Posts

सोशियल मीड़िया से बनाया तेरह जिलों में संगठन का नेटवर्क

देहरादून –सोशियल मीड़िया के सहारे भी संगठन खड़ा हो सकता है। इस बात को आज साबित किया जिप सदस्य जगत मर्तोलिया ने मात्र आठ घंटो में चार जिलों के भीतर संगठन का ढांचा खड़ा करके दिखाया वाकया यहां से शुरु हुआ जब सुबह खबर देहरादून में रहते हुए नेट में पढ़ी कि पिथौरागढ़ में सीवर को पीने के पानी में डालने के मामले में एक को तीन महीने की सजा न्यायालय ने दी. बस फिर क्या था इससे उत्साहित जिप सदस्य ने देहरादून से ही उत्तराखंड जागरुक नागरिक संगठन बनाने का फैसला ले लिया। पिथौरागढ़ के ढूलीगाड़ पेयजल योजना के पानी में सेना के एक ठेकेदार ने सीवर का गंदा डाल दिया तत्कालीन जिलाधिकारी रविशंकर ने जल संस्थान के ईई विशाल कुमार को मुकदमा दर्ज करने को कहा आरोपी ठेकेदार की पहचान भी हो गई।मंगलवार को पिथौरागढ़ के न्यायायिक मजिस्टेट ने आरोपी को तीन माह की सजा व अर्थदण्ड लगाया। बस फिर क्या था इस खबर को अपने तीन फैशबुक आईड़ी व वटशप गुरुपो में संगठन बनाने तथा गैर राजनैतिक ढंग से जनता के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आवहान किया। तो कारंवा चल पड़ा आठ घंटे के भीतर चार जिलो में संगठन की जिम्मेदारी लेने वालो की लाइन लग गई।पहले आओं पहले ...

ब्रिडर सीड सिर्फ प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और संस्थानों को ही मिलेगा

देहरादून– कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा सभागार में उद्यान एवं कृषि विभाग के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री ने कहा कृषकों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कृषकों का शोषण रोकने और बिचैलियों को समाप्त करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। यह बात तराई बीज विकास निगम के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए उन्होंने कही। यह भी कहा गया कि तराई बीज विकास निगम के उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि के लिए प्रयास किया जा रहा है। कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीज मिले और कृषकों की उत्पादकता बढ़े जिससे आय दो गुनी करने में मद्द मिल सके इसके लिए पर्याप्त उपाय पर बल देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि तराई बीज विकास निगम को और अधिक सुनियोजित ढ़ग से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि जो हमारे ओनर्स हैं वे 30 प्रतिशत फाउण्डेशन सीड्स तराई बीज विकास निगम से लेंगे, इसके साथ ही पंतनगर विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है कि ब्रिडर सीड सिर्फ प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और संस्थानों को ही उपलब्ध कराये, प्रदेश से बाहर निर्धारित दिशा-निर्द...

एस एस पी के कार्यकाल में करोड़ो की मादक पदार्थों पकड़ी

Image
देहरादून–अरूण मोहन जोशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद देहरादून में बतौर एस0एस0पी0 देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नशीले पदार्थो  की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा युवाओ के मध्य बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक बताया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा बहुत कम समय (विगत 04 माह) में नशे के तस्करी करने वालो के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए व्यापक स्तर पर नशीले पदार्थो की बरामदगी कर कई अंतरराज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा एन0डी0पी0एस0  तथा आबकारी अधिनियम के तहत 446 अभियोग पंजीकृत करते हुये 458 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया,  जिनके कब्जे से 16 किलो 424 ग्राम अवैध चरस , 02 किलो 280 ग्राम स्मैक, 01 किलोग्राम अफीम,  48 किलो 568 ग्राम गांजा , 8800 नशीली गोलीयां , 2226 नशीले इंजेक्शन, 884 नशीले कैप्सूल तथा 22748 बोतल अवैध शराब बरामद की गयी । बरामद मादक पदार्थो की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार  में अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ 10 लाख 88 हजार र...

