत 446 अभियोग पंजीकृत करते हुये 458 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया,  जिनके कब्जे से 16 किलो 424 ग्राम अवैध चरस , 02 किलो 280 ग्राम स्मैक, 01 किलोग्राम अफीम,  48 किलो 568 ग्राम गांजा , 8800 नशीली गोलीयां , 2226 नशीले इंजेक्शन, 884 नशीले कैप्सूल तथा 22748 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी । बरामद मादक पदार्थो की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार  में अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ 10 लाख 88 हजार र...

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी की चेतावनी

Image
नई दिल्ली–नई दिल्ली मौसम विभाग ने  आगामी 13 दिसम्बर से उत्तराखंड राज्य में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उच्च पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, टिहरी गढवाल, नैनीताल तथा पिथौरागढ में कहीं-कहीं स्थानों पर पर बर्फबारी   व वर्षा तथा अन्य जनपदों में शीतलहर की सम्भावना जताई गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण बीर सिंह बुदियाल ने समस्त विभागाध्यक्षों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से खाद्य गोदामों में राशन की व्यवस्था, शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों धर्मशालाओं, रेनबसेरों, मुसाफिर खाना, पड़ाव सराय, चैराहा, रेल एवं बस स्टेशनों आदि पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था करने और शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने के लिए निःशुल्क कम्बल वितरित करने की अपेक्षा की है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान विद्युत एवं पेयजल लाईनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वि...

लाखों की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पटेल नगर थाने के द्वारा सभी चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसमें प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन की सघनता से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान आईएसबीटी परिसर के अंदर बिग बाजार की दीवार की आड़ में खड़ी एक स्कूटी संख्या UK07 DP 5073 को चेक किया तो अभियुक्त सकपका कर भागने का प्रयास करने पर पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर मौके से पकड़ लिया,  अभियुक्त की तलाशी लेने पर उनके पास से 01 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।  अभियुक्तों के विरुद्ध स्वापक ओषधि एवम मनःप्रभावी अधिनियम 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर मौके से गिरफ्तार किया गया।  अहमद पुत्र वली अहमद निवासी ग्राम मजनूपुर, थाना भमोरा, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।मोहम्मद आतिफ पुत्र अयाजउद्दीन निवासी से बरामद 1किलो अवैध अफीम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग  साथ लाख रुपये हैं। और बिना दस्तवेज की सफ़ेद स्कूटी UK07DP 5073 पकड़ी हैं।