Posts

लाखों की ज्वैलरी के साथ महिला गिरफ्तार

Image
 देहरादून– सन्नी कश्यप पुत्र रमेशचन्द निवासी सिंहनीवाला थाना सहसपुर ने थाना सहसपुर आकर अंकित कराया की वह दिन में अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। शाम को जब वह अपने घर आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से कुछ ज्वैलरी चोरी गयी हैं। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 456/19 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।                                       उ0नि0 किशचन्द देवरानी थाना क्षेत्र में मुल्जिम व माल की तलाश में रवाना थे। मुखबिर खास ने आकर बताया कि सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से जो ज्वैलरी चोरी हुई है वह उसी की नौकरानी ने चोरी किये हैं। वह इस समय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर पर खड़ी हैं। तथा कहीं जाने की फिराक में है। इस पर उ0नि0 कर्मचारी व मुखबिर के साथ मौके पर पहुँचे तो वहाँ पर एक महिला जिस के पास एक ब्राउन कलर का पर्स था। वह पुलिस को देखकर भाग गयी। संदिग्ध लगने पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उससे सन्नी कश्यप उपरोक्त के घर से चोरी हुई ज्वैलरी बरामद हुई...

48.3 ग्राम स्मैक के साथ तीन स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून –दून में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अभियुक्त तथा जमानत पर छूटे अभियुक्तों के सत्यापन एवं तस्करी में लिप्त अपराधियों की धरपकड के लिये थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया ।  थानाध्यक्ष  नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में रात्रि में सन्दिग्ध वाहन, व्यक्ति व मादक पदार्थों के परिवहन सम्बन्धित चैकिंग कराये जाने के दौरान थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में 03 अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने कुल 48.3 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ततो में मेहताब उर्फ बॉब पुत्र नूर खान निवासी शिवपुरी कॉलोनी लक्ष्मी देवी स्कूल के पास, थाना रायपुर देहरादून, उम्र 21 वर्ष (12.5 ग्राम स्मैक),सोहेल कुरेशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी जैन प्लॉट के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष, (9.8 ग्राम स्मैक), पंकज कुमार पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी जैन प्लॉट के पास वाणी विहार, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष। (26  ग्राम स्मैक) बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब ₹ 2,50,000/- के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के...

देव ज्वेलर्स लूट कांड में दिल्ली से एक गिरफ्तार

Image
 देहरादून –देव ज्वेलर्स में दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर लाखों रुपए की ज्वेलरी एवं नगदी लूट कर ले जाने के संबंध में देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार पुत्र राम जी साह निवासी मीठी बेरी, प्रेमनगर ने प्रेमनगर थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। इस घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई।  घटना की जांच के दौरान इस घटना में दो अभियुक्त करन शिवपुरी व सोनू यादव के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों गोवा, दिल्ली, राजस्थान आदि जगहों पर दबिश दी गई।  एसओजी सर्विलांस की मदद से इस घटना में अभियुक्त सोनू यादव के भाई सुमित यादव का नाम प्रकाश में आया,  जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त को दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुमित यादव को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया की मेरा भाई सोनू यादव, उसके दोस्त करन शिव...

छह पुलिस अधिकारी इधर से उधर हुए

Image
देहरादून–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित निरीक्षक,उप निरीक्षकों के स्थानांतरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किए गए। सब से पहले हैं निरीक्षक विद्याभूषण नेगी,  पुलिस कार्यालय देहरादून से प्रभारी निरीक्षक मसूरी दूसरे निरीक्षक भावना कैंथोला, प्रभारी निरीक्षक मसूरी से पुलिस कार्यालय में  सम्बद्ध किया गया, तीसरे हैं निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव, पुलिस लाइन देहरादून से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला किया गया, चौथे निरीक्षक राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक सहसपुर में किया गया, पांचवें  उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष रायवाला से थानाध्यक्ष रायपुर में हुआ, छठे उपनिरीक्षक हेमंत खंडूरी, पीआरओ, पुलिस कार्यालय देहरादून से थानाध्यक्ष रायवाला की जिम्मेदारी मिली हैं। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 शुरू

Image
देहरादून–कुछ समय से विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ घटित हुए जघन्य अपराधों को  ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन जोशी के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये जनपद देहरादून में नई पहल की शुरूआत की गयी है।  जिसके तहत पुलिस सहायता नम्बर 112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों  पर कार्यवाही के अतिरिक्त 112 द्वारा रात्रि के समय किसी भी महिला के द्वारा ट्रांसपोर्ट की सुविधा न मिलने सम्बन्धित सूचना पर तत्काल् सम्बन्धित थाने को अवगत कराते हुए नजदीकी पीसीआर वैन के माध्यम से उक्त महिला को उसके गन्तव्य तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दिन के समय प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा सूचना देने वाली महिलाओं के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी।  इसके अतिरिक्त प्रभारी कन्ट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में  प्राप्त हाने वाली फोन काॅलों की सूचनाओं सेे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी  को तत्काल् सूचित करते हुए उनका निस्तारण कर सम्बन्धित कालर से पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता के सम्बन्ध म...

राजनाथ सिंह ने आईएमए पर दो अंडर पास की स्वीकृति दी

Image
देहरादून -  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून पासिंग आउट परेड में परेड की समीक्षा की और  कहाकि जेंटलमैन कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया। और एक शानदार प्रदर्शन जिसमें कर्नल बोगी सारे जहां से अच्छा और कदम कदम बढ़ाए जा शान और गर्व के साथ मार्च किया। भारतीय सैन्य अकादमी में अपने प्रशिक्षण के सफल समापन पर जेंटलमैन कैडेट्स को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट परेड के लिए सभी जेंटलमैन कैडेट्स की सराहना। पासिंग आउट पाठ्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र की सेवा में भारतीय सेना में कमीशन होने पर जेंटलमैन कैडेट को बधाई देते हैं। उन्होंने संदेश दिया कि देश वास्तव में  आप में से प्रत्येक पर गर्व करता है। जो भारतीय सैन्य अकादमी के पोर्टल से पासिंग आउट होंगे और उन्हें चुनौतियों का सामना करेंगे, जिसके लिए कई बलिदानों, प्रशिक्षणों और क्लेशों की आवश्यकता होती है। उन्होंने उन्हें भविष्य के सैन्य नेताओं के  कार्य से निपटने के दौरान चेतवोडे आदर्श वाक्य और सम्मान कोड को हमेशा ध्यान में रखने के ल...

हैदराबाद में एनकाउंटर ,दून में बटी मिठाई

Image
देहरादून– देश में पहली बार हुआ कि किसी एनकाउंटर में  पुलिस को कोसने के बजाय देश में खुशी मनाई गई और मिठाई बांटी गई। मामला है हैदराबाद में 27 नवंबर को हुए गैंगरेप और हत्या  के आरोपी  चारों बलात्कारियों को पुलिस ने  क्राइम सीन पर लेकर गई जहां पर यह एनकाउंटर हुआ। जहां सरे देश में  मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया  वही देहरादून में भी घंटाघर के पास  लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पलटन बाजार व्यापारियों ने खुशी मना कर महिलाओं को मिष्ठान वितरित किया और पुलिस के पक्ष में जयघोष लगाकर उनका सम्मान बढ़ाया सभी व्यापारियों ने कहा आज देश को जरूरत है। ऐसे निर्णयों की जिसमें हमारी बेटी बचाओ अभियान को प्राथमिकता मिले बेटी बचाने के लिए जो हमारा अभियान हैं। वह भी पूरा नहीं हुआ है उसे संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे जघन्य अपराधियों को सजा की जरूरत हैं। जिसमें आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा हो और यह एक सराहनीय कदम हैं। इसका हम सम्मान करते है और आज पूरा देश एक स्वर मे हैदराबाद पुलिस के साथ हैं। इस  मौके पर व्यापारी  संजय मल्होत्रा , ...