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी की चेतावनी

Image
नई दिल्ली–नई दिल्ली मौसम विभाग ने  आगामी 13 दिसम्बर से उत्तराखंड राज्य में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उच्च पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी गढवाल, टिहरी गढवाल, नैनीताल तथा पिथौरागढ में कहीं-कहीं स्थानों पर पर बर्फबारी   व वर्षा तथा अन्य जनपदों में शीतलहर की सम्भावना जताई गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण बीर सिंह बुदियाल ने समस्त विभागाध्यक्षों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से खाद्य गोदामों में राशन की व्यवस्था, शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों धर्मशालाओं, रेनबसेरों, मुसाफिर खाना, पड़ाव सराय, चैराहा, रेल एवं बस स्टेशनों आदि पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था करने और शीतलहर के दौरान निराश्रित एवं असहाय गृहविहिन व्यक्तियों को ठण्ड के प्रकोप से बचाने के लिए निःशुल्क कम्बल वितरित करने की अपेक्षा की है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान विद्युत एवं पेयजल लाईनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वि...

लाखों की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Image
 देहरादून – पटेल नगर थाने के द्वारा सभी चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार कार्यवाही करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसमें प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन की सघनता से चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान आईएसबीटी परिसर के अंदर बिग बाजार की दीवार की आड़ में खड़ी एक स्कूटी संख्या UK07 DP 5073 को चेक किया तो अभियुक्त सकपका कर भागने का प्रयास करने पर पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर मौके से पकड़ लिया,  अभियुक्त की तलाशी लेने पर उनके पास से 01 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।  अभियुक्तों के विरुद्ध स्वापक ओषधि एवम मनःप्रभावी अधिनियम 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत कर मौके से गिरफ्तार किया गया।  अहमद पुत्र वली अहमद निवासी ग्राम मजनूपुर, थाना भमोरा, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।मोहम्मद आतिफ पुत्र अयाजउद्दीन निवासी से बरामद 1किलो अवैध अफीम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग  साथ लाख रुपये हैं। और बिना दस्तवेज की सफ़ेद स्कूटी UK07DP 5073 पकड़ी हैं।   

रायवाला थाने ने बड़ी खेप अंग्रेजी शराब पकड़ी

Image
रायवाला– रात में रायवाला ओवरब्रिज के पास छोटा हाथी वाहन नंबर UK09CA-0390 से 25 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM व्हिस्की अवैध रूप से ला रहे विनोद राणाकोटी  पुत्र भगवती प्रसाद  निवासी  निकट दुर्गा मंदिर खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को गिरफ्तार किया गया है।  तथा एक अभियुक्त धनपाल नेगी पुत्र स्व0 श्री भीम सिंह निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून अंधेरे का फायदा कर मौके से फरार हो गया।इस संम्बन्ध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा फरार की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गयी।पुलिस ने  फरार अभियुक्त धनपाल नेगी पुत्र स्व0 भीम सिंह निवासी खदरी, श्यामपुर ऋषिकेश,देहरादून को मंगलवार  को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों किया गया। व उनसे बरामद माल इस प्रकार से है 25 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM व्हिस्की जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये हैं।पुलिस टीम में नवनियुक्त थानाध्यक्ष  हेमन्त खण्डूरी,उ0नि0 विनोद कुमार,उ0नि0 बिक्रम सिंह नेगी,कांस्टेबल सचिन सैनी व कांस्टेबल  दिनेश मेहर आदि थे।

लाखों की ज्वैलरी के साथ महिला गिरफ्तार

Image
 देहरादून– सन्नी कश्यप पुत्र रमेशचन्द निवासी सिंहनीवाला थाना सहसपुर ने थाना सहसपुर आकर अंकित कराया की वह दिन में अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। शाम को जब वह अपने घर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से कुछ ज्वैलरी चोरी गयी हैं। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 456/19 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।                                       उ0नि0 किशचन्द देवरानी थाना क्षेत्र में मुल्जिम व माल की तलाश में रवाना थे। मुखबिर खास ने आकर बताया कि सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से जो ज्वैलरी चोरी हुई है वह उसी की नौकरानी ने चोरी किये हैं। वह इस समय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पर खड़ी हैं। तथा कहीं जाने की फिराक में है। इस पर उ0नि0 कर्मचारी व मुखबिर के साथ मौके पर पहुँचे तो वहाँ पर एक महिला जिस के पास एक ब्राउन कलर का पर्स था। वह पुलिस को देखकर भाग गयी। संदिग्ध लगने पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उससे सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से चोरी हुई ज्वैलरी बरामद हुई